शब्द शुद्धि
1. वचन संबंधी नियम–
● एकवचन शब्द के अंत में दीर्घ मात्रा के आने पर बहुवचन बनाने पर ह्रस्व मात्रा में बदल जाती है; जैसे–
इकाई-इकाइयाँ, हिन्दू-हिन्दुओं, मंत्री-मंत्रियों, भालू-भालुओं, भारतीय-भारतीयों, दवाई-दवाइयाँ, संन्यासी-संन्यासियों, प्राणी-प्राणियों, स्वामी-स्वामियों, विद्यार्थी-विद्यार्थियों, परीक्षार्थी- परीक्षार्थियों, खेती-खेतिहर इत्यादि।
2. ड़, ढ़ संबंधी नियम– उत्क्षिप्त/द्विगुण/ताड़नजात–
(i) उत्क्षिप्त व्यंजनों से कोई शब्द शुरू ही नहीं होता।
ढाणी(शुद्ध) - ढ़ाणी(अशुद्ध)
ढोल(शुद्ध) - ढ़ोल(अशुद्ध)
ढक्कन(शुद्ध) - ढ़क्कन(अशुद्ध)
(ii) उत्क्षिप्त व्यंजनों का प्रयोग शब्द के मध्य/अंत में होता है।
सड़क, गढ़, लड़का, पढ़ाई, मारवाड़, लकड़ी, रजवाड़ा, पड़ताल, कंकड़, घोड़ा, कड़ा, घड़ा, घड़ी, चौड़ा, जुड़वा, थोड़ा, पकड़, जोड़ना, कोढ़ इत्यादि।
(iii) अनुनासिक व अनुस्वार के साथ उत्क्षिप्त व्यंजनों का प्रयोग नहीं होता।
मेंढक(शुद्ध) - मेंढ़क (अशुद्ध)
अपवाद– सूँड़ , मुँड़ेर
(iv) उत्क्षिप्त व्यंजनों के साथ हल (् ) का प्रयोग नहीं होता।
धनाढ्य (शुद्ध) - धनाढ़्य (अशुद्ध)
गुणाढ्य (शुद्ध) - गुणाढ़्य (अशुद्ध)
पाड्य (शुद्ध) - पाड्.य (अशुद्ध)
(v) अंग्रेजी शब्दों में उत्क्षिप्त व्यंजनों का प्रयोग नहीं होता।
रोड (शुद्ध) - रोड़ (अशुद्ध)
रेडियो (शुद्ध) - रेड़ियो (अशुद्ध)
मैडम (शुद्ध) - मैड़म (अशुद्ध)
(vi) संस्कृत शब्दों में 'ड़' तथा 'ढ़' का प्रयोग अव्याकरणीय है।
प्रौढ, गरुड, दृढ, योगरूढ, पीडा, क्रीडा, जड, जडता, जडमति, अश्वारूढ, वृक्षारूढ, गूढ, उत्पीडन, उत्पीडित, पीडित इत्यादि।
विशेष– यदि इन उत्क्षिप्त ध्वनियों से रहित शब्दों को उत्क्षिप्त वर्णों के साथ लिखा जाए तो इन्हें तद्भव शब्दों की श्रेणी में मानना चाहिए।
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
गूढ | गूढ़ |
जडमति | जड़मति |
जड (अचेतन) | जड़ (पेड़-पौधों का वह भाग जो ज़मीन के अन्द रहता है) |
क्रीडा | क्रीड़ा |
पीडित | पीड़ित |
गुड | गुड़ |
3. 'ए' संबंधी नियम–
(i) चाहिए अर्थ वाली धातुओं में ‘ए’ आता है 'ये' नहीं–
कीजिए, लीजिए, दीजिए, पधारिए, बैठिए, पीजिए, आइए, बढ़िए, चलिए, कहिए, सुनिए, जाइए इत्यादि।
4. ऐसे शब्द जिनमें 'ट' अल्पप्राण ध्वनि का प्रयोग होता है–
मिष्टान्न, इष्ट, कष्ट, आकृष्ट, जन्माष्टमी, समष्टि, शिष्टाचार, द्रष्टा, द्रष्टान्त, द्रष्टव्य, प्रविष्ट, अभीष्ट, अंत्येष्टि, सृष्टि, स्रष्टा, चेष्टा, निकृष्ट, अनिष्ट, परिशिष्ट, भ्रष्टाचार, विशिष्ट, यथेष्ट इत्यादि।
5. ऐसे शब्द जिनमें 'ठ' महाप्राण ध्वनि का प्रयोग होता है–
स्वादिष्ठ, ज्येष्ठ, कनिष्ठ, श्रेष्ठ, सर्वश्रेष्ठ, गरिष्ठ, वरिष्ठ, बलिष्ठ, भवन्निष्ठ, लब्ध-प्रतिष्ठ, घनिष्ठ, युधिष्ठिर, प्रतिष्ठा, पष्ठ, षष्ठी, अंगुष्ठ, गोष्ठी, पृष्ठभूमि, सत्यनिष्ठ इत्यादि।
6. ‘र’ संबंधी नियम–
(i) स्वर रहित 'र्'– स्वर रहित 'र्' हमेशा आगे वाले व्यंजन वर्ण के ऊपर चढ़ जाता है; जैसे– गोवर्धन, अन्तर्निहित, ज्योतिर्मय, पुनर्विवाह, पुनर्जागरण, प्रादुर्भाव, कर्म, धर्म, मर्म, दर्शन, आदर्श, पूर्व, व्यर्थ, आशीर्वाद इत्यादि। (स्वर रहित 'र्' का उच्चारण हमेशा वर्ण के पहले/पूर्व होता है।)
(i) स्वर सहित 'र'– श, ष, त वर्णों को छोड़कर शेष व्यंजनों के साथ स्वर सहित र, ' z' का रूप ले लेता हैं; जैसे–
क्रम (क् + र + म)
ग्रह (ग् + र + ह)
व्रत (व् + र + त)
इसी प्रकार अन्य शब्द– अनुक्रम, ग्राम्य, ब्रजमोहन, घ्राणेन्द्रिय, ह्रस्वांग, ह्रस्व, स्रग्धरा (एक छंद), स्रक् (माला), ग्राम, उम्र, क्रमिक, उपक्रम, व्रण (घाव), अनुक्रम, संग्रह, ग्रहावर्त, ग्रहयुद्ध, व्रात्य, व्रीहि, नम्रता, क्रमिक इत्यादि।
(iii) ट एवं ड के साथ स्वर सहित 'र', ( ª) रूप ले लेता है; जैसे–
ड्रम (ड् + र + म)
राष्ट्र (रा + ष् + ट् + र)
ट्रक (ट् + र + क)
इसी प्रकार अन्य शब्द– ट्रेन, ड्रामा, ड्राइवर, ट्रस्ट इत्यादि।
(iv) 'श्' के साथ 'र' का प्रयोग – श्रद्धा, श्रवण, श्रद्धांजलि, श्रावक, श्रम, श्रमिक, श्रेणी, शृंगार इत्यादि।
7. करण प्रत्यय से पूर्व प्राय: 'ई' का प्रयोग होता है; जैसे–
मानवीकरण, एकीकरण, संक्षिप्तीकरण, वाष्पीकरण, केन्द्रीकरण इत्यादि।
विशेष– यदि उपसर्ग के साथ ‘करण’ आये तो कोई परिवर्तन नहीं होगा; जैसे– अभिकरण, अधिकरण।
8. अनुस्वार (ं) /अनुनासिक (ँ) सम्बन्धी नियम–
अशुद्ध | शुद्ध | अशुद्ध | शुद्ध |
चांद | चाँद | ऊंट | ऊँट |
चांदनी | चाँदनी | दांत | दाँत |
अंधेरा | अँधेरा | मां | माँ |
गंवार | गँवार | हां | हाँ |
कंटीला | कँटीला | हूं | हूँ |
कांटा | काँटा | हंसना | हँसना |
आंख | आँख | आंगन | आँगन |
गांव | गाँव | फांसी | फाँसी |
सांस | साँस | करूंगा | करूँगा |
यहां | यहाँ | बनाऊंगा | बनाऊँगा |
वहां | वहाँ | महंगाई | महँगाई |
जहां | जहाँ | पहुंच | पहुँच |
पहुंचा | पहुँचा | भांति | भाँति |
आऊंगा | आऊँगा | भाषाएं | भाषाएँ |
जाऊंगा | जाऊँगा | मात्राएं | मात्राएँ |
खाऊंगा | खाऊँगा | पांव | पाँव |
बनूंगा | बनूँगा | हंसिया | हँसिया |
● अनुस्वार (ं) के स्थान पर अनुनासिक (ँ) लगा देने से होने वाली अशुद्धियाँ–
अशुद्ध | शुद्ध | अशुद्ध | शुद्ध |
सँज्ञा | संज्ञा | दिनाँक | दिनांक |
गँगा | गंगा | चँद्रमा | चंद्रमा |
सँस्कृत | संस्कृत | मँत्री | मंत्री |
एवँ | एवं | अँक | अंक |
रँग | रंग | कँठ | कंठ |
स्वयँ | स्वयं | आँशिक | आंशिक |
ताँत्रिक | तांत्रिक | साँय | सांय |
आनँद | आनंद | अँग | अंग |
मँडल | मंडल | चँचल | चंचल |
राजतँत्र | राजतंत्र | अँधा | अंधा |
सांझ | साँझ | कुँआ | कुआँ |
स्वयम्वर | स्वयंवर | पांच | पाँच |
विशेष
(i) तत्सम शब्दों के साथ अनुस्वार का प्रयोग किया जाता है तथा तद्भव शब्दों के साथ अनुनासिक का प्रयोग किया जाता है; जैसे–
अनुस्वार (तत्सम शब्द) | अनुनासिक (तद्भव शब्द) |
अंधकार | अँधेरा |
ग्रंथि | गाँठ |
चंद्र | चाँद |
चंद्रिका | चाँदनी |
अनुस्वार (ं) और अनुनासिक (ँ) में अन्तर
अनुस्वार | अनुनासिक |
अनुस्वार व्यंजनों की प्रकृति हैं। | अनुनासिक स्वरों की प्रकृति हैं। |
अनुस्वार संज्ञा शब्द है। | अनुनासिक विशेषण शब्द है। |
अनुस्वार स्वर से पृथक् ध्वनि है। | अनुनासिक स्वर ही होते है इन्हें स्वर से अलग नहीं किया जा सकता है। |
अनुस्वार का उच्चारण गुरू होता है | अनुनासिक का उच्चारण लघु होता है। |
अनुस्वार युक्त पद तत्सम होते हैं। | अनुनासिक युक्त पद तद्भव शब्दों की श्रेणी में आते हैं। |
9. किसी एक शब्द में एक साथ दो महाप्राण व्यंजनों का प्रयोग नहीं होता है; जैसे–
अशुद्ध | शुद्ध | अशुद्ध | शुद्ध |
इकठ्ठा | इकट्ठा | मठ्ठा | मट्ठा |
चिठ्ठी | चिट्ठी | लठ्ठ | लट्ठ |
मुठ्ठी | मुट्ठी | गढ्ढ़ा | गड्ढ़ा |
10. ऐसे शब्द जिनमें दोनों वर्ण अल्पप्राण आते है; जैसे–
कच्चा, छज्जा, उज्ज्वल, सज्जन, मिट्टी, खट्टा, कुत्ता, पक्का, कबड्डी, लज्जा, चट्टाई, चट्टान, डिब्बा इत्यादि।
11. सर्वनाम संबंधी नियम–
● सर्वनाम वाची शब्दों में कारक चिह्न साथ में लगता है; जैसे– हमने, हमारा, हमसे, उसने, मैंने, उसको, हमपर, उसपर, मुझपर इत्यादि।
● यदि सर्वनाम के साथ दो कारक चिह्न आए, तो पहले वाला साथ में और दूसरा वाला अलग से लगाया जाता है; जैसे– उसके लिए, हमारे लिए, तुम्हारे लिए इत्यादि।
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मोखिक मौखिक शौककुल शोकाकुल
अजम्ना अजन्मा सरवभक्षी सर्वभक्षी
गगनचुंभी गगनचुंबी प्रतिबर्ष प्रतिवर्ष
व्यवसथा व्यवस्था उत्कृष्ठ उत्कृष्ट
जनमांध जन्मांध अल्पायू अल्पायु
प्राकृत्रिक प्राकृतिक आकर्शक आकर्षक
संसकार संस्कार हिंदूत्व हिंदुत्व
नीराकार निराकार निरामिश निरामिष
प्रियदर्शि प्रियदर्शी तटष्ठ तटस्थ
अविलम्व अविलंब विकरेता विक्रेता
लालीमा लालिमा खुबसुरती खूबसूरती
नियार्त निर्यात विद्यार्थि विद्यार्थी
अधिर अधीर मीतभाषी मितभाषी
ज्येष्ट ज्येष्ठ दूर्लभ दुर्लभ
स्थाबर स्थावर परसाद प्रसाद
सज्जन्ता सज्जनता चिड़ीयाघर चिड़ियाघर
ऊर्पयुक्त उपर्युक्त घुड़दोड घुड़दौड़
रसोइघर रसोईघर वनवाश वनवास
बाढ़पीडीत बाढ़पीड़ित प्रेमातूर प्रेमातुर
आयुश्मान आयुष्मान पिकदान पीकदान
हस्तलिखीत हस्तलिखित चिकीत्सालय चिकित्सालय
चतुर्भूज चतुर्भुज गायीका गायिका
ब्राहमण ब्राह्मण समपादिका संपादिका
रसोईया रसोइया रोहिणि रोहिणी
एकादशि एकादशी राष्ट्रियता राष्ट्रीयता
रुपवान रूपवान पत्राकर पत्रकार
मुरलीदर मुरलीधर पन्खुडी पंखुड़ी
विधवंस विध्वंस श्रद्धालू श्रद्धालु
ननीहाल ननिहाल अतिथीगृह अतिथिगृह
दू:स्वप्न दु:स्वप्न दीर्घसवास दीर्घश्वास
बीछौना बिछौना क्षूधा क्षुधा
स्वादिष्ठ स्वादिष्ट इत्यादी इत्यादि
विणापानी वीणापाणी महातमा महात्मा
मखनचोर माखनचोर भूलक्कड़ भुलक्कड़
हंसवाहीनी हंसवाहिनी प्रधानमत्री प्रधानमंत्री
अभिशेक अभिषेक विसतार विस्तार
अध्य्यन अध्ययन विशेषन विशेषण
तोपचि तोपची नाशमझी नासमझी
शाक्षर साक्षर दीवस दिवस
सैनीक सैनिक अभयस्थ अभ्यस्त
कवियत्री कवयित्री अद्वितय अद्वितीय
दृष्टी दृष्टि विसाद विषाद
उज्जवल उज्ज्वल जिजिवीषा जिजीविषा
शताब्दि शताब्दी पारलौकीक पारलौकिक
आर्शिवाद आशीर्वाद परिक्षा परीक्षा
पुज्य पूज्य ऋतू ऋतु
हस्तासर हस्ताक्षर सदोपदेश सदुपदेश
भाष्कर भास्कर आदरणिय आदरणीय
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
सभापती सभापति ओदार्य औदार्य
आवस्यकता आवश्यकता चिकनाहठ चिकनाहट
सन्मुख सम्मुख परीवार परिवार
शब्दांस शब्दांश ओसधि औषधि
नछत्र नक्षत्र
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
बधायी बधाई नयी नई
लिये लिए रुपये रुपए
बायें बाएँ दायें दाएँ
हुवा हुआ केंचुवा केंचुआ
सोवे सोए लावेगा लाएगा
जावें जाएँ लिखावें लिखाएँ
आवो आओ लावो लाओ
योगि योगी विद्यार्थि विद्यार्थी
मंत्रि मंत्री पक्षि पक्षी
प्राणि प्राणी योगीवर योगिवर
विद्यार्थीगण विद्यार्थिगण मंत्रीगण मंत्रिगण
पक्षीराज पक्षिराज प्राणीविज्ञान प्राणिविज्ञान
दवाइ दवाई बधाइ बधाई
नारि नारी पत्नि पत्नी
देवि देवी नदि नदी
वधु वधू शताब्दि शताब्दी
दवाईयाँ दवाइयाँ बधाईयाँ बधाइयाँ
नारीयाँ नारियाँ पत्नीयाँ पत्नियाँ
देवीयाँ देवियाँ नदीयाँ नदियाँ
वधूओं वधुओं प्राणीयों प्राणियों
कठिनाईयों कठिनाइयों शताब्दी-समारोह शताब्दि-समारोह
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
चिरस्थाई चिरस्थायी आतताई आततायी
अन्याई अन्यायी स्थाइत्व स्थायित्व
उत्तरदाई उत्तरदायी चंदरवरदाई चंदरवरदायी
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
संसद् संसद महान् महान
भगवान् भगवान विद्वान् विद्वान
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
परिषद परिषद् उच्छवास उच्छ्वास
षड़यंत्र षड्यंत्र उदगार उद्गार
विद्युत विद्युत् तड़ित तड़ित्
पृथक पृथक् भाषािवद भाषाविद्
महत महत् साक्षात साक्षात्
वृहद वृहत् अर्थात अर्थात्
बृहत बृहत् अकस्मात अकस्मात्
पश्चात पश्चात् सतत सतत्
किंचित किंचित् यावत यावत्
भविष्यत भविष्यत् ज्यातिष ज्योतिष्
वणिक वणिक् विपद विपद्
आयुष आयुष् आपद आपद्
सम्यक सम्यक् तिर्यक तिर्यक्
वरन वरन् छदम छद्म
गदगद गद्गद् उदघाटन उद्घाटन
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
आनुषांगिक आनुषंगिक पारितोषक पारितोषिक
आनुवांशिक आनुवंशिक उपचारिक औपचारिक
प्रासांगिक प्रासंगिक संवैधानिक सांविधानिक
उपन्यासिक औपन्यासिक तत्कालिक तात्कालिक
अनुपातिक आनुपातिक प्रमाणिक प्रामाणिक
अध्यात्मिक आध्यात्मिक इतिहासिक ऐतिहासिक
उपनिवेशिक औपनिवेशिक अभ्यंतरिक आभ्यंतरिक
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
दशरथी दाशरथि भगीरथी भागीरथी
पाणिनी पाणिनि द्रौपदि द्रौपदी
वाल्मीकी वाल्मीकि विदेही वैदेही
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
शुद्धिकरण शुद्धीकरण सौंद्रिकरण सौंद्रीकरण
केंद्रिकरण केंद्रीकरण नीजिकरण निजीकरण
नवीनिकरण नवीनीकरण वृद्धिकरण वृद्धीकरण
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
सरोजनी सरोजिनी कमलनी कमलिनी
भुजंगनी भुजंगिनी संन्यासनी संन्यासिनी
सौदामनी सौदामिनी कुमुदनी कुमुदिनी
विहंगनी विहंगिनी प्रियदर्शनी प्रियदर्शिनी
उज्जयनी उज्जयिनी गर्भणी गर्भिणी
अश्वनी अश्विनी अद्र्धांगनी अद्र्धांगिनी
गृहणी गृहिणी विरहणी विरहिणी
रुक्मणी रुक्मिणी सर्पणी सर्पिणी
व्यभिचारणी व्यभिचारिणी दुराचारणी दुराचारिणी
चतुरंगनी चतुरंगिनी पद्मनी पद्मिनी
हथनी हथनी हंसनी हंसिनी
कामनी कामिनी श्रीमति श्रीमती
बुद्धिमति बुद्धिमती तपस्वनी तपस्विनी
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
सुलाेचिनी सुलोचना कृशांगिनी कृशांगी
हतभागिनी हतभाग्या श्वेतांगिनी श्वेतांगी
त्रिनयिनी त्रिनयना कोमलांगिनी कोमलांगी
अनाथिनी अनाथा कालिंदिनी कालिंदी
कामायिनी कामायनी पिशाचिनी पैशाची
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
आजिवका आजीविका निहारिका नीहारिका
कनीनका कनीनिका पिपीलका पिपीलिका
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
चमारन चमारिन कुजड़न कुजड़िन
भिखारन भिखारिन स्वामन स्वामिन
पड़ोसन पड़ोसिन ग्वालन ग्वालिन
कहारन कहारिन मोहयालन मोहयालिन
कुम्हारन कुम्हारिन धोबन धोबिन
तेलन तेलिन चाहरन चाहरिन
बाघन बाघिन जुलाहन जुलाहिन
भगतन भगतिन नागन नागिन
अहीरन अहीरिन साँपन साँपिन
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
महमा महिमा लाघिमा लघिमा
गुरुमा गरिमा हरितमा हरीतिमा
पितिमा पीतिमा कालीमा कालिमा
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
जहरिला जहरीला चमकिला चमकीला
कबिला कबीला शर्मिला शर्मीला
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
एकत्रित एकत्र हतोत्साहित हतोत्साह
क्रोधित क्रुद्ध ग्रसित ग्रस्त
गाेपित गुप्त व्यापित व्याप्त
त्रसित त्रस्त अभिशापित अभिशप्त
संबंधित संबद्ध प्रफुल्लित प्रफुल्ल
संयमित संयम प्रतिष्ठित प्रतिष्ठ
आकर्षित आकृष्ट लब्ध-प्रतिष्ठित लब्ध-प्रतिष्ठ
परिवर्तित परिवर्तन अचंभित अचंभा
विस्मित विस्मय व्यवहारित व्यवहृत
व्याकुलित व्याकुल सर्वत्रित सर्वत्र
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
निर्गुणी निर्गुण निरपराधी निरपराध
निर्धनी निर्धन निरहंकारी निरहंकार
निर्दयी निर्दय निरनुभवी निरनुभ
निर्दोषी निर्दाेष निरभिमानी निरभिमान
निर्लोभी निर्लोभ निरुद्यमी निरुद्यम
निरुपयाेगी निरुपयोग निरुत्साही निरुत्साह
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
समुंद्र समुद्र निंद्रित निद्रित
किंवाड़ किवाड़ हिंजड़ा हिजड़ा
नींबू नीबू नोंक-झोंक नाेक-झाेंक
दुनियाँ दुनिया ढाँढ़स ढाढ़स
डावाडोल डाँवाडोल गँठ-बंधन गठ-बंधन
दिनाँक दिनांक एकाँकी एकांकी
सांवला साँवला लूंगी लूँगी
मुंह मुँह महंगा महँगा
चांद चाँद आंख आँख
हंसी हँसी गूंगा गूँगा
कांपना काँपना गूंज गूँज
पहुंच पहुँच अंधेरा अँधेरा
ऊंचा ऊँचा ऊंट ऊँट
जमाता जामