वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द
परिभाषासंक्षिप्तता एवं प्रभाव वृद्धि के लिए कई बार वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता है। उसी को वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं।
वे शब्द जो किसी वाक्यांश शब्द समूह या पूरे वाक्य के लिए एक शब्द बनकर प्रयुक्त होते हैं अर्थात् जब एक शब्द में एक से अधिक शब्दों के अर्थ को व्यक्त करने की शक्ति होती है, उन्हें समूह के लिए प्रयुक्त एक शब्द कहते हैं।
अंक (गोद) में सोनेवाला | अंकशायी |
हाथी को हाँकने का लोहे का तीखा औज़ार | अंकुश |
जो हिसाब- किताब की जाँच करता हो | अंकेक्षक |
किसी के शरीर की रक्षा करने वाला | अंगरक्षक |
मूलकथा में आनेवाला प्रसंग, लघु कथा | अंत:कथा / अन्तर्कथा |
महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैं | अंत:पुर / रनिवास |
जो जातियों के बीच में हो | अंतरजातीय |
किसी देश के अन्दर होने वाला या उससे संबंध रखनेवाला | अंतर्देशीय |
जो किसी वस्तु के अंदर दृढ़तापूर्वक वर्तमान या स्थित है | अंतर्निविष्ट |
धरती और आकाश के बीच का स्थान | अंतरिक्ष |
तट का जो भाग जल के भीतर हो | अंतरीप |
मन में होनेवाला स्वाभाविक ज्ञान | अंतर्ज्ञान |
जो सबके मन की बात जानता हो | अंतर्यामी |
जिस नदी के जल का प्रवाह गुप्त हो | अंतस्सलिला |
गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र / छात्रा | – अंतेवासी / अंतेवासिनी |
जो अंतिम (शूद्र) वर्ण में जन्मा हो | अंत्यज |
किसी पद्य के अंतिम अक्षर से नया पद्य आरंभ करने का खेल | अंत्याक्षरी |
तर्क के बिना मान लिया गया विश्वास | अंधविश्वास |
जो बिना सोचे-समझे अनुगमन करे | अंधानुगामी |
पानी भरनेवाला | अंबुवाह |
अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना | अंशदान |
जिसको कहा न जा सके | अकथनीय |
जो कहा न गया हो | अकथित |
जो करने योग्य न हो | अकरणीय |
जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
जिसको काटा न जा सके | अकाट्य |
जिसके पास कुछ भी नहीं हो | अकिंचन |
जिस लड़की का यौवन क्षत नहीं हुआ | अक्षतयौवना |
जो पासे के खेल में कुशल न हो | अक्षधूर्त |
जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो | अक्षम |
जो क्षमा न किया जा सके | अक्षम्य |
जिसका क्षय न हो | अक्षय |
जिसका खंडन न किया जा सके | अखंड / अखंडनीय |
जो खाने योग्य न हो | अखाद्य |
जिसकी गिनती न की जा सके | अगणित |
जहाँ पहुँचा न जा सके | अगम्य |
जिसकी निंदा न की गई हो | अगर्हित |
जो बहुत गहरा हो | अगाध |
जो गाये जाने योग्य न हो | अगेय |
जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके | अगोचर |
बहुत कठिन मानदंडों की परीक्षा | अग्नि-परीक्षा |
जो पहले गिना जाता हो | अग्रगण्य |
जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) | अग्रज |
सबसे आगे रहनेवाला | अग्रणी |
समाचार-पत्र का मुख्य लेख | अग्रलेख / सम्पादकीय |
आगे का विचार करनेवाला | अग्रसोची |
जिसका चिंतन नहीं किया जा सके | अचिंतनीय / अचिंत्य |
जिस पर चिंतन न किया गया हो | अचिंतित |
जिसकी चिकित्सा न हो सके | अचिकित्स्य |
जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
प्रसूता (संतान को जन्म देनेवाली) को दिया जानेवाला भोजन | अछवानी |
जो छूने योग्य न हो | अछूत |
जो छुआ न गया हो | अछूता |
जिसका जन्म न हो / जिसका जन्म न हुआ हो | अज / अजन्मा |
जो कभी बूढ़ा न हो | अजर |
जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो | अजातशत्रु |
जिसको जीता न जा सके | अजेय |
जो कुछ नहीं जानता हो | अज्ञ / अज्ञानी |
जिसका पता न हो | अज्ञात |
जिसके कुल / वंश का पता / ज्ञान न हो | अज्ञातकुल |
ऐसे स्थान पर निवास जहाँ कोई पता न पा सके | अज्ञातवास |
जिसे जाना न जा सके | अज्ञेय |
जो अपनी बात से टले नहीं | अटल |
घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी | अटारी |
न टूटनेवाला | अटूट |
जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाए / ठहाका लगाकर हँसना | अट्टहास |
जो अपनी जगह से न डिगे | अडिग |
अंडे से जन्म लेनेवाला | अंडज |
जो तर्क से परे हो | अतर्क्य / तर्कातीत |
किसी बात पर व्यर्थ प्रलाप करना | अतिकथा |
मर्यादा का उल्लंघन करके किया हुआ | अतिकृत |
सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो | अतिथि |
आवश्यकता से अधिक बरसात | अतिवृष्टि |
किसी बात को अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति |
जिसका ज्ञान इंद्रियों के द्वारा न हो / जो इन्द्रियों की पहुँच से बाहर हो | अतींद्रिय |
जो व्यतीत हो गया हो | अतीत |
जो ऊँचा न हो | अतुंग |
जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
नाटक में बड़ी बहन | अत्तिका |
जिसका त्याग न हो सके | अत्याज्य |
शीघ्रता का अभाव | अत्वरा |
जिसकी गहराई का पता न लग सके | अथाह |
जो दण्ड पाने योग्य न हो | अदंडनीय |
जिसका दमन न किया जा सके | अदम्य |
जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
आगे का विचार न कर सकनेवाला | अदूरदर्शी |
जिसे देखा न जा सके | अदृश्य |
जो पहले न देखा गया हो | अदृष्टपूर्व |
जो आज तक से संबंध रखता है | अद्यतन |
जिसके बराबर कोई दूसरा न हो | अद्वितीय |
आत्मा व परमात्मा का द्वैत न मानने वाला | अद्वैतवादी |
जो ऋण लेता है (कर्ज़दार) | अधमर्ण |
होठों पर लगी लाली (पान की लाली की लकीर) | अधरज |
धर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य | अधर्म |
वह व्यक्ति जिसके एक के ऊपर दूसरा दाँत हो | अधिकदन्ती |
जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो | अधिकृत |
पहाड़ के ऊपर की समतल ज़मीन | अधित्यका |
सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक | अधिनायक |
विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम | अधिनियम |
वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो | अधिपत्र |
अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार / अधिकर |
रथ पर चढ़ा हुआ योद्धा | अधिरथी |
किसी पक्ष का समर्थन करनेवाला वकील | अधिवक्ता |
वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जानेवाला शुल्क | अधिशुल्क |
वैधानिक सूचना जो सरकार द्वारा राजपत्र में प्रकाशित हो | अधिसूचना |
किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
अध्ययन किया हुआ | अधीत |
जो अब तक से संबंध रखता है | अधुनातन |
उतरती युवावस्था का | अधेड़ |
नीचे की ओर मुख किया हुआ | अधोमुखी |
नीचे (अध:) लिखा हुआ | अधोलिखित |
जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं | अधोहस्ताक्षरकर्ता |
किसी सभा या संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
राष्ट्रपति / राज्यपाल द्वारा जारी आदेश / सीमित अवधि का आदेश | अध्यादेश |
ज्ञात या कल्पित तथ्यों के आधार पर लिया गया निर्णय | अध्याहरण |
वह स्त्री जिसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया हो | अध्यूढ़ा |
अध्ययन का काम करने वाला | अध्येता |
जिसका अंत न हो | अनंत |
जो बिना अंतर (गैप) के घटित हो | अनंतर |
जिसे गिना न जा सके | अनगिनत |
आज के दिन से पूर्व का काल | अनद्यतन भूत |
अन्य से संबंध न रखनेवाला / किसी एक में ही आस्था रखनेवाला | अनन्य |
जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | अनन्योपाय |
जिसकी अपेक्षा न हो | अनपेक्षित |
जिसे किसी बात का पता न हो | अनभिज्ञ |
आग से झुलसा हुआ | अनलदग्ध |
जिसके विषय में कोई ज्ञान न हो | अनवगत / अज्ञात |
जो सदा से चलता आ रहा है | अनवरत / सनातन |
सुनकर भी न सुनने का नाटक (बहाना) करना | अनसुना |
हित न चाहने वाला | अनहितू |
जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रांत |
जो अभी तक न आया हो (भविष्य) | अनागत |
जो किसी कार्य के होने के पूर्व उसका अनुमान करे | अनागतविधाता |
जिसके माता-पिता न हो | अनाथ |
जिसका कोई आदि / प्रारंभ न हो | अनादि |
जिसका आदर न किया गया हो | अनादृत |
कनिष्ठा (सबसे छोटी) और मध्यमा के बीच की उँगली | अनामिका |
बिना किसी प्रयास के | अनायास |
जो दोहराया न गया हो | अनावर्त |
जिसकी आवश्यकता न हो | अनावश्यक |
जो ढका हुआ न हो | अनावृत |
वर्षा का बिलकुल न होना | अनावृष्टि |
जिसे बुलाया न गया हो | अनाहूत |
जिसका कोई घर (निकेत) न हो | अनिकेत |
वह सिद्घांत जो हर वस्तु को नश्वर मानता हो | अनित्यवादी |
पलक को झपकाए बिना | अनिमेष / निर्निमेष |
जिसका निर्णय न हो पाया हो | अनिर्णित |
जो नियंत्रण में न हो | अनियंत्रित |
जो नियमानुसार न हो | अनियमित |
जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके | अनिरुद्ध / अविरोधी |
जिसका भाषा द्वारा वर्णन न किया जा सके | अनिर्वचनीय / अवर्णनीय |
जिसका निवारण न किया जा सके / जिसे करना आवश्यक हो | अनिवार्य |
जिसके बारे में कोई निश्चय न हो | अनिश्चित |
किसी के दु:ख से दुखी होकर उस पर दया करना | अनुकंपा |
अनुकरण करने योग्य व्यवहार (कार्य का अनुकरण) | अनुकरणीय |
किसी के पीछे चलनेवाला (अनुगमन करनेवाला) | अनुगामी / अनुयायी |
जो अनुग्रह (कृपा) से युक्त हो | अनुगृहीत |
किसी छोटे पर प्रसन्न हो कर उसका उपकार करना | अनुग्रह |
जिस भाई ने बाद में जन्म लिया हो (छोटा भाई) | अनुज |
जिसका उत्तर न दिया गया हो | अनुत्तरित |
जो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ हो | अनुत्तीर्ण |
किसी कार्य के लिए दी जानेवाली सहायता | अनुदान |
जिसकी उपमा न दी जा सके | अनुपम |
अनुभव प्राप्त व्यक्ति | अनुभवी |
जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
ज्ञात के आधार पर अज्ञात का ज्ञान | अनुमान |
किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
किसी संप्रदाय या सिद्धांत का समर्थन करने वाला | अनुयायी |
प्रेम उत्पन्न करनेवाला | अनुरंजक |
जो किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति आसक्त हो | अनुरक्त |
जिसका उच्चारण न किया गया हो | अनुच्चरित |
बार-बार बोलना | अनुलाप |
उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह | अनुलोम विवाह |
जिसका उल्लंघन करना उचित न हो | अनुल्लंघनीय |
एक भाषा में लिखी या कही गई बात को अन्य भाषा में लिखने या कहने की क्रिया | अनुवाद |
अनुवाद करनेवाला | अनुवादक |
परंपरा से चली आई कथा | अनुश्रुति |
अनुसंधान की इच्छा | अनुसंधित्सा |
अनुसरण (संपूर्ण रूप में) करने योग्य | अनुसरणीय |
पहले लिखे गए पत्र का स्मरण करते हुए लिखा गया पत्र | अनुस्मारक |
अविवाहित महिला | अनूढ़ा |
जो नया न हो | अनूतन |
अनुवाद किया हुआ / जिस ग्रंथ का अनुवाद हो गया हो | अनूदित |
जल से परिपूर्ण | अनूष |
जो जानवर किसी की देख-रेख में न रहा हो | अनेर |
नवागत / शिशु को पहले-पहल अन्न खिलाने की क्रिया | अन्नप्राशन |
दूध पिलानेवाली धाय | अन्ना |
जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो | अन्यमनस्क / अनमना |
एक से अधिक माताओं से उत्पन्न हुए भाई | अन्योदर |
नीचे की ओर लाना या खींचना | अपकर्ष |
जो पढ़ा न जा सके | अपठनीय |
जो पहले पढ़ा न गया हो | अपठित |
जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है | अपथ्य |
विकृत शब्द या भाषा | अपभ्रंश |
जिसका अपराध सिद्ध हो गया हो | अपराधी |
दोपहर के बाद का समय | अपराह्न |
आवश्यकता से अधिक धन हो तो उसका त्याग | अपरिग्रह |
जो ढका हुआ न हो | अपरिछिन्न |
जो सँवारा या साफ़ न किया जा सके | अपरिमार्जित |
जिसे मापा न जा सके | अपरिमेय |
जिसे छोड़ा न जा सके / जिसके बिना कार्य न चल सके | अपरिहार्य |
सामान्य या व्यापक नियम के विरुद्ध बात | अपवाद |
जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो | अपव्ययी |
देह का दाहिना भाग (सव्य-बायाँ का उलटा-दायाँ) | अपसव्य |
जिससे आर- पार न देखा जा सके | अपारदर्शी |
जो पूरा या भरा हुआ न हो | अपूर्ण |
जिसकी अपेक्षा हो | अपेक्षित |
जो पीने योग्य न हो | अपेय |
जो अभी प्रकाश में न आया हो या जिसका प्रकाशन न हुआ हो | अप्रकाशित |
जिसकी आकृति का कोई और न मिले | अप्रतिरूप |
जिसकी आशा न की गई हो | अप्रत्याशित |
जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके | – अप्रमेय |
जो व्यक्ति विदेश में रहता हो | अप्रवासी |
जिस वस्त्र को पहना न गया हो / न जोता हुआ खेत | अप्रहत |
स्वर्ग की नर्तकी | अप्सरा / अमरांगना |
जो भय रहित हो / जिसे भय न हो | अभय / निर्भय |
किसी को भय / त्रास से बचाने का दान | अभयदान |
जाननेवाला | अभिज्ञ |
किसी श्रेष्ठ का स्वागत | अभिनंदन |
अभिनय करनेवाला पुरुष | अभिनेता |
अभिनय करनेवाली स्त्री | अभिनेत्री |
जो किसी की ओर मुँह किया हुआ हो | अभिमुख |
जिस पर अभियोग (अपराध का आरोप) लगाया गया हो | अभियुक्त |
जो किसी पर अभियोग लगाए | अभियोगी |
किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा | अभिलाषा |
जिसे शाप दिया गया है | अभिशप्त |
किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
जो पहले न हुआ हो | अभूतपूर्व |
जो भेदा या तोड़ा ना जा सके | अभेद्य |
किसी वस्तु का भीतरी भाग | अभ्यन्तर |
भली प्रकार से सीखा हुआ | अभ्यस्त |
किसी कार्य को बार-बार करना | अभ्यास |
जो कभी मरे नहीं | अमर |
आम का बगीचा | अमराई |
इंद्र की पुरी | अमरावती |
जो मनुष्य के लिए उचित न हो | अमानुषिक |
जो असत्य न बोले | अमिथ्यावादी |
जिस वस्तु का मूल्य न आँका जा सके | अमूल्य |
जिसका पान करने से कोई अमर हो जाए | अमृत |
जो बिन माँगे मिल जाए | अयाचित |
जिसकी कोई रक्षा न कर रहा हो | अरक्षित |
जो साहित्य-कला आदि में रस न ले | अरसिक |
जो अर्थशास्त्र का ज्ञाता हो | अर्थशास्त्री |
जिसको लाँघा न जा सके | अलंघ्य |
कुबेर की नगरी | अलकापुरी |
जिसको देखा न जा सके | अलक्ष्य |
जिसको प्राप्त न किया जा सके | अलभ्य |
जो इस लोक / संसार से संबंधित न हो | अलौकिक |
जो कम जानता हो | अल्पज्ञ |
द्वार या आँगन पर रंगों से चित्र बनाने की कला | अल्पना |
जो कम बोलता हो | अल्पभाषी |
बहुत कम बरसात होना | अल्पवृष्टि |
जिसकी आयु कम हो | अल्पायु |
कम खानेवाला | अल्पाहारी |
आदेश की अवहेलना | अवज्ञा |
जो वध करने योग्य न हो | अवध्य |
जो कार्य अवश्य होनेवाला हो | अवश्यंभावी |
भाव को छिपाना | अवहित्था |
न कहने योग्य वचन | अवाच्य |
जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
जिसका विभाजन न किया गया हो | अविभक्त |
जिसका विभाजन न किया गया हो | अविभाजित |
जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाज्य |
असम्बद्ध विषय का / जो न कहा गया हो | अविवक्षित |
जिसका विवाह न हुआ हो | अविवाहित / अपरिणीत |
अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव | अविवेक |
जो भला-बुरा न समझता हो / सोच-समझकर काम न करता हो | अविवेकी |
जिस पर विश्वास न किया जा सके | अविश्वसनीय |
जिसे भुलाया न जा सके | अविस्मरणीय |
जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो | अवीरा |
वह कार्य जो बिना वेतन के किया जाए | अवैतनिक |
जो विधि या कानून के विरुद्ध हो | अवैध |
जो विधान या नियम के विपरीत हो | अवैधानिक |
जिसको व्यवहार में न लाया गया हो | अव्यवहृत |
जिसमें शक्ति न हो | अशक्त |
न हो सकनेवाला (कार्य आदि) | अशक्य / असंभव |
शोक से रहित हो | अशोक |
जो शोक करने योग्य न हो | अशोच्य / अशोक्य |
जो पहले कभी नहीं सुना गया हो | अश्रुतपूर्व |
जो अश्व का आरोही है / जो घोड़े पर सवार है | अश्वारोही |
आठ पदवाला | अष्टपदी |
जिस पुस्तक में आठ अध्याय हों / पाणिनि का व्याकरण ग्रंथ | अष्टाध्यायी |
जिसमें संदेह न हो | असंदिग्ध / निस्संदेह |
जो संभव न हों / जो नहीं हो सकता | असंभव |
जो समान न हो | असम / असमान |
जो सहनशील न हो | असहिष्णु |
जिसको सहन न किया जा सके | असह्य |
जो संविधान के विरुद्ध हो | असांविधानिक |
जिस रोग का इलाज न किया जा सके | असाध्य रोग / लाइलाज |
जिसे साधा न जा सके / जो वश में न आ सके | असाध्य |
जो समयानुसार उचित न हो | असामयिक |
दूसरे के गुणों मे दोष निकालना | असूया |
जो स्त्री सूर्य भी न देख सके (घर के अंदर ही रहनेवाली) | असूर्यंपश्या |
फेंककर चलाया जानेवाला हथियार | अस्त्र |
अहंकारपूर्वक अपने को सबसे बढ़कर मानना | अहंमन्यता |
किसी जीव को न मारने का भाव / किसी जीव के प्रति हिंसा न करना | अहिंसा |
अकस्मात् या एकाएक घटित होने वाला | आकस्मिक |
आकाश को चूमने वाला | आकाशचुंबी |
अनिश्चित जीविका | आकाशवृत्ति |
माँ-बहन संबंधी गाली | आक्षारणा |
वह जिस पर हमला किया गया हो | आक्रांत |
जिसने हमला किया हो | आक्रांता |
राजा का बगीचा | आक्रीड |
वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो | आगतपतिका |
वह स्त्री जिसका पति आने वाला है | आगमिस्यतपतिका |
आगे आनेवाला | आगामी |
दक्षिण-पूर्व का कोण | आग्नेय |
किसी बात पर बार-बार ज़ोर देना | आग्रह |
जिसे सूँघा जा सके | आघ्रेय |
श्रद्धा से जल पीना | आचमन |
पवित्र आचरणवाला | आचारपूत |
जो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो / जो जन्म से ही गिरा हुआ हो | आजन्मपात / आदण्डपात |
जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लंबी हो | आजानुबाहु |
सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पन्न स्थिति | आतंक |
जिस पर किसी का आतंक छाया हो | आतंकित |
जो बहुत क्रूर व्यवहार करता हो | आततायी |
धूप से बचने का छाता | आतपत्र |
जो अतिथि का सत्कार करता है | आतिथेय / मेजबान |
अपने जीवन का स्वलिखित इतिहास / कथा | आत्मकथा |
अपने प्राण खुद ही समाप्त कर लेनेवाला / अपनी हानि स्वयं करनेवाला | आत्मघाती |
जो अपने पैरों पर खड़ा हो (आर्थिक दृष्टि से) | आत्मनिर्भर |
स्वयं / अपने आप पर विश्वास | आत्मविश्वास |
स्वयं अपने को मार डालना | आत्महत्या |
दूसरे के हित में अपना जीवन त्याग कर देना | आत्मोत्सर्ग |
जो आदर करने योग्य हो | आदरणीय |
यह सिद्धान्त कि मनुष्य को सदा किन्हीं आदर्शों का पालन करते रहना चाहिए | आदर्शवाद |
सर्वप्रथम किसी मत या वाद का प्रवर्तन करनेवाला | आदिप्रवर्तक |
किसी देश के वे निवासी जो बहुत पहले से वहाँ रहते आ रहे हैं | आदिवासी |
आदि से अंत तक | आद्यन्त |
दैव या प्रकृति द्वारा प्रदत्त दु:ख | आधिदैविक |
भूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला दु:ख | आधिभौतिक |
किसी वस्तु को आधुनिक रूप देने की क्रिया | आधुनिकीकरण |
आत्मा और ईश्वर से संबंध रखने वाला | आध्यात्मिक |
जो किसी वंश में बराबर चलता आया है | आनुवांशिक |
जिसका साधन किसी दूसरे प्रधान कार्य के करते समय थोड़े प्रयास से हो जाए | आनुषंगिक |
विपत्ति के समय (कर्तव्य) का धर्म | आपद्धर्म |
पैर से लेकर सिर तक | आपादमस्तक |
तुलना द्वारा प्राप्त | आपेक्षिक |
जिसकी कामनाएँ पूरी हो गई हो | आप्तकाम |
बालक से लेकर बड़े तक | आबालवृद्ध |
आभार माननेवाला | आभारी |
जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो | आभिजात्य |
मृत्युपर्यंत / मरते दम तक | आमरण |
ऐसा व्रत जो मरने पर ही समाप्त हो | आमरणव्रत |
प्राणियों के पेट की वह थैली जिसमें भोजन पचता है | आमाशय |
किसी बात को दो या तीन बार कहना | आम्रेड़ित |
किसी पात्र आदि के अंदर का स्थान, जिसमें कोई वस्तु आ सके | आयतन |
विदेश से देश में सामान मँगवाना | आयात |
आयुर्वेद से संबंधित | आयुर्वेदिक |
जिस मुद्रिका पर काँच लगा हो | आरसी |
जिसका संबंध अर्थ या धन से हो | आर्थिक |
भारतवर्ष का उत्तरी भाग | आर्यावर्त |
जो ऋषि द्वारा प्रयोग किया गया हो | आर्ष |
घर के सामने का मंच | आलिंद |
जो गुण-दोष का विवेचन करता हो | आलोचक |
आलोचना के योग्य | आलोच्य |
किसी अवधि से संबंध रखनेवाला | आवधिक |
मंत्र द्वारा देवता को बुलाना | आवाहन |
तीव्र उत्कंठा सहित मन का वेग | आवेग |
जो नई चीज़ बनाना या खोज करना | आविष्कार / ईजाद |
आशा से कहीं अधिक बढ़कर | आशातीत |
वह कवि जो तत्काल कविता कर सके | आशुकवि |
जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए (आशु = शीघ्र) | आशुतोष |
वह व्यक्ति जो आशुलिपि (शार्ट हैंड) जानता है | आशुलिपिक |
जिसे आश्वासन दिया गया हो | आश्वस्त |
मोहजनित प्रेम | आसक्ति |
जो मृत्यु के समीप हो | आसन्नमृत्यु |
रामेश्वरम् से हिमालय तक का सेतुबंध | आसेतुहिमालय |
जो ईश्वर में विश्वास रखता हो | आस्तिक |
जिसे बुलाया गया हो | आहूत |
जो इंद्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो | इंद्रजीत |
प्रायः वर्षा ऋतु में आकाश में दिखायी देने वाले सात रंगों वाले धनुष | इंद्रधनुष |
जो इंद्रियों से परे हो / जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर हो | इंद्रियातीत |
अपनी इच्छा के अनुसार सब काम करनेवाला | इच्छाचारी |
वह चीज़ जिसकी चाह हो | इच्छित |
किसी चीज या बात की इच्छा रखनेवाला | इच्छुक |
किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया यथातथ्य वर्णन | इतिवृत्त |
किसी देश या समाज के सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का क्रमबद्ध विवरण | इतिहास |
इतिहास को जाननेवाला | इतिहासज्ञ |
इतना ही पर्याप्त है (इति = इतना, अलम् = पर्याप्त) | इत्यलम् |
इंद्रियों को वश में करनेवाला | – इंद्रियजित (जितेंद्रिय) |
इंद्रियों पर किया जाने वाला वश | इंद्रियविग्रह |
इस लोक से संबंधित | इहलौकिक |
जिसकी ईप्सा (इच्छा, लालसा) की गई हो | ईप्सित |
दूसरों की उन्नति को न देख सकना | ईर्ष्या |
जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो | ईर्ष्यालु |
पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा | ईशान |
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो | उऋण |
स्वप्न में बड़बड़ाना | उचावा |
ऊपर आने वाला / चढ़ने वाला श्वास | उच्छ्वास |
भोजन करने के बाद बचा हुआ अन्न / जूठन | उच्छिष्ट |
तिनकों से बना घर | उटज |
जिस पर किसी काम का दायित्व हो | उत्तरदायी |
किसी के हट जाने के बाद उसकी संपत्ति या पद को प्राप्त करने वाला अधिकारी | उत्तराधिकारी |
ऊपर की ओर उछाला या फेंका हुआ | उत्क्षिप्त |
वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो | उत्पाद |
वह पर्वत जहाँ से सूर्य और चंद्रमा उदित होते माने जाते हैं | उदयाचल |
जिसका मन उदार हो | उदारमना |
जिसका हृदय उदार हो | उदारहृदय |
जिसका मन जगत् से उचट गया हो | उदासीन |
जिसका उदाहरण दिया गया हो | उदाहृत |
नई योजना को सर्वप्रथम काम में लाने का उत्सव | उद्घाटन |
जो उद्धार करता है | उद्धारक |
जिसका उद्धरण दिया गया हो | उद्धृत |
जो धरती को चीर (फोड़) कर जन्मता है | उद्भिज / उद्भिद |
जिस पर उपकार किया गया हो | उपकृत |
पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि | उपत्यका |
दो दिशाओं के बीच की दिशा | उपदिशा |
आकाश में तारे का टूटना | उपप्लव |
जिसके लिए उपमा दी जाए (वर्ण्य विषय) | उपमान |
जिसकी उपमा दी जाए | उपमेय |
जिसका ऊपर कथन किया गया हो | उपर्युक्त |
जिसकी दो में निष्ठा हो | उभयनिष्ठ |
सूर्योदय से पहले का समय | उषाकाल |
छाती का घाव | उरक्षत |
जो छाती के बल चलता हो (साँप आदि) | उरग (सर्प) |
जो भूमि उपजाऊ हो | उर्वरा |
ऊपर लिखी हुई | उल्लिखित |
किसी के संबंध में कुछ लिखने / वर्णन करने योग्य | उल्लेखनीय |
ऊपर की ओर जानेवाला | ऊर्ध्वगामी |
वह व्यक्ति जो हाथ उठाए हो | ऊर्ध्वबाहु |
ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस | ऊर्ध्वश्वास |
गर्मी / गरमी से उत्पन्न | ऊष्मज |
जिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो | ऊसर / बंजर |
विचारों का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष न निकले | ऊहापोह |
जिसका संबंध किसी एक देश से हो | एकदेशीय |
किसी एक पक्ष से संबंध रखनेवाला | एकपक्षीय |
वह स्थिति जो अंतिम निर्णायक हो, निश्चित | एकांतिक |
जो केवल एक आँखवाला हो | एकाक्ष |
जिसका चित्त एक जगह स्थिर हो | एकाग्रचित्त |
चांद्रमास के किसी पक्ष की ग्यारहवीं तिथि | एकादशी |
जिस पर किसी एक का ही अधिकार हो | एकाधिकार |
जो दिन में एकबार आहार करे | एकाहारी |
कई जगह से मिलकर इकट्ठा किया हुआ / अनेक को एक में किया हुआ | एकीकृत |
सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा | एषणा |
इतिहास से संबंधित | ऐतिहासिक |
इंद्रियों को भ्रमित करनेवाला | ऐंद्रजालिक |
जो इंद्रियों से संबंधित हो | ऐंद्रिय |
जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हो | ऐच्छिक |
जो इस लोक से संबंधित हो | ऐहिक / ऐहलौकिक |
परब्रह्म का सूचक ‘ॐ’ शब्द | ओंकार |
साँप-बिच्छू के ज़हर या भूत- प्रेत के भय को मंत्रों से झाड़ने वाला | ओझा |
जिसका उच्चारण ओष्ठ से हो | ओष्ठ्य |
आड़ या परदे के लिए रथ या पालकी को ढकने वाला कपड़ा | ओहार |
उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होनेवाला | औपचारिक |
जिसका संबंध उपनिवेश य उपनिवेशों से हो | औपनिवेशिक |
जो उपनिषदों से संबंधित हो | औपनिषदिक |
जिसका संबंध उपन्यास से हो | औपन्यासिक |
विवाहित पत्नी से उत्पन्न पुत्र | औरस |
शरीर की हडि्डयों का ढाँचा | कंकाल |
कष्टों या काँटों से भरा हुआ | कंटकाकीर्ण |
जो कटु बोलता है | कटुभाषी |
जो कहने योग्य हो | कथनीय |
जो कहा गया है | कथित |
दो व्यक्तियों की परस्पर होनेवाली बातचीत | कथोपकथन |
वय, पद आदि के विचार से औरों की अपेक्षा छोटा | कनिष्ठ |
ऐसी लड़की जिसका विवाह न हुआ हो | कन्या / कुमारी |
शिव की जटाएँ | कपर्द |
काला पीला मिला रंग (भूरा रंग) | कपिश |
जो करने योग्य हो | करणीय |
जिसके पास करोड़ों रुपये हों | करोड़पति |
जिस स्त्री की बोली कठोर हो | कर्कशा |
जो कान (कर्ण) को अप्रिय (कटु) लगे | कर्णकटु / कर्णाप्रिय |
कान का नीचे का लटकता हुआ कोमल भाग | कर्णपाली / लोर |
जो कर्तव्य से च्युत (चुक) हो गया है | कर्तव्यच्युत |
कर्म करने में तत्पर व्यक्ति | कर्मठ |
जो कला का जानकार हो | कलाविद् / कलाकार |
सृष्टि का चतुर्थ युग | कलियुग |
फूल जो अभी खिला न हो | कली |
सुबह का भोजन | कलेवा |
जो कल्पना से परे हो | कल्पनातीत |
जो स्त्री कविता रचती है | कवयित्री |
जो पुरुष कविता रचता है | कवि |
जो कष्ट को सहन कर सके | कष्टसहिष्णु |
जिसने कोई कसूर किया हो | कसूरवार |
बर्तन बेचनेवाला | कसेरा |
जिस स्त्री को एक ही संतान होकर रह जाए | काकबंध्या |
दुःख, भय आदि के कारण उत्पन्न ध्वनि | काकु |
जो दुःख या भय से पीड़ित हो | कातर |
तांत्रिक जो अपने हाथ में कपाल (खोपड़ी) लिये रहते हैं | कापालिक |
काम से जी चुराने वाला | कामचोर |
शृंगारिक वासनाओं के प्रति आकृष्ट | कामुक |
अपनी ग़लती स्वीकार करनेवाला | कायल |
कारागार से संबंध रखने वाला | कारागारिक |
कार्य करने वाला व्यक्ति | कार्यकर्ता |
किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनाई गई समिति | कार्यसमिति |
किसी विचार / निर्णय को कार्यरूप प्रदान करना | कार्यान्वयन |
नियम विरुद्ध या निंदनीय कार्य करनेवालों की सूची | काली सूची |
अपने काम के बारे में कुछ निश्चय न करनेवाला | किंकर्तव्यविमूढ़ |
जो बात पूर्व काल से लोगों में कह-सुन कर प्रचलित हो | किंवदंती / जनश्रुति |
दस वर्ष से पन्द्रह वर्ष के आयु वर्ग के बालक | किशोर |
ईश्वर का सामूहिक रूप से किया जानेवाला गुणगान | कीर्तन |
जिसकी अब कीर्ति शेष रह गई हो | कीर्तिशेष |
वृक्ष, लता, फूलों से घिरा हुआ कोई सुंदर स्थान | कुंज |
बुरे मार्ग पर जानेवाला व्यक्ति | कुमार्गगामी |
अपने ही कुल का नाश करनेवाला व्यक्ति | कुलांगार |
जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो | कुलीन |
मछली रखने का पात्र / बुरी तरह से बँधी हुई सिर की चोटी | कुवेणी |
जिसकी बुद्धि कुश (डाभ) के अग्र भाग (नोक) की तरह तेज हो | कुशाग्रबुद्धि |
बुरी संगत में रहनेवाला | कुसंगी |
अमावस्या की रात | कुहू |
कुएँ के मेंढक के समान संकीर्ण बुद्धिवाला | कूपमंडूक |
अपने लिए किए हुए उपकार को भुला देनेवाला | कृतघ्न |
अपने लिए किए हुए उपकार को याद रखनेवाला | कृतज्ञ |
जिसने संकल्प कर रखा है | कृतसंकल्प |
किसी की कृपा से पूर्णरूपेण संतुष्ट | कृतार्थ |
जिसकी उत्पत्ति स्वभावगत न हो | कृत्रिम |
जो धन को अत्यधिक कंजूसी से खर्च करता है | – कृपण (कंजूस) |
अँधेरी रात वाला पखवाड़ा | कृष्णपक्ष |
वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो | कृष्णाभिसारिका |
सर्प के शरीर से निकली हुई खोली | केंचुली |
जो केंद्र से हटकर दूर जाता हो | केंद्रापसारी |
जो केंद्र की ओर उन्मुख होता हो | केंद्राभिसारी / केंद्राभिमुख |
केश को सजाने-सँवारने का काम | केशविन्यास |
सुंदर और लम्बे बालों वाली स्त्री | केशिनी / सुकेशिनी |
तारों को छोड़कर वीणा का शेष भाग | कोलंबक |
कुंती का पुत्र | कौंतेय |
ठीक अपने क्रम से आया हुआ | क्रमागत |
क्रम के अनुसार | क्रमानुसार |
जिसे क्रय किया गया हो | क्रीत |
जो पुरुषत्वहीन हो | क्लीव |
जिसका कुछ ही समय में नाश हो जाए | क्षणभंगुर |
पूर्व में हुई हानि की भरपाई | क्षतिपूर्ति |
जो क्षमा करनेवाला हो | क्षमाशील |
जो क्षमा किया जा सके | क्षम्य |
जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हों | क्षितिज |
जिसका हाथ बहुत तेज़ चलता हो | क्षिप्रहस्त |
जो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो | क्षुधातुर |
भूख से पीड़ित | क्षुधार्त |
दूसरे की हत्या करनेवाला | – क़ातिल / हत्यारा |
दूसरों के मत का विरोध करना | खंडन |
जिसका कोई हिस्सा टूटकर अलग हो गया हो | खंडित |
वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रात: उसके पास आता हो | खंडिता |
आकाश के पिंडों का विवेचन करनेवाला | खगोलशास्त्र |
ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चंद्र का पूरा बिंब ढक जाए | खग्रास |
जो व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए रहता हो | खड्गहस्त |
जिसके सिर पर बाल न हो (गंजा) | खल्वाट |
खाने के योग्य वस्तु | खाद्य |
किसी के घर की होने वाली तलाशी | ख़ानातलाशी |
जो आकाश में विचरण करे (पक्षी) | खेचर |
ऐसा जो अन्दर से खाली हो | खोखला |
जो अशिष्ट व्यवहार करता हो | गँवार |
गंगा और यमुना के जल के मेल के दो तरह के रंग का | गंगा-जमुनी |
जहाँ से गंगा नदी का उद्गम होता है | गंगोत्री |
आकाश को स्पर्श करनेवाला | गगनचुंबी |
शरीर का व्यापार करनेवाली स्त्री | गणिका |
गणित शास्त्र का जानकार | गणितज्ञ |
जो बीत चुका हो | गत |
पहले से चली आ रही परंपरा का अनुपालन करनेवाला | गतानुगतिक |
जो किसी की गद्दी पर बैठा हो | गद्दीनशीन |
बहुत गप्पें हाँकने वाला | गपोड़िया |
देर से पचनेवाला | गरिष्ठ |
जिसके पेट में बच्चा हो | गर्भवती / गर्भिणी |
वह स्त्री जिसका यौवन ढल गया हो | गलितयौवना |
गंगा से संबंधित या गंगा से उत्पन्न | गांगेय |
गणपति का उपासक | गाणपत्य |
जो गिरि (पहाड़) को धारण करता हो | गिरधारी |
जिस नाटक के संवाद गीतों के रूप में लिखे हों | – गीतनाटिका / गीतिनाट्य |
गुप्त रूप से घूमकर सूचना देनेवाला | गुप्तचर |
हर पदार्थ को अपनी ओर आकृष्ट करनेवाली गुरुत्व शक्ति | गुरुत्वाकर्षण |
जो बोल नहीं सकता है | गूँगा |
जो बात गूढ़ (रहस्यपूर्ण) हो | गूढ़ोक्ति |
घर या देश के अंदर ही लोगों की आपसी लड़ाई | गृहयुद्ध |
घर बसाकर रहने वाला | गृहस्थ |
ज़िम्मेदारी पूरी न करनेवाला | गैर-ज़िम्मेदार |
जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा हो सके | गोचर |
जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर है | गोतीत |
दिन और रात्रि के बीच का समय (संध्या का वह समय जब गायें जंगल से लौटती हैं और उनके चलने की धूल आसमान में उड़ती है) | गोधूली वेला |
जो छिपाने योग्य हो | गोपनीय |
गायों को पालने और रखने का स्थान | गोशाला |
गाँव से संबंधित | ग्रामीण |
जो ग्रहण करने योग्य हो | ग्राह्य |
बहुत-सी घटनाओं का सिलसिला | घटनावली |
घास खोदकर जीवन-निर्वाह करनेवाला | घसियारा / घसेरा |
शरीर की हानि करनेवाला | घातक |
जो पदार्थ घुलने योग्य हो | – घुलनशील |
कोई कार्य करने के लिए नाजायज़ रूप में धन लेनेवाला | घूसख़ोर |
जिसे देखकर घृणा उत्पन्न होती हो | घृणित / घृणास्पद |
घृणा किए जाने योग्य | घृण्य |
जिसकी घोषणा की गई हो | घोषित |
चंद्रमा की वह स्थिति जब उस पर पृथ्वी की छाया पड़ने से उसका कुछ या सारा भाग दिखाई नहीं देता | चंद्रग्रहण |
जिसके चूड़ा पर चंद्र रहे | चंद्रचूड़ |
जो चंद्र धारण करता हो | चंद्रधारी |
जिसके शिखर पर चंद्र हो | चंद्रशेखर |
वह काव्य जिसमें पद्य व गद्य मिश्रित हो | चंपू |
जो चक्र धारण करता हो | चक्रधर / चक्रधारी |
जिसके हाथ में चक्र (सुदर्शन) है | चक्रपाणि |
चक्र के रूप में घूमती हुई चलनेवाली हवा | चक्रवात |
ब्याज का वह प्रकार जिसमे मूल के ब्याज पर भी ब्याज लगता है | चक्रवृद्धि ब्याज |
किसी वस्तु का चौथा भाग | चतुर्थांश |
महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि | चतुर्थी |
जिसकी चार भुजाएँ हैं | चतुर्भुज |
चार वेदों को जाननेवाला | चतुर्वेदी |
जिनके चार पैर होते हैं | चतुष्पद |
आश्चर्य में डाल देनेवाला कार्य | चमत्कार |
कमल के समान सुंदर चरण | चरणकमल |
अच्छे चरित्रवाला | चरित्रवान |
जो चर्चा का विषय हो | चर्चित |
आँख से संबंध रखनेवाला | चाक्षुष |
बरसात के चार महीने | चातुर्मास |
चिंता (चिंतन) करने योग्य बात | चिंतनीय / चिंत्य |
चिंता उत्पन्न करने वाला | चिंताजनक |
सभी प्रकार की चिंताओं को दूर करनेवाली एक मणि | चिंतामणि |
रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान | चिकित्सालय |
जिसकी चिकित्सा की जा सके | चिकित्स्य |
कार्य करने की इच्छा करनेवाला | चिकीर्षु |
कार्य करने की इच्छा | चिकीर्षा |
चित्त को चुराने वाला | चित्तचोर |
चेतन स्वरूप ईश्वर की माया | चिद्विलास |
लंबे समय तक जीनेवाला | चिरंजीवी |
जो चिरकाल से चला आया है | चिरंतन |
चिरनिद्रा (मृत्यु) को प्राप्त हुआ | चिरनिद्रित |
बहुत समय से परिचित | चिरपरिचित |
जो बहुत समय तक ठहर सके | चिरस्थायी |
जो देर तक स्मरण के योग्य हो | चिरस्मरणीय |
जिस पर चिह्न लगाया गया हो | चिह्नित |
करुण स्वर में चिल्लाना | चीत्कार |
चूहा पकड़ने का पिंजड़ा | चूहेदानी |
सावधान करने के लिए दिया गया संकेत | चेतावनी |
चौथे दिन आनेवाला ज्वर | चौथिया |
वह स्थान जहाँ से चार राहें निकलती है | चौराहा |
चारों ओर की सीमा | चौहद्दी |
वह कार्य जिसके अन्तर्गत कर्मचारी आदि को हटाया जाता है | छँटनी |
जो गुप्त रूप से निवास कर रहा हो | छद्मवासी |
छिपे वेश में रहना | छद्मवेश |
जो कृत्रिम वेश धारण कर लेता है | छद्मी |
छह महीने का समय | छमाही |
जहाँ किताबें छपती हैं | छापाखाना |
छिपकर आक्रमण करनेवाला | छापामार |
वह स्थान जहाँ सैनिक निवास करते हों | छावनी |
किसी काम या व्यक्ति में छिद्रों अर्थात् दोषों को ढूँढने का काम | छिद्रान्वेषण |
जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो | छिद्रान्वेषी |
वह पौधा जिसकी पत्तियाँ हाथ लगाते ही मुरझा जाती है | छुईमुई |
पत्थर को गढ़नेवाला औज़ार | छैनी |
एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलनेवाला | जंगम |
पेट या जठर की आग | जठरानल |
जन-प्रतिनिधियों द्वारा परिचालित शासन-व्यवस्था | जनतंत्र |
बरात के ठहरने का स्थान | जनवासा |
जो बात लोगों से सुनी गई हो | जनश्रुति |
जन्म से सौ वर्ष का समय | जन्मशती |
जो जन्म से अंधा हो | जन्मांध |
जो वृद्ध होने के कारण जर्जर हो गया हो | जराजीर्ण |
जो जीव-जंतु जल में रहते हों | जलचर |
जो जल से उत्पन्न होता हो | जलज |
जो जल बरसाता हो (बादल) | जलद |
वह यान जो जल में चलता है | जलयान |
जिसका जाति या समाज से बहिष्कार कर दिया गया हो | – जाति बहिष्कृत / समाज बहिष्कृत |
जिसको पूर्व जन्म की बातें याद हैं | जातिस्मर |
जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है | जादूगर |
जो अकारण जुल्म ढाता हो | ज़ालिम |
जीतने की इच्छा | जिगीषा |
किसी को जीत लेने की इच्छा रखनेवाला | जिगीषु |
भोजन की इच्छा रखनेवाला | जिघत्सु |
भोजन करने की इच्छा | जिघत्सा |
किसी को मारने की इच्छा | जिघांसा |
मारने की इच्छा करनेवाला | जिघांसु |
ग्रहण करने / पकड़ने की इच्छा | जिघृक्षा |
जिंदा रहने की इच्छा | जिजीविषा |
अधिक समय तक जीने की इच्छा रखनेवाला | जिजीविषु |
जानने की इच्छा | जिज्ञासा |
जिज्ञासा करने योग्य | जिज्ञास्य |
जानने की इच्छा रखनेवाला | जिज्ञासु |
जिसने आत्मा को जीत लिया हो | जितात्मा |
जिसने इन्द्रियों पर विजय पा ली हो | जितेंद्रिय |
किसी के जीवन भर के कार्यों का विवरण | जीवन चरित |
किसी जीवन का चित्रण | जीवन चित्रण |
जेठ (पति का बड़ा भाई) का पुत्र | जेठोत |
जो जीतने के योग्य हो | जेय |
अपनी इज्जत को बचाने के लिए किया गया अग्नि-प्रवेश | जौहर |
जिसकी सूचना हो / जो सूचित हो | ज्ञप्त |
ज्ञान प्रदान करनेवाली देवी | ज्ञानदा / सरस्वती |
जो ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखता हो | ज्ञानपिपासु |
जो ज्ञान से अतीत (परे) हो | ज्ञानातीत |
रोम और ग्रीस में स्त्री भविष्यवक्त्री जिसे ज्ञान प्राप्त हो | ज्ञानिनी |
जिसे जानना आवश्यक हो / जानने योग्य | ज्ञेय |
भविष्य तथा ग्रह नक्षत्रों की गति की जानकारी रखनेवाला शास्त्र | ज्योतिष् |
ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी रखने तथा भाग्यवाचन करने वाला विद्वान | ज्योतिषी |
वह पहाड़ जिसके मुँह से आग निकले | ज्वालामुखी |
झंकार ध्वनि | झंझा |
वर्षा सहित तेज हवा | झंझावात |
जो कलहप्रिय हो | झगडा़लू |
लंबे और बिखरे बालोंवाला | झबरा |
ऊँचे स्थल से गिरनेवाला जलप्रवाह | झरना |
ताकझाँक करनेवाला व्यक्ति | झाँकू |
काँटेदार झाड़ियों का समूह | झाड़-झंखाड़ |
वह कपड़ा जिससे कोई चीज झाड़ी जाए | झाड़न |
छोटी-छोटी बूँदोंवाली वर्षा | झींसी |
झी-झीं की तेज और सतत आवाज करने वाला कीड़ा | झींगुर |
बहुत गहरा तथा बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय | झील |
फलों का गुच्छा | झौंर |
टाइप करने की कला | टंकण |
जहाँ सिक्कों की ढलाई होती है | टकसाल |
बोझा लादने वाला छोटा घोड़ा | टटू |
चारों ओर जल से घिरा भू-भाग | टापू |
अधिक देर तक रहनेवाला या चलनेवाला | टिकाऊ |
मूल बात को संक्षेप में लिखना / किसी विषय पर अपनी राय प्रकट करना | टिप्पणी |
विवाह का संबंध तय करने के लिए वर को वस्त्रादि वस्तुएँ प्रदान करने की रस्म | टीका / तिलक |
किसी ग्रंथ या रचना की अनुकृति | टीका |
किसी ग्रंथ की व्याख्या करनेवाला | टीकाकार |
कोई बाधा अथवा मनोरथ सिद्ध करने के लिए किया जाने वाला कार्य | टोटका |
ठठेरे की बिल्ली जो ठक-ठक की ध्वनि से भयभीत हो | ठठेरमंजारिका |
बर्तन बनानेवाला | ठठेरा |
चलते-चलते ठहर जाने का भाव | ठमक |
सूखी खाँसी, जिसमें कफ ना निकले | ठसका |
ठूसकर भरा हुआ | ठसाठस |
विवाह में दहेज आदि के लेन-देन का करार | ठहरौनी |
दिन-रात ठाढ़े (खड़े) रहने वाला साधु | ठाढ़ेश्वरी |
जो छोटे क़द का हो | ठिगना |
होठ के नीचे का भाग | ठोढ़ी |
बिच्छु, मधुमक्खी आदि कीड़ों का विषैला काँटा | डंक |
मुँह से निकले हुए शब्द के साथ वायु का उद्गार | डकार |
डाका मारने वाला | डकैत |
डाका मारने का काम | डकैती |
डंडी मारने वाला | डंडीमार |
डफली बजाने वाला | डफलची / डफाल |
स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है | डमरूमध्य |
बहुत अधिक डरने वाला | डरपोक |
पत्रों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुँचाने वाली सेवा | डाक सेवा |
नीची ज़मीन, जहाँ पानी ठहरा रहे | डाबर |
वह बाहरी कोठरी जो मकान में घुसने के पहले पड़ती है | ड्योढ़ी |
कपट का व्यवहार | ढकोसला |
बाँस की नली, जिससे चौपायों को दवा पिलाते हैं | ढरका |
ढालने का काम | ढलाई |
जिसमें ढाल हो | ढालू / ढलवाँ |
ढिंढोरा अथवा मुनादी फेरने वाला | ढिंढोरची / ढिंढोरिया |
जनता को सूचना देने हेतु बजाया जानेवाला वाद्य | ढिंढोरा |
ढीला होने का भाव | ढिलाई |
ढोंग रचने वाला | ढोंगी |
ढोलक बजाने वाला | ढोलकिया |
किसानों को सरकार या जमींदार द्वारा ऋण के रूप में दी गयी आर्थिक सहायता | तक़ाबी |
जो किनारे से सटे हुए हों | तटवर्ती |
उसी समय का | तत्कालीन |
तत्त्व को जाननेवाला | तत्त्वज्ञ |
वह जो बराबर तपस्या करता है | तपस्वी |
ऋषियों के तप करने की भूमि | तपोभूमि |
जो तर्क के द्वारा मान्य हो | तर्कसम्मत |
जो किसी कार्य के चिंतन में डूबा हुआ हो | तल्लीन |
चोरी-छिपे और चुंगी शुल्कादि दिये बिना माल लाकर बेचने वाला | तस्कर |
एक व्यक्ति द्वारा चलाई जाने वाली शासन प्रणाली | तानाशाह |
दैहिक, दैविक और भौतिक दुःख | तापत्रय / त्रिताप |
ताँबे के रंग के समान लाल रंग | ताम्ररक्त / ताम्रवर्णी |
तर्क करनेवाला व्यक्ति | तार्किक |
तैरकर पार करने की इच्छा | तितीर्षा |
तैरने या पार करने का इच्छुक | तितीर्षु |
ज्ञान में प्रवेश का मार्गदर्शक | तीर्थङ्कर |
बाणों को रखने का साधन | तूणीर / तरकस |
वह स्थान जहाँ तोपें और बारूद आदि रखा रहता है | तोपखाना |
कोई काम या पद छोड़ने के लिए लिखा गया पत्र | त्यागपत्र |
जो त्याग देने योग्य हो | त्याज्य |
वह व्यक्ति जो छुटकारा दिलाता है / रक्षा करता है | त्राता |
भूत, वर्तमान और भविष्य को जाननेवाला | त्रिकालज्ञ |
भूत, वर्तमान और भविष्य को देखनेवाला | त्रिकालदर्शी |
वह स्थान जो दोनों भृकुटियों के बीच होता है | त्रिकुटी |
सत्व, रज और तम का समूह | त्रिगुण |
जो तीन गुणों (सत्त्व, रज और तम) से परे हो | त्रिगुणातीत |
वात्त, पित्त व कफ दोष | त्रिदोष |
जिसके तीन आँखें हैं | त्रिनेत्र |
तीन फलों का चूर्ण (आँवला, हरड़ व बहरड़) | त्रिफला |
स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक का समूह | त्रिभुवन / त्रिलोक |
तीन युगों में होने वाला | त्रियुगी |
शीतल, मंद व सुगंधित वायु | त्रिविधवायु |
गंगा, यमुना और सरस्वती (तीन नदियों) का संगम | त्रिवेणी |
तीन वेदों को जानने वाला | त्रिवेदी |
हर तीसरे महीने होने वाला | त्रैमासिक |
जमी हुई गाढ़ी चीज़ / रक्त की मोटी तह | थक्का |
स्तन का घाव | थनेला |
दोनों हथेलियों के टकराने से होनेवाली आवाज़ | थपड़ी |
हथेली से किया गया आघात | थप्पड़ |
वह भू-भाग जहाँ पर जल न हो | थल |
चौपायों के बाँधने का स्थान / कुछ निश्चित लम्बाई का कपड़ा | थान |
पुलिस की बड़ी चौकी | थाना |
थाने का प्रधान अधिकारी | थानेदार |
अनावश्यक माँसल और मोटा शरीर | थुल-थुल |
लम्बा निकला हुआ मुँह | थूथन |
थिरक-थिरक कर नाचने की मुद्रा और ताल | थेई-थेई |
बड़े व्यापारियों द्वारा आपस में या छोटे व्यापारियों के साथ किया जानेवाला व्यापार | थोक व्यापार |
जिसके भीतर कुछ सार न हो | थोथा |
दंड देने के विधान से संबंधित ग्रंथ | दंडसंहिता |
लोगों में परंपरा से चली आई कथा | दंतकथा |
पति-पत्नी का युगल | दंपती |
संकुचित विचार रखनेवाला | दक़ियानूस |
जिसका मुख दक्षिण की ओर हो | दक्षिणाभिमुख |
दण्ड दिये जाने योग्य | दण्डनीय |
अपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला आचार / संहिता | दण्डसंहिता |
वह व्यक्ति जिसे गोद लिया जाय | दत्तक |
खिड़की के पास बैठने की जगह | दरीचा |
जिसे दबाया गया हो (शोषण किया गया हो) | दलित |
दस वर्षों की समयावधि | दशक |
जिसके दस आनन हो | दशानन |
कपड़ा सीने का व्यापार करने वाला | दर्जी |
काले पानी की सजा पाया कैदी | दामुल कैदी |
जिसके पेट को माँ ने रस्सी से बाँधा था (दाम = रस्सी, उदर = पेट) | दामोदर |
कृष्ण का सारथि | दारुक |
जो दर्शन-शास्त्र का ज्ञाता हो | दार्शनिक |
जंगल में फैलनेवाली आग | दावाग्नि / दावानल |
देने की इच्छा | दित्सा |
दिन-भर का कार्य | दिनचर्या |
जिस पर दिनांक अंकित की गई हो | दिनांकित |
दिन-ब-दिन | दिनोंदिन |
वह रोग जिससे सूर्य की प्रखर किरणों के कारण दिन में कम दिखाई देता है | दिनौंधी / दिवांधता |
दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जानेवाली नायिका | दिवाभिसारिका |
वह व्यक्ति जो अपने ऋणों को चुकता करने में असमर्थ हो गया हो | दिवालिया |
जो सपना दिन (दिवा) में देखा जाता है | दिवास्वप्न |
दीक्षा (शिक्षा) की समाप्ति पर दिया जानेवाला उपदेश | दीक्षांत भाषण |
जिसने गुरु से दीक्षा ली हो | दीक्षित |
जो हर काम अपेक्षित समय से अधिक देर से करे | दीर्घसूत्री |
जिसकी आयु लम्बी हो | दीर्घायु |
वह बच्चा जो अभी माँ के दूध पर निर्भर है | दुधमुँहा |
जो दो भिन्न भाषियों के बीच अनुवाद करके बात करवाए | दुभाषिया |
जिसमें दो रंग हों | दुरंगा |
जिसको पकड़ने में काफ़ी कठिनाई हो | दुरभिग्रह / दुर्गाह्य |
अनैतिक और आपराधिक कार्य के लिए की जाने वाली मंत्रणा / साज़िश / समझौता | दुरभिसंधि |
अनुचित बात के लिए आग्रह करना | दुराग्रह |
जो बुरा आचरण करता हो | दुराचारी |
जिसको प्रसन्न करना कठिन हो | दुराराध्य |
वह मार्ग जो चलने में कठिनाई पैदा करता है | दुर्गम |
जिस पर विजय पाना कठिन हो | दुर्जेय |
जिसे कठिनाई से जाना जा सके | दुर्ज्ञेय |
जिसका दमन कठिन हो | दुर्दम्य / दुर्दांत / दुर्धर्ष |
जो अत्यन्त कष्ट से निवारित हो | दुर्निवार |
जिसकी समझ या जिसका बोध कठिनाई से हो सके | दुर्बोध |
कठिनाई से जानने योग्य | दुर्बोधगम्य |
पति के स्नेह से वंचित स्त्री | दुर्भगा |
ऐसा विपरीत समय (अकाल) जिस समय भिक्षा भी बड़ी मुश्किल से मिलती है | दुर्भिक्ष |
जिसे भेदना या तोड़ना कठिन हो | दुर्भेद्य |
जिसको लाँघना या पार करना कठिन हो | दुर्लंघ्य |
जो कठिनाई से मिलता है | दुर्लभ |
जिसको कठिनाई से वहन / धारण किया जा सके | दुर्वह |
जिसमें ख़राब आदतें हो | दुर्व्यसनी |
जो काम कठिन हो | दुष्कर |
जिसको मापना कठिन हो | दुष्परिमेय |
जो कठिनाइयों से पचता हो | दुष्पाच्य |
जो मुश्किल से प्राप्त हो | दुष्प्राप्य |
जो कठिनाई से साधा जाय | दुस्साध्य / दु:साध्य |
वह व्यक्ति जो दूर तक की बातों को पहले ही सोच लेता है | दूरदर्शी |
वह जो अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहे | दृढ़प्रतिज्ञ |
आँख की बीमारी | दृष्टिदोष |
जो दिया जा सके | देय |
जो देवों को प्रिय हो | देवप्रिय |
वे खेत जहाँ केवल वर्षा का जल ही उपलब्ध है | देवमातृक |
पति के छोटे भाई की स्त्री | देवरानी |
जिसे देवता भी पूजते हों | देवाराध्य |
अपने देश से प्यार करने वाला | देशभक्त |
अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला | देशद्रोही |
भिन्न-भिन्न देशों की यात्रा | देशाटन |
दिन का या प्रतिदिन होने वाला | दैनिक |
दैव (भाग्य) या ज्योतिष शास्त्र को जाननेवाला | दैवज्ञ |
जिस भूमि के दोनों ओर जल है | दोआब |
पुत्री का पुत्र | दौहित्र / नाती |
पुत्री की पुत्री | दौहित्री / नातिन |
जो देखने योग्य हो | द्रष्टव्य / दर्शनीय |
जो शीघ्रता से चलता हो | द्रुतगामी / शीघ्रगामी |
राजा द्रुपद की पुत्री | द्रौपदी |
चंद्रमास के किसी पक्ष की बारहवीं तिथि | द्वादशी |
जो द्वार की रक्षा करता है | द्वारपाल |
दो बार जन्म लेनेवाला (ब्राह्मण, दाँत, पक्षी, नाखून) | द्विज |
दो भाषाएँ बोलनेवाला | द्विभाषी |
दो वेदों को जाननेवाला | द्विवेदी |
द्विप में जन्मा | द्वैपायन |
धन अथवा आजीविका के लिए उद्योग | धंधा |
हृदय के धड़कने का भाव अथवा शब्द | धक् |
मोहित करने वाली चाल | धज |
शरीर का मध्य भाग जिसके अंतर्गत छाती, पीठ तथा पेट होते हैं | धड़ |
धन देने वाला / वाली | धनद / धनदा / धनदाता / धनदात्री |
धनुष धारण करनेवाला | धनुर्धर |
धन की इच्छा रखनेवाला | धनेच्छु |
धर्म के अनुसार आचरण | धर्मशील / धार्मिक |
पृथ्वी को धारण करनेवाला | धरणिधर |
सभी को धारण करनेवाली (पृथ्वी) | धरणी |
किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु | धरोहर / थाती / अमानत |
जिसकी धर्म में निष्ठा हो | धर्मनिष्ठ |
यात्रियों के लिए नि:शुल्क सार्वजनिक आवासगृह | धर्मशाला |
धर्म के अनुसार व्यवहार, आचरण करनेवाला | धर्मात्मा / धर्माचारी |
गरीबों के लिए दान के रूप में दिया जानेवाला धन-अन्न आदि | धर्मादा |
धारण करनेवाला | धारक |
जो धारण करती है वह | धारयित्री |
जिस पर धारियाँ बनी हों | धारीदार |
थन से निकाला हुआ ताज़ा गर्म दूध | धारोष्ण |
जो धीरज रखता हो | धीर |
सदा प्रसन्न रहनेवाला या कला-प्रेमी नायक | धीरललित |
श्रेष्ठ गुणों से संपन्न शूरवीर नायक | धीरोदात्त |
बहुत चंचल, दुष्ट, अहंकारी, अस्थिर और अपनी प्रशंसा करने वाला नायक | धीरोद्धत |
मछली पकड़ने या बेचनेवाली जाति विशेष | धीवर |
हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा | धुन्ध |
धुरी को धारण करनेवाला अर्थात् आधारभूत कार्यों में प्रवीण | धुरंधर |
ध्यान विचार करने योग्य | ध्यातव्य |
ध्यान या विचार करनेवाला / वाली | ध्याता / ध्यात्री |
ध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य | ध्येय |
अपने स्थान पर अचल रहनेवाला | ध्रुव |
गिरने से (प्राकृतिक आपदा या मानवीय प्रयासों से) कुछ ही बची इमारत | ध्वंसावशेष |
इन्द्र का बाग | नंदन |
जिसकी नाक कट गयी हो | नकटा |
नाक से अपने-आप निकलनेवाला खून | नकसीर |
नाखून से चोटी तक का वर्णन | नख़शिख वर्णन |
सम्मान में दी जानेवाली भेंट | नज़राना |
तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव | नटराज |
जिसका सर झुका हुआ हो | नतमस्तक |
वह गाँव या शहर जहाँ नाना का घर हो | ननिहाल |
जो आकाश में विचरण करता है | नभचर |
जिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो | नवजात |
चांद्रमास के किसी पक्ष की नौंवी तिथि | नवमी |
जो नया-नया आया है | नवागत |
जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो | नवोढ़ा |
जिसका उदय हाल में हुआ हो | नवोदित |
जो वस्तु नाशवान हो | नश्वर |
नगर में रहने वाला या नगर से संबंधित | नागरिक |
नरक से संबंधित या नरक में रहने वाला | नारकीय |
जो धर्म और ईश्वर में विश्वास न रखता हो | नास्तिक |
लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान | निकुंज |
जो प्रतिदिन नहाता हो | नित्यस्नायी |
नीचे लिखी हुई | निम्नलिखित |
जिस पर नियंत्रण किया गया हो | नियंत्रित |
जिस पर किसी प्रकार का अंकुश / नियंत्रण न हो | निरंकुश |
जो पढ़ना-लिखना न जानता हो | निरक्षर |
जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
जिसकी कोई अवधि निश्चित न हो | निरवधि |
जिसके अवयव न हो | निरवयव |
जिसका कोई आकार / रूप न हो | निराकार |
जिसका कोई आधार न हो | निराधार |
जिससे किसी प्रकार की हानि न हो | निरापद |
जो मांस न खाता हो / मांसरहित | निरामिष |
जिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हों | निराश |
जो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है | निराशावादी |
बिना आहार (भोजन) के | निराहार |
जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
जिसका कोई उद्देश्य न हो | निरुद्देश्य |
जिसकी किसी से उपमा / तुलना न की जा सके | निरुपम |
जिसके पास कोई उपाय न हो | निरुपाय |
जो किसी भी गुट में न हो | निर्गुट / तटस्थ |
जो तीन गुणों से परे हो | निर्गुण |
जो निर्णय करनेवाला हो | निर्णायक |
जिसमें दया का भाव न हो | निर्दय / निष्ठुर |
बिना किसी बाधा के | निर्बाध |
जो ममत्व से रहित हो | निर्मम |
जिसकी जड़ या आधार का पता न हो | निर्मूल |
व्यापारिक वस्तुओं को किसी दूसरे देश में भेजने का काम | निर्यात |
निर्वाचन में अपना मत देने वाला | निर्वाचक |
जिसको देश से निकाल दिया गया हो | निर्वासित |
जिसमें कोई विकार न हो | निर्विकार |
रात में विचरण करनेवाला | निशाचर |
अर्द्धरात्रि का समय | निशीथ |
जो सब प्रकार की चिंताओं से रहित हो | निश्चिंत |
जो शब्द से रहित हो (मौन) | निश्शब्द / नि:शब्द |
जिस पर किसी प्रकार का शुल्क न लगता हो | निश्शुल्क / नि:शुल्क |
नाक से बाहर निकलनेवाली श्वास | निश्श्वास / नि:श्वास |
जिसका निषेध किया गया है | निषिद्ध |
जिसमें काँटे या विघ्न-बाधा न हो | निष्कंटक / अकंटक |
जिसके कोई दाग / कलंक न हो | निष्कलंक |
जो पाप से रहित हो | निष्पाप |
जिसमें तेज ना हो | निस्तेज |
जिसको किसी में भी आसक्ति न हो | निस्संग / असंग |
जिसके संतान न हो | निस्संतान |
जिसकी सहायता करने वाला कोई नहीं हो | निस्सहाय |
जिसे किसी बात की स्पृहा (आकांक्षा) न हो | निस्स्पृह / नि:स्पृह |
जिसमें स्वार्थ साधन की भावना न हो | निस्स्वार्थ / नि:स्वार्थ |
नीति का ज्ञान रखने वाला | नीतिज्ञ |
नीले रंग का कमल | नीलोत्पल |
रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान | नेपथ्य |
जो नीति के अनुकूल हो | नैतिक |
आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेनेवाला | नैष्ठिक |
शासकीय अधिकारियों का शासन | नौकरशाही |
उच्च न्यायालय का न्यायाधीश | न्यायमूर्ति |
पंचभूतों से बनी हुई वस्तु | पंचभौतिक |
दूध, दही, घृत, शर्करा और मधु से मिश्रित वह पदार्थ जो देवताओं और भगवान के स्नान व भोग हेतु बनाया जाता है | पंचामृत |
गाँव की वह सभा जिसमें पंच लोग झगड़ों का निपटारा करते हैं | पंचायत |
महीने के दो पक्षों में से एक पक्ष (पंद्रह दिन) | पखवाड़ा |
नाटक का परदा गिरना | पटाक्षेप / यवनिका पतन |
जो पढ़ने में रोचक लगे / पढ़ने योग्य | पठनीय |
पास में निवास करने वाला | पड़ोसी |
जो गिरा हुआ हो | पतित |
पति को चुनने की इच्छावाली कन्या | पतिम्वरा |
केवल अपने पति में अनुराग रखनेवाली स्त्री | पतिव्रता |
उपाय / मार्ग बतानेवाला | पथ-प्रदर्शक / मार्गदर्शक |
अपने मार्ग से च्युत, भटका हुआ | पथभ्रष्ट |
जो भोजन रोगी के लिए उचित है | पथ्य |
अपने पद से हटाया हुआ | पदच्युत |
जो पद का लालची हो | पदलोलुप |
जो पदों अर्थात् काव्य के रूप में हो | पद्य |
केवल दूध पर जीवित रहनेवाला | पयोहारी |
शत्रु को जीतनेवाला | परंजय |
शत्रु को संतप्त (पीड़ित) करनेवाला | परंतप |
परपुरुष से प्रेम करनेवाली | परकीया |
दूसरे की बुराई खोजनेवाला / वाली | परछिद्रान्वेषी |
जो दु:ख-सुख से परे हो | परमहंस |
पदार्थ का अत्यंत सूक्ष्म भाग | परमाणु |
जो दूसरों का भला करता हो | परमार्थी |
दूसरे के मुँह को ताकनेवाला / दूसरे से ही उम्मीद रखनेवाला | परमुखापेक्षी |
फूल की रज | पराग |
जो दूसरे के अधिकार में हो | पराधीन |
जो किसी दूसरे के आश्रय में रहता हो / दूसरों पर निर्भर रहनेवाला | पराश्रयी / पराश्रित |
जिसका या जिसके साथ परिचय हो चुका हो | परिचित |
स्त्री जिसे पति ने छोड़ दिया हो | परित्यक्ता |
जो पहनने लायक हो | परिधेय |
जो पूरी तरह से पक चुका हो / पारंगत हो चुका हो | परिपक्व |
भलीभाँति पोषित या पक्का किया हुआ | परिपुष्ट |
जिसको मापा जा सके | परिमेय |
जो सदा बदलता रहे | परिवर्तनशील |
घूमने-फिरनेवाला साधु | परिव्राजक |
ग्रंथ के बचे हुए अंश, जो प्राय: अंत में जोड़े जाते हैं | परिशिष्ट |
जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो | परीक्षित |
जो आँखों से परे हो / जो प्रत्यक्ष न हो | परोक्ष / अप्रत्यक्ष |
जिसमें दूसरे का उपकार करने की प्रवृत्ति हो | परोपकारी |
पत्तों की बनी हुई कुटी | पर्णकुटी |
पर्दे के अंदर रहनेवाली | पर्दानशीन |
अपनी किसी गलती के लिए हुआ दु:ख | पश्चात्ताप |
विष्णु का शंख | पाँचजन्य |
हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा | पांडुलिपि |
महीने के प्रत्येक पक्ष से संबंधित / जो पंद्रह दिन में एक बार होता हो | पाक्षिक |
पचाने में सहायता करने वाला / पचाने की क्रिया करने वाला | पाचक |
सफ़ेदी लिए हुए लाल रंग | पाटल |
किसी स्त्री को पत्नी के रूप में ग्रहण करने के साथ ही उसका हाथ पकड़ने का वैवाहिक संस्कार | पाणिग्रहण |
मार्ग में खाने के लिए भोजन | पाथेय |
किसी विषय का पूर्ण ज्ञाता | पारंगत |
जिसमें से आर-पार देखा जा सकता हो | पारदर्शी |
जो परलोक से संबंधित हो | पारलौकिक |
किसी परिश्रम के बदले मिलनेवाली राशि | पारिश्रमिक |
पृथ्वी से संबंध रखनेवाला | पार्थिव |
पर्वत की कन्या / पर्वत से संबंद्ध | पार्वती |
वह जानवर जिसे पाला गया हो | पालतू |
जिसका स्वभाव पशुओं के समान हो | पाशविक |
जो पिंड से जनमता है | पिंडज |
पिता का पिता | पितामह |
पिता की हत्या करने वाला | पितृहंता |
पीने की इच्छा | पिपासा |
जिसे पानी या किसी और वस्तु को पीने की प्यास हो / लालसा हो | पिपासु |
एक बार कही गई बात को दुहराते रहना | पिष्टपेषण |
किसी बड़े आदमी / व्यक्ति के निधन की वार्षिक तिथि | पुण्यतिथि |
अपने बेटे की पत्नी | पुत्रवधू |
बार-बार कही गई बात | पुनरुक्ति |
जिसका पुन: जन्म हुआ हो | पुनर्जन्म |
किसी जर्जर वस्तु का फिर से निर्माण | पुनर्निर्माण |
प्राचीन इतिहास का ज्ञाता | पुरातत्त्ववेत्ता |
जो पूजन करने योग्य हो | पूजनीय |
किसी प्रश्नपत्र के लिए निर्धारित कुल अंक | पूर्णांक |
दोपहर से पहले का समय | पूर्वाह्न |
पहले कहा गया कथन | पूर्वोक्त |
जो पूछने योग्य हो | पृष्टव्य |
जो शरीर से हृष्ट-पुष्ट हो | पेशल |
ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत | पैगंबर |
पिता से प्राप्त की हुई संपत्ति | पैतृक संपत्ति |
पिता एवं प्रपिताओं से संबंधित | पैतृक |
जो अपने पैरों से चल रहा हो | पैदल |
मनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा रचा गया / पुरुष से संबंधित | पौरुषेय |
शरणागत की रक्षा करनेवाला | प्रणतपाल |
वह ध्वनि जो कहीं से टकराकर आए | प्रतिध्वनि |
जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे | प्रतिनियुक्त / स्थानापन्न |
वह आकृति जो किसी शीशे, जल आदि में दिखाई दे | प्रतिबिंब |
लेख की नकल | प्रतिलिपि |
वह जो दूसरों द्वारा लगाये गये अभियोग का उत्तर दे | प्रतिवादी |
जो आँखों के सामने हो | प्रत्यक्ष |
जो जाकर पुन: आ गया हो | प्रत्यागत |
किसी कार्य के बदले में की जानेवाली आशा | प्रत्याशा |
किसी के उत्तर में जो ठीक समय पर उत्पन्न हो | प्रत्युत्पन्न |
किसी प्रश्न का तत्काल उत्तर दे सकनेवाली बुद्धि | प्रत्युत्पन्नमति |
उपकार के बदले किया गया उपकार | प्रत्युपकार |
वह स्थान जहाँ वस्तुओं का प्रदर्शन होता है | प्रदर्शनी |
संध्या और रात्रि के बीच का समय | प्रदोष / पूर्वरात्र |
प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य | प्रमेय |
प्रयोग में लाने योग्य | प्रयोजनीय |
जो किसी मत को सर्वप्रथम चलाता है | प्रवर्तक |
जो अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश में वास करता हो | प्रवासी |
प्रश्न के रूप मे पूछे जाने योग्य | प्रष्टव्य |
वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो | प्रसूता |
हास्य रस से परिपूर्ण नाटिका | प्रहसन |
जो प्रकृति से संबंधित हो | प्राकृतिक |
ज्ञात इतिहास के पूर्व समय का | प्रागैतिहासिक |
जो किसी के प्राणों की रक्षा करे | प्राणरक्षण |
श्वास की गति का दमनपूर्वक आदान-प्रदान | प्राणायाम |
पृथ्वी का वह भाग जिसके तीन ओर पानी हो | प्रायद्वीप |
किये हुए पाप का दंडस्वरूप फल भोग | प्रायश्चित |
प्रार्थना करने वाला व्यक्ति | प्रार्थी |
जिसको देखकर अच्छा लगे / जो देखने में प्रिय लगे | प्रियदर्शी |
वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो | प्रोषितपतिका |
सर्पों का स्वामी | फणींद्र |
फल देनेवाला | फलदायी |
केवल फल खाकर रहनेवाला | फलाहारी |
फल की इच्छा रखनेवाला | फलेच्छु |
छत में टाँगने का शीशे का कमल जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों | फ़ानूस |
व्यर्थ में किया गया व्यय | फ़िजूलखर्ची / अपव्यय |
वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते हैं | फूलदान |
घूम-फिरकर सौदा बेचनेवाला | फेरीवाला |
समुद्र में लगनेवाली आग | बड़वानल / बड़वाग्नि |
किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जानेवाला पशु | बलिपशु |
जो बहुत से विषयों का जानकार हो | बहुज्ञ |
जिसने बहुत कुछ देखा हो | बहुदर्शी |
बहुत से देवताओं के अस्तित्व में विश्वास करनेवाला मत | बहुदेववाद |
अनेक धंधों से संबंध रखनेवाला | बहुधंधी |
बहुत-सी भाषाओं को बोलनेवाला | बहुभाषाभाषी |
अनेक भाषाओं को जाननेवाला | बहुभाषाविद् |
आधे से अधिक लोगों की मिलकर एक राय | बहुमत |
जो एक से अधिक क़ीमत का हो | बहुमूल्य |
जो अनेक रूप धारण करता हो | बहुरूपिया |
जिसने सुनकर अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त किया है | बहुश्रुत |
जिस स्त्री के कोई संतान न हुई हो | बाँझ |
जिसको हर बात की खबर हो | बाख़बर |
जो आजीवन ब्रह्मचारी रहा हो | बाल ब्रह्मचारी |
बुद्धि द्वारा ग्रहण किए जाने योग्य | बुद्धिग्राह्य |
जो बौद्धिक (दिमागी) कार्य से जीविका चलाता हो | बुद्धिजीवी |
भोजन करने की इच्छा | बुभुक्षा |
जो अत्यधिक भूखा हो | बुभुक्षित |
खाने का इच्छुक / जिसे भूख लगी हो | बुभुक्षु |
जिसके पास करने के लिए कोई काम न हो | बेकार / बेरोज़गार |
जिसको किसी बात की खबर न हो | बेख़बर |
जिसके जोड़ / बराबरी का कोई न हो | बेजोड़ |
जिसकी और कोई मिसाल न हो | बेमिसाल |
जिसको किसी की चिंता न हो | बेफ़िक्र / निश्चिंत |
जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके | बोधगम्य |
बहुत छोटे क़द का आदमी | बौना |
रात का भोजन | ब्यालू / रात्रिभोज |
सूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का समय | ब्रह्ममुहूर्त |
जिसका हृदय टूट गया हो | भग्नहृदय |
किसी भवनादि के खंडित होने के बाद बचे भाग | भग्नावशेष |
भय के कारण बेचैन | भयाकुल |
जो भविष्य में निश्चित रूप से होनेवाला है | भवितव्य |
भाग्य पर भरोसा रखनेवाला | भाग्यवादी |
जो भाग्य का धनी हो | भाग्यवान |
भारत और यूरोप से संबंधित | भारोपीय |
भविष्य में होने वाला | भावी |
माँग कर जीविका चलानेवाला | भिखारी / भिक्षुक / फ़कीर |
दीवारों पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
जो किसी आपत्ति / विपदा को भोग चुका हो | भुक्तभोगी |
जो पृथ्वी की भीतरी परतों / बनावट का ज्ञान रखता हो | भूगर्भवेत्ता |
धरती पर चलनेवाला जंतु | भूचर |
(किसी पद पर) जो पहले रहा हो | भूतपूर्व |
भूमि को धारण करनेवाला | भूधर |
औषधियों को जानकार | भेषज |
प्रात:काल गाया जानेवाला एक राग | भैरवी |
जो खूब खाता-पीता हो | भोजनभट्ट |
भूगोल से संबंधित | भौगोलिक |
भूमि से उत्पन्न | भौम |
जिसका मन भटका हुआ हो | भ्रांतचित्त |
जिसकी बुद्धि कमजोर है | मंदबुद्धि / मतिमांद्य |
जिसकी आँखें मछली (मकर) जैसी हों | मकराक्ष |
यज्ञों की रक्षा करनेवाला | मखत्राता / यज्ञरक्षक |
मठों की व्यवस्था करनेवाला | मठाधीश |
चुनाव में अपना मत देने की क्रिया | मतदान |
किसी विषय में एक का दूसरे या अन्य से मत न मिलना | मतभेद |
किसी मत का अनुसरण करनेवाला | मतानुयायी |
मतभेद न होने की स्थिति | मतैक्य |
जो मद्यपान करने का आदी हो | मद्यप / मद्यपायी |
मध्यरात्रि का समय | मध्यरात्र / निशीथ |
समाज में उच्चवर्ग और निम्नवर्ग के बीच का वर्ग | मध्यवर्ग |
दो के बीच में पड़कर फैसला करानेवाला | मध्यस्थ |
दोपहर का समय | मध्याह्न |
मन का असीम दु:ख | मनस्ताप |
सुख और दु:ख में समान रहनेवाला | मनस्वी |
मन के दुर्बल होने की स्थिति या भाव | मनोदौर्बल्य |
मन के मलिन होने की स्थिति या भाव | मनोमालिन्य |
मन और उसकी अवस्थाओं तथा क्रियाओं का अध्ययन करने वाला शास्त्र | मनोविज्ञान |
मन के किसी ओर प्रवृत्त होने या उससे दूर हटने की वृत्ति | मनोवृत्ति |
मन को हर लेने वाला | मनोहर |
जहाँ केवल रेत ही रेत हो | मरुस्थल / मरुधरा |
किसी बात के मर्म (गूढ़ रहस्य) को जानने वाला | मर्मज्ञ |
कलम की कमाई खानेवाला | मसिजीवी |
जो बहुत ऊँची आकांक्षा / इच्छा रखता हो | महत्त्वाकांक्षी |
जिसकी आत्मा महान हो | महात्मा |
जिसका मूल्य बहुत अधिक हो | महार्घ / महँगा |
जिसमें अपार जलराशि हो | महोदधि |
जिसका तेज अत्यधिक बढ़ा हुआ हो | महौजस |
मांस खानेवाला | मांसाहारी |
इंद्र का सारथि | मातलि |
माता की हत्या करनेवाला | मातृहंता |
जो मास में एक बार होता हो | मासिक |
जो कम बोलता हो | मितभाषी |
कम खर्च करनेवाला | मितव्ययी |
कम या नपा-तुला भोजन करनेवाला | मिताहारी |
मिथ्या (झूठ) बोलनेवाला | मिथ्याचारी / मिथ्यावादी |
जो मीठी वाणी बोलता हो | मिष्टभाषी / मृदुभाषी |
जिस स्त्री की आँखें मछली के समान हों | मीनाक्षी (पुरुष मीनाक्ष) |
मुख को सुगंधित करनेवाला पान | मुखवासन |
दिल खोलकर कहना / गाना | मुक्तकंठ |
खुले हाथ से दान देनेवाला | मुक्तहस्त |
मुद्रा का अधिक चलन / प्रसार | मुद्रास्फीति |
मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा | मुमुक्षा |
मोक्ष की इच्छा रखनेवाला | मुमुक्षु |
मरने की इच्छा | मुमूर्षा |
मरणासन्न अवस्थावाला / मरने का इच्छुक | मुमूर्षु |
चुपचाप देखनेवाला | मूकदर्शक |
हरिण के नेत्रों-सी आँखोंवाली | मृगनयनी |
जिसने मृत्यु को जीत लिया हो | मृत्युंजय |
कटि प्रदेश में पहने जाने वाला आभूषण | मेखला |
असाधारण बुदि्धवाला | मेधावी |
केवल मुँह से ली जानेवाली परीक्षा | मौखिक परीक्षा |
जो रचना किसी व्यक्ति की अपनी स्वयं की हो एवं नई हो | मौलिक |
उत्तर दिशा का स्वामी | यक्ष (कुबेर) |
बहुत अधिक धनी होने पर भी कम खर्च करनेवाला व्यक्ति | यक्षवित्त |
प्राचीन भारतीय आर्यों का एक प्रसिद्ध वैदिक कृत्य जिसमें प्राय: हवन और देव-पूजन होता है | यज्ञ |
छंद-रचना का वह दोष जिसमें यति अपने उचित स्थान पर न पड़कर कुछ आगे या पीछे ठहरती है | यतिभंग |
जिसके लिए जैसा योग्य हो | यथायोग्य |
जैसी विधि निर्धारित हो उसी के अनुसार | यथाविधि |
जितनी ताकत हो / शक्ति के अनुसार | यथाशक्ति |
जहाँ तक और जितना संभव हो सके | यथासंभव |
जहाँ तक और जितना सध सके | यथासाध्य |
इच्छा के अनुसार | यथेच्छ |
जैसा उचित हो वैसा | यथोचित |
इन्द्रियों को नियंत्रित रखने की वृत्ति | यम |
वह स्त्री जिसके एक ही गर्भधारण से दो संतानें हो | यमसू |
जुड़वा भाई या बहिन | यमल / यमला |
रंगमंच का परदा | यवनिका |
जौ से तैयार किया गया जल | यवारिष्ट |
जो यश का भागी है | यशस्वी |
जो यंत्र से संबंधित हो | यांत्रिक |
याचना करनेवाला | याचक |
यज्ञ करने वाला | याज्ञिक |
घूम-घूम कर जीवन बितानेवाला | यायावर / घुमंतू |
जब तक जीवन रहे | यावज्जीवन / जीवनपर्यंत |
सृष्टि के चार काल-खण्ड | युग (युगचतुष्ट्य) |
अपने युग का ज्ञान रखनेवाला | युगद्रष्टा |
अपने युग का बहुत बड़ा व्यक्ति | युगपुरुष |
समाज को नई दिशा देकर नए युग की शुरुआत करनेवाला | युगप्रवर्तक |
समुद्री जहाज जिस पर सैनिक युद्ध करते हैं | युद्धपोत |
युद्ध करने की इच्छा | युयुत्सा |
युद्ध करने की इच्छा रखनेवाला | युयुत्सु |
राजगद्दी का उत्तराधिकारी | युवराज |
यज्ञस्थल पर स्थापित किया जानेवाला खंभा | यूप |
संपूर्ण सृष्टि को नियमित करनेवाला योगी | योगीश्वर |
प्रकृति (मूल) और प्रत्यय से बना हुआ शब्द | यौगिक |
विवाह में मिला धन | यौतुक |
युवा या युवती होने की अवस्था | यौवन |
वह ऊँचा उठा हुआ स्थान जहाँ पर पात्र अभिनय करते हैं | रंगमंच |
रक्त के दबाव का मात्रक / अनुपात से घट-बढ़ जाने का रोग | रक्तचाप |
रक्त की बूँद ज़मीन पर गिरते ही दूसरा राक्षस जन्म ले | रक्तबीज |
रक्त से सना हुआ | रक्तरंजित |
जिस पर्वत का शिखर रक्त की कांति के समान चमकता है | रक्तसानु |
लालिमा से युक्त | रक्तिम |
जिस स्त्री को मासिक रक्तस्राव हुआ हो | रजस्वला |
बड़े-बड़े खंभों में लोहे के रस्से बाँधकर बनाया मार्ग (रोप वे) | रज्जुमार्ग |
युद्ध में बड़ी कुशलता के साथ लड़नेवाला | रणबाँकुरा |
रात को कुछ भी दिखाई नहीं देनेवाला रोग | रतौंधी |
जो रथ पर सवार है | रथी |
विभिन्न वनस्पति और औषधियों से तैयार पदार्थ | रसायन |
पूर्णिमा की रात | राका |
वह दंड जिससे राज चलाया जाता है | राजदंड |
राज्य या राजा के प्रति किया जाने वाला विद्रोह | राजद्रोह |
राज करने की नीति | राजनीति |
जो राजनीति जानता है | राजनीतिज्ञ |
राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होनेवाला पत्र | राजपत्र |
किसानों से भूमि-कर लेनेवाला सरकारी विभाग | राजस्व विभाग |
पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी को मिलनेवाली संपत्ति | – रिक्थ / थाती / विरासत |
जिसके नीचे रेखाएँ लगाई गई हों | रेखांकित |
फेफड़ों का रिक्त करने वाला / खाली करने वाला / निर्मल करने वाला | रेचक |
जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | रोमांचक / लोमहर्षक |
प्रसन्नता से जिसके रोंगटे खड़े हो गए हों | रोमांचित |
जो लकड़ी काटकर जीवन बिताता हो | लकड़हारा |
चिह्न या लक्षण वाला | लक्षणी |
वह परकीया नायिका जिसका पर-पुरुष प्रेम दूसरों को ज्ञात हो | लक्षिता |
पुत्र प्रदान करने वाली एक जड़ी | लक्ष्मणा |
आम का पेड़ / संपन्न व्यक्ति / लक्ष्मी का पति | लक्ष्मीश |
राशि विशेष के उदय काल का दिनांश / किसी कार्य को करने का शुभ मुहूर्त | लग्न |
लग्न का स्वामी ग्रह | लग्नेश |
सिद्धि जिसके प्रभाव से सिद्ध पुरुष यथेष्ट छोटा, हल्का हो सकता है | लघिमा |
बुरी वस्तु की आदत | लत |
प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्ति | लब्धप्रतिष्ठ |
लम्बे पेट वाला | लम्बोदर |
उपमा अलंकार का एक उपभेद / जहाँ उपमेय उपमान में सादृश्य दिखाने के लिए ईर्ष्या / निरादर / बराबरी आदि के सूचक पद रखे जाएँ | ललितोपमा |
जिसका कोई इलाज़ न हो | लाइलाज |
जिन विचारों को लिख लिया गया हो | लिपिबद्ध |
कुछ लाभ पाने की चाह | लिप्सा |
जिसका वंश लुप्त हो गया हो | लुप्तवंश |
लोभी स्वभाववाला | लुब्ध / लोभी / लुब्धक |
आय-व्यय, लेन-देन का लेखा करने वाला | लेखाकार / लेखापाल |
जो चाटने योग्य हो | लेह्य |
वह मनुष्य जो इस लोक के अतिरिक्त दूसरे लोक को न मानता हो | लोकायत |
जो इस संसार से ऊपर / भिन्न हो | लोकोत्तर |
जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | लोमहर्षक |
बच्चों को सुलाने के लिए गाया जानेवाला गीत | लोरी |
चंचल आँखोंवाली स्त्री | लोलाक्षिका |
पूजा करने योग्य | वंदितव्य / पूज्य |
वह स्त्री या मादा पशु जो संतान उत्पन्न करने में असफल हो | वंध्या / बंध्या |
वंश परंपरा के अनुसार | वंशानुगत |
जो वचन से परे हो | वचनातीत |
जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
जो बिलकुल बहरा हो | वज्रबधिर |
बहुत ही कठोर और बड़ा आघात | वज्राघात |
बचपन और यौवन के मध्य की उम्र | वयःसंधि |
वरण करने योग्य | वरणीय |
अभिनेता की पोशाक | वर्णक |
ब्यौरेवार कुछ कहना / प्रशंसा या गुण-कथन | वर्णना / गुण-कथन |
जिसका वर्णन करना संभव न हो | वर्णनातीत |
बल खाया हुआ / वलययुक्त | वलित |
मंत्रादि द्वारा वश में किया हुआ | वशीकृत |
ऋतुओं में एक जो चैत्र वैशाख में आती है | वसंत |
सरसों के फूल-सा हल्का पीला रंग | वसंती |
धारण करने योग्य / पहनने योग्य | वसितव्य |
वह व्यक्ति जिसकी वसीयत की गई हो / जिसके नाम वसीयतनामा लिखा गया हो | वसी |
वह पदार्थ जिसकी स्थिति, सत्ता हो | वस्तु |
वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो | वाग्दत्ता |
कन्या का विवाह कर देने का वचन देने की रस्म (सगाई) | वाग्दान |
अच्छा बोलनेवाला / भाषण देने में चतुर | वाग्मी / सुवक्ता |
जो अधिक बोलता हो | वाचाल |
बाहर के तापमान का असर रोकने के लिए की जाने वाली व्यवस्था | वातानुकूलन |
पृथ्वी के चतुर्दिक स्थित वायु | वातावरण |
मुकदमा दायर करनेवाला | वादी |
सामाजिक मान-मर्यादा के विपरीत कार्य करनेवाला | वामाचारी |
बाई ओर को घूमा हुआ | वामावर्त |
सुंदर उरु / जाँघोंवाली स्त्री | वामोरु |
पश्चिमोत्तर कोण / वायु संबंधी | वायव्य |
पश्चिमोत्तर दिशा | वायव्या |
जो यान वायु में चलता है | वायुयान |
निषेध करने योग्य | वारणीय |
किसी ग्रंथ की टीका या व्याख्या | वार्तिक |
जो वर्ष में एक बार होता हो | वार्षिक |
द्रव का वाष्प रूप में परिणत होना | वाष्पीकरण |
वसुदेव का पुत्र | वासुदेव |
गृह निर्माण संबंधी विज्ञान | वास्तुविज्ञान |
जो कोई सामान ले जाता है | वाहक |
जिसका कोई अंग विशेष / खंडित हो | विकलांग |
एक से अधिक बातों में से कोई एक | विकल्प |
विकार वाला या परिवर्तनशील | विकारी |
जिसके अंदर कोई विकार आ गया हो | विकृत |
केंद्र में प्रस्थापित सत्ता | विकेंद्रीकरण |
दाम लेकर कोई चीज बेचना | विक्रय |
वस्तुओं की बिक्री करनेवाला | विक्रयक / विक्रेता |
बेचने की कला में चतुर व्यक्ति | विक्रयिक |
जो विषय विचार में आ सकता है | विचारगम्य |
जिस पर अभी विचार चल रहा हो | विचाराधीन |
जो विजय की इच्छा रखता है | विजयाकांक्षी |
जो जलरहित हो | विजल |
जो दूसरी जाति का हो | विजातीय |
विजय की कामना | विजिगीषा |
विजय का इच्छुक | विजिगीषु |
जिस पर विजय प्राप्त कर ली है | विजित |
जीतने योग्य | विजेय |
जिसकी जानकारी बहुत अधिक हो | विज्ञ |
जिसकी नकल उतारी गई हो | विडंबित |
व्यर्थ का विवाद या कहा-सुनी / तर्क के विपरीत कथन | वितंडा |
जिसमें कुछ तथ्य न हो | वितथ |
जिसका तन या शरीर बहुत छोटा हो | वितनु |
वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी-ज्ञानी हो | विदुषी |
बिजली की चमक या उसकी रेखा | विद्युद्दाम |
हानि पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया कार्य या उपद्रव | विद्रोह |
अपने धर्म के विरुद्ध कार्य करनेवाला | विधर्मी |
कार्य का आयोजन | विधान |
व्यवस्था करनेवाला | विधानक |
जो विधि के अनुकूल या अनुरूप हो | विधिक |
जो विधि / क़ानून के अनुसार सही हो | विधिवत / वैध |
विधि की दृष्टि से उपयुक्त | विधिसंगत |
विधि जिसका अनुमोदन करती हो | विधिसम्मत |
जिसकी पत्नी मर गई हो | विधुर |
किसी विधान, अधिनियम आदि का वह प्रारूप जो पारित होने के लिए लोकसभा, विधानसभा आदि में रखा जाए | विधेयक |
विधि की दृष्टि से जिसमें कोई त्रुटि न हो | विध्यनुकूल |
विनाश करनेवाला | विध्वंसक |
नष्ट किए जाने या होने के योग्य | विनश्य |
जो चिरस्थायी न हो, नष्ट होने वाला | विनश्वर |
नीचे गिरा हुआ | विनिपतित |
जो मुँदा हुआ हो / बंद हो गया है | विनिमीलित |
पलकों का गिरना / पलक मारना | विनिमेष / विनिमेषण |
वह विशेष नियम जो किसी संस्था आदि के प्रबंध या नियंत्रण के लिए विशेष निश्चय के अनुसार बनाया गया हो | विनियम |
जिसका आहार संयत हो | विनियताहार |
नियुक्त करने वाला | विनियोक्ता / नियोक्ता |
निश्चित रूप से कोई बात कहना या निर्देश करना | विनिर्देश |
वह पुरुष जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं है | विपत्नीक |
ग़लत है जो रास्ता | विपथ |
बिना पत्तों का वृक्ष | विपर्णक |
किसी शब्द का बिलकुल विरोधी अर्थ प्रकट करने वाला शब्द | विपर्याय |
समय का एक बहुत छोटा मान / पल का साठवाँ भाग | विपल |
संकेत-स्थल में प्रिय के न मिलने से दुःखी नायिका | विप्रलब्धा |
प्रवास में गया हुआ | विप्रोषित |
जिसके कोई संबंधी न हो | विबंधु |
मुक्त किया हुआ | विमुक्त |
जड़ से उखाड़ा हुआ | विमूल |
मूलोच्छेद करना | विमूलन |
मुक्त करनेवाला | विमोक्ता / विमोक्त / विमोचक |
योग या मिलन न होने की अवस्था | वियोग |
रंग उड़ाने का गुण या कार्य | विरंजन |
धूलरहित | विरजा |
यशस्वी कार्यों का वर्णन / कीर्तिगाथा | विरुद |
किसी पदार्थ या राज्य का दूसरे पदार्थ या राज्य में मिल जाना | विलय |
व्यक्त करनेवाला | विवक्ता / व्याख्याता |
कहने या व्यक्त करने की इच्छा | विवक्षा |
किसी घटना या विषय आदि का क्रमबद्ध विवरण | विवरणिका |
जो बहस या विवाद का विषय हो | विवादास्पद |
सही और गलत में अंतर करने में सक्षम | विवेकी |
बड़ी आँखों वाली स्त्री | विशालाक्षी |
वह विशिष्ट अधिकार जिस पर किसी तरह का प्रतिबंध न हो | विशिष्टाधिकार |
किसी विषय का विशेष ज्ञान रखनेवाला | विशेषज्ञ |
किसी वस्तु या विषय के अंगों को अलग-अलग करके देखना | विश्लेषण |
जो विश्व भर का भरण-पोषण करे | विश्वंभर |
संसार भर में प्रसिद्ध | विश्वविख्यात |
जिस पर विश्वास किया जा सके | विश्वसनीय |
जिस पर विश्वास किया गया हो | विश्वस्त |
जो विषय-वासनाओं में अधिक डूबा हुआ हो | विषयासक्त |
अपनी जगह से जिसे अलग कर दिया गया हो | विस्थापित |
जिसके हाथ में वीणा हो (सरस्वती) | वीणापाणि |
जिसे जीवन से विराग हो गया हो | वीतरागी |
जिसे वृत्तिका मिलती हो | वृत्तिकाग्राही |
वह धन जो किसी को कोई काम करने के बदले दिया जाता है | वेतन |
जो वेद जानता हो | वेदज्ञ |
वेदों के सहायक ग्रंथ / वेदों के अंग | वेदांग |
वह जो विज्ञान का अच्छा ज्ञाता हो | वैज्ञानिक |
विदेशों से संबंधित | वैदेशिक |
व्याकरण जाननेवाला | वैयाकरण |
सब देवों से संबंध रखने वाला | वैश्वदेव |
विष्णु का उपासक | वैष्णव |
व्यक्ति विशेष से संबंधित | व्यक्तिगत / व्यष्टि |
अनुचित यौन संबंध रखनेवाला / वाली | व्यभिचारी / व्यभिचारिणी |
विधि / व्यवस्था बनाने वाला | व्यवस्थापक |
जो विषयासक्त हो / किसी बुरी चीज़ का आदी हो | व्यसनी |
प्रशंसा के बहाने निंदा करना | व्याजस्तुति |
किसी कार्य में लीन / लगा हुआ | व्यापृत |
जो शंका के योग्य हो / गुंजाइश हो | शंकास्पद / शंकनीय |
सौ की संख्या से संबद्ध | शतक |
सौ में से सौ | शतप्रतिशत |
सौ वर्ष की अवधि या समय | शताब्दी |
मनोयोगपूर्वक बिना त्रुटि के सौ अथवा बहुत से कामों को एक साथ करनेवाला व्यक्ति | शतावधान |
जो सौ बातें एक साथ याद रख सकता है | शतावधानी |
शत्रु को जीतने वाला | शत्रुंजय |
शत्रु का नाश करनेवाला | शत्रुघ्न |
धीरे चलने वाला | शनैश्चर |
विभिन्न रंगों वाला / कई रंगों से अंकित | शबल |
जहाँ शब्द उच्चरित होता हो और वहीं पर बाण चलानेवाला | शब्दबेधी |
जिसे शब्दों से नहीं कहा जा सकता | शब्दातीत |
शयन (सोने) का आगार (कमरा) | शयनागार |
शरण में आया हुआ | शरणागत |
चाँदनी रात | शर्वरी |
जिसके सिर पर चंद्रमा हो | शशिधर |
हाथ में पकड़कर चलाया जानेवाला हथियार (जैसे तलवार) | शस्त्र |
राजाओं का राजा | शहंशाह |
बादशाह का पुत्र | शहजादा |
शाक, फल और फूल खानेवाला | शाकाहारी / निरामिष |
शक्ति का उपासक | शाक्त |
वह शब्द या वाक्य जो अनिष्ट कामना से कहा गया हो | शाप |
शरतकाल में उत्पन्न | शारद |
सिंह का बच्चा | शावक |
जो सदा रहनेवाला है / जिसका कोई आदि और अंत न हो | शाश्वत / सनातन / नित्य |
शासन करनेवाला | शासक |
जो शासन में, शासन के भीतर हो | शासनान्तर्गत / शासनाधीन |
शासन या नियंत्रण के योग्य | शासनीय |
वह जिसके ऊपर शासन हो | शासित |
जो शास्त्र को जानता हो | शास्त्रज्ञ / शास्त्रविद् / शास्त्रविज्ञ |
शास्त्र संबंधी, शास्त्रसम्मत | शास्त्रीय |
शास्त्र द्वारा कथित | शास्त्रोक्त |
जो शिक्षा प्रदान करता है | शिक्षक |
जो शिक्षा प्राप्त करता हो | शिक्षार्थी |
सिर पर धारण करने योग्य | शिरोधार्य |
शिला पर खुदा लेख | शिलालेख |
शुभ चाहनेवाला | शुभेच्छु / शुभाकांक्षी |
जिसके नख शूप (छाज) के समान हो (शूर्प + नखा) | शूर्पणखा |
जिसके हाथ में शूल (त्रिशूल) हो, शिव | शूलपाणि |
शिव के उपासक | शैव |
शिशु संबंधी या शिशुओं की अवस्था से संबंधित | शैशव |
अनुसंधान के लिए दिया जानेवाला अनुदान | शोधवृत्ति |
वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाए जाते हैं | श्मशान |
जो सुनने योग्य हो | श्रवणीय / श्रव्य |
जो प्रभावहीन या निस्तेज हो | श्रीहीन / श्रीहत |
सुना हुआ | श्रुत |
जो सुनने में कटु हो | श्रुतिकटु |
जो सुनने में मधुर हो | श्रुतिमधुर |
क्रम से लगाना या सजाना | श्रेणीकरण |
जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ हों | श्लिष्ट (श्लेष) |
विशेष शासकीय पत्र, जिसमें किसी विषय का उज्ज्वल पक्ष प्रतिपादित किया जाता है | श्वेतपत्र |
छह वस्तुओं का समूह | षटक |
जिसके छह कोण हों | षट्कोण |
छह पैरोंवाला | षट्पद / षट्चरण (भौंरा) |
संगीत के छह राग | षट्राग / षड्राग |
वर्ष की छह ऋतुएँ | षड्ऋतु |
किसी के विरुद्ध गुप्त रीति से की गई कार्रवाई | षड्यंत्र |
छह मुखवाला | षण्मुख / षडानन |
● छह-छह मास में होनेवाला | षाण्मासिक |
सोलह वर्ष की कन्या | षोडशी |
विवाहादि में शाम को गाया जानेवाला गीत / शाम को जलाया जानेवाला दीपक | सँझवाती |
कष्ट में पड़ा हुआ | संकटापन्न / संकटग्रस्त |
अच्छे विषयों को चुनकर एकत्र करना | संकलन |
कोई कृत्य करने की प्रतिज्ञा | संकल्प |
जिसका निश्चय / विचार या कल्पना की गई हो | संकल्पित |
जो दो या दो अधिक तत्त्वों या जातियों के संसर्ग से उत्पन्न हो | संकर |
छोटे विचारोंवाला | संकीर्णवृत्ति |
इशारा किया हुआ | संकेतित |
एक स्थिति या अवस्था से दूसरी में प्रवेश | संक्रमण |
एक से दूसरे में संक्रमण करनेवाला | संक्रामक |
किसी कथा, विषय आदि को संक्षिप्त करने की क्रिया | संक्षिप्तीकरण |
साथ रहने वाली | संगिनी |
पथरीला प्रदेश | संगिस्तान |
जो संगीत जानता हो | संगीतज्ञ |
संग्रह किया हुआ | संगृहीत |
संग्रह / संकलित / ग्रहण करने की क्रिया | संग्रहण / संचयन |
ग्रहण / संग्रह करने योग्य | संग्रहणीय / संग्राह्य |
वह स्थान जहाँ विशेष प्रकार की वस्तुओं का संग्रह किया जाता हो | संग्रहालय |
किसी विशेष उद्देश्य से एक साथ रहने वाले लोगों का समूह | संघ |
कार्य विशेष के लिए एक साथ जुड़ना | संघटन |
संचय किया हुआ | संचित |
मृतक को जीवित करने वाली एक कल्पित ओषधि | संजीवनी |
पुनर्जीवित किया हुआ | संजीवित |
जिसमें संदेह हो / जो खतरे से खाली न हो | संदिग्ध |
संदेश लाने-ले-जाने वाला | संदेशवाहक |
जिस पर कुछ शक हो | संदेहास्पद / शंकाजनक |
भली-भाँति पोषित किया हुआ | संपोषित |
जिसकी संभावना हो | संभावनीय |
बात कहने वाला / वार्तालाप करने वाला | संभाषी |
एक साथ उत्पन्न होनेवाले | संभूत |
जो समाचार भेजता है | संवाददाता |
शर्तों के साथ काम करने का समझौता | संविदा |
अनुभव करने योग्य | संवेदनीय |
जिसकी ग़लतियाँ / कमियाँ ठीक की गई हों | संशोधित |
संहार करने / मारनेवाला | संहारक |
सखाभाव मिश्रित अनुराग | सख्यानुराग |
जिसका चरित्र अच्छा हो | सच्चरित्र |
एक ही जाति के लोग | –सजातीय |
नमाज़ पढ़ने का आसन | सज्जादा |
जिस पुस्तक पर ज़िल्द हो | सज़िल्द |
सती होने का भाव | सतीत्व |
सत्त्व गुण से युक्त | सतोगुणी |
जो सत्य बोलता हो | सत्यभाषी / सत्यवादी |
सत्य के लिए संघर्ष / आग्रह | सत्याग्रह |
अच्छा आचरण करनेवाला व्यक्ति | सदाचारी |
हमेशा आनन्द में रहने वाला | सदानंद |
जो खाना सदैव मुफ़्त में दिया जाता है | सदावर्त |
जो सदा शुभदायक रहता है | सदाशिव |
जिसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है | सद्य: प्रसूता |
जिसने अभी-अभी स्नान किया हो | सद्य: स्नाता (स्त्री) |
जो तुरंत जन्मा है | सद्य: जात |
वह स्त्री जिसका पति जीवित हो | सधवा |
आश्चर्य आदि के कारण उत्पन्न स्तब्धता / खलबली / सनसनाहट | सनसनी |
जो सदा से चला आ रहा हो | सनातन |
वह स्त्री जिसका पति जीवित हो | सनाथा |
त्याग करनेवाला | सन्न्यासी |
जो अपनी पत्नी के साथ हो | सपत्नीक |
जो अपने परिवार के साथ हो | सपरिवार |
सात दिनों की अवधि | सप्ताह |
जनप्रतिनिधि सभा का सदस्य | सभासद / विधायक / सांसद |
जो किसी सभा का सदस्य हो | सभासद |
उसी समय में होनेवाला / रहनेवाला | समकालीन |
सब को समान भाव से देखनेवाला | समदर्शी |
युद्ध के उपयुक्त | समरोचित |
समर्थन करने योग्य | समर्थनीय |
समर्पण करनेवाला | समर्पक |
जो समान उम्र का हो | समवयस्क |
इकट्ठा किया हुआ / सब साथ-साथ | समवेत |
न बहुत ठंडा न बहुत गर्म | समशीतोष्ण |
एक समय में रहनेवाले लोग, स्थितियाँ आदि / एक ही समय में वर्तमान | समसामयिक |
यज्ञ में जलाने की लकड़ी | समिधा / समिधि |
साहित्यिक गुण-दोषों की विवेचना करनेवाला | समीक्षक / समालोचक |
कई वस्तुओं का एक साथ होना | समुच्चय |
किसी विशेष प्रयोजन के लिए लोगों का मिलन हो | सम्मेलन |
जो सब कुछ जानता हो | सर्वज्ञ |
जो कई बातों में दक्ष हो | सर्वतोदक्ष |
सब जगह के लिए | सर्वत्र |
जो सबका प्यारा हो | सर्वप्रिय |
जो सब-कुछ खाता हो | सर्वभक्षी |
सब कुछ पानेवाला | सर्वलब्ध |
जो सब जगह विद्यमान रहता हो / जो सबमें व्याप्त है | सर्वव्यापी |
जो सब कुछ करने की शक्ति रखता हो | सर्वशक्तिमान |
सम्पूर्ण अंश या अवयव | सर्वांग |
सब अंगों से संबंध रखने वाला | सर्वांगीण |
सबका अंत करनेवाला | सर्वांतक |
सब कुछ करने का अधिकार | सर्वाधिकार |
जिसे किसी मामले में सबकुछ करने का अधिकार हो | सर्वेसर्वा |
जो सबसे ऊँचा / बड़ा हो | सर्वोच्च |
वह आंदोलन जो सभी लोगों के कल्याण के लिए चलाया गया हो | सर्वोदय |
सबका उपकार करनेवाला | सर्वोपकारी |
हर चीज़ को ढंग से और यथास्थान रखने का ढंग | सलीक़ा |
जिसे सव्य (बाएँ हाथ से हथियार आदि चलाने में) सधा हुआ हो | सव्यसाची |
साथ काम करनेवाला | सहकर्मी |
अन्य लोगों के साथ गाया जानेवाला गीत | सहगान |
साथ चलनेवाला | सहगामी |
साथ पढ़नेवाला | सहपाठी |
जिसके हज़ार भुजाएँ हों | सहस्रबाहु |
हजार आँखों वाला | सहस्राक्ष |
हजार वर्षों की समाप्ति पर होने वाला कार्य या उत्सव | सहस्राब्दि |
समान विषय का अध्ययन करने वाला | सहाध्यायी |
सहायता करने वाला | सहायक |
संवेदनशील अच्छे हृदयवाला | सहृदय |
जो दूसरों की बात सहन कर सकता हो / जिसमें सहनशक्ति हो | सहिष्णु / सहनशील |
एक ही माँ के उदर (पेट) से उत्पन्न भाई | सहोदर |
एक ही माँ के उदर (पेट) से उत्पन्न बहिन | सहोदरा |
जीवन को आघात पहुँचानेवाला | सांघातिक |
संसार से संबंधित | सांसारिक / ऐहिक |
मंदिर में देवमूर्ति के समक्ष चौक पूरने जैसी की जाने वाली फूलों की सजावट | साँझी |
आकार से युक्त (मूर्तिमान) | साकार |
जिसे अक्षर ज्ञान हो, पढ़ना-लिखना जानता हो | साक्षर |
सत्तोगुण से युक्त | सात्त्विक |
सप्ताह-सप्ताह में होनेवाला / जो सप्ताह में एक बार होता हो | साप्ताहिक |
जिसका अस्तित्व अन्य वस्तु की अपेक्षा रखता हो | सापेक्षिक / साक्षेप |
जिसमें सभी का मेल हो जाता हो | सामंजस्य |
वर्तमान समय या ठीक समय पर होनेवाला / समय के विचार से उपयुक्त | सामयिक |
जो मांस खाता हो / मांसयुक्त भोजन | सामिष |
जिसके अंदर सार बात हो | सारगर्भित |
सभी लोगों के लिए | सार्वजनिक |
सभी देशों / स्थानों से संबंध रखनेवाला | सार्वदेशिक |
जो समस्त देशों / स्थानों से संबंधित हो | सार्वभौम |
समस्त पृथ्वी / भूमि से संबंध रखने वाला | सार्वभौमिक |
जो सारे संसार में व्याप्त हो | सार्वलौकिक |
साहित्य से संबंधित | साहित्यिक |
बालुकायुक्त भूमि / बालुकायुक्त तट | सिकता |
जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है | सिद्धार्थ |
सृजन करने की इच्छा | सिसृक्षा |
जिसका गला या गले का स्वर अच्छा हो | सुकंठ |
जो काम करने में आसान हो | सुकर |
जिसकी ग्रीवा सुंदर हो | सुग्रीव |
सुदर्शन को धारण करनेवाला | सुदर्शनधारी |
जिसका रंग सोने जैसा हो | सुनहरा |
जो आसानी से पचता हो | सुपाच्य |
जिसे सरलता से पढ़ा जा सके | सुपाठ्य |
जो सरलता से बोध्य हो (समझ में आ जाए) | सुबोध |
जो आसानी से मिल जाए | सुलभ |
सुन्दर आँखों वाली स्त्री | सुलोचना |
पिता के घर में रहने वाली युवती | सुवासिनी |
जो सोया हुआ हो | सुषुप्त |
शयन करने की इच्छा | सुषुप्सा |
वह स्त्री जिसका पति जीवित हो | सुहागिन |
सुन्दर हृदय वाला | सुहृद् / सुहृदय |
किसी बात को बहुत बारीकी से विचार करनेवाला | सूक्ष्मदर्शी |
जो नाटक का सूत्र धारण (संचालन) करता है | सूत्रधार |
सूर्य की उपासना करने वाला | सूर्योपासक |
चोरी के लिए मकान की दीवार में किया गया बड़ा-सा छेद | सेंध |
सेवा या टहल करने की इच्छावाला | सेवार्थी |
सौ वस्तुओं का संग्रह / सौ का समूह | सैंकड़ा / शतक |
नदी, नाले, झरने आदि का उद्गम स्थल | सोता |
जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो | स्त्रैण |
जो धरती पर निवास करता हो | स्थलचर / थलचर |
दूसरे के स्थान पर काम करनेवाला | स्थानापन्न |
एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना | स्थानान्तरण |
जो एक ही स्थान पर रहता हो, गतिहीन रहता हो | स्थावर |
जो शरीर से स्थूल है | स्थूलकाय |
किसी काम में दूसरे से आगे बढ़ जाने की इच्छा | स्पर्धा |
खरी-खरी स्पष्ट बात करनेवाला | स्पष्टवादी / स्पष्टवक्ता |
जो स्मरण करने योग्य हो | स्मरणीय / स्मर्तव्य |
जो स्वयं भोजन बनाकर खाता हो | स्वयंपाकी |
जो आप-से-आप उत्पन्न हुआ हो | स्वयंभू |
अपनी ही इच्छानुसार पति का वरण करनेवाली | स्वयंवरा |
जिसको सिद्ध करने के लिए अन्य प्रमाण की ज़रूरत न हो | स्वयंसिद्ध / स्वत: प्रमाण |
जो स्वेच्छा से किसी सेवा कार्य में लगता हो | स्वयंसेवक |
स्वतंत्रता के बाद का | स्वातन्त्र्योत्तर |
जो अपने ही अधीन हो | स्वाधीन |
अपने द्वारा अनुभव किया हुआ | स्वानुभूत |
मालिक का आज्ञाकारी | स्वामिभक्त |
जो अपना ही हित सोचता हो | स्वार्थी |
आजीविका आदि की दृष्टि से अपने ऊपर ही निर्भर रहनेवाला | स्वावलंबी |
जो अपनी ही इच्छा से काम करता हो | स्वेच्छाचारी |
पसीने से उत्पन्न जीव (जैसे जूँ आदि) | स्वेदज |
अपनी इच्छा के अनुसार लिया गया | स्वैच्छिक |
हंस के समान सुंदर या मंद गति से चलनेवाली स्त्री | हंसगामिनी |
वस्तु का वास्तविक स्वरूप | हक़ीकत |
दस सौ / अनगिनत | हजार |
सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है | हरावल |
किसी व्यक्ति का शपथ के साथ लिखा हुआ न्यायालय में प्रस्तुत पत्र | हलफ़नामा / शपथ-पत्र |
मिठाई बनाने और बेचनेवाला | हलवाई |
हवा में उड़ने या रहने वाला | हवाई |
हवन से संबंधित सामग्री | हवि / हव्य |
किसी काम में हाथ की निपुणता | हस्तकौशल |
दूसरे के काम में दखल देना | हस्तक्षेप |
जिसको अपने हाथ में ले लिया है | हस्तगत |
हाथ से कार्य करने का कौशल | हस्तलाघव |
वह लेख जो हाथ से लिखा गया है | हस्तलिखित |
जिस पर हस्ताक्षर कर दिए गए हो | हस्ताक्षरित |
दूसरे के हाथ में गया हुआ | हस्तान्तरित |
हृदय से संबंधित | हार्दिक |
जिस पर हँसी आती हो / जो हँसी का पात्र हो | हास्यास्पद |
हिंसा करने वाला | हिंसक |
दूसरों के हित की इच्छा | हितैषणा |
हित चाहनेवाला | हितैषी / हितेच्छु |
वह ज्योतिर्मय अण्ड जिससे ब्रह्म और सृष्टि की उत्पत्ति हुई हो | हिरण्यगर्भ |
जिन्होंने दूसरों के लिए अपना बलिदान किया हो | हुतात्म / शहीद |
किसी अच्छे कार्य में स्वयं को बलि देने वाला | हुतात्मा |
जो बात हृदय में अच्छी तरह बैठ गई हो | हृदयंगम |
हृदय को आकृष्ट करने वाला | हृदयग्राही |
जिसे देखकर हृदय पिघल जाए | हृदयद्रावक |
ऐसा दुःख जो हृदय को चीर डाले / हृदय को विदीर्ण करने वाला | हृदयविदारक |
जो हृदय को आकृष्ट करे (आवर्जक = आकर्षक) | हृदयावर्जक |
मन को उन्मत्त अथवा मुग्ध करनेवाले | हृदयोन्मादिनी |
मार्गशीर्ष और पौष में पड़नेवाली एक ऋतु | हेमंत |
सोने के समान चोटियोंवाला पहाड़ | हेमाद्रि |
साहित्य में नायिका की वह विनोदपूर्ण चेष्टा जिसमें वह नायक को अपने मिलने की इच्छा प्रकट करनेवाली भंगिमा बनाती है | हेला |
हवन करने योग्य | होतव्य |
यज्ञ में आहुति देनेवाला | होता |
न टलने वाली घटना / अवश्यंभावी घटना / भाग्याधीन | होनहार / अटल |
यज्ञ के लिए निर्धारित अग्नि | होमाग्नि |
हाथी के पीठ पर रखी जाने वाली चौकी | हौदा |
ह्रास करने योग्य | ह्रासन |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें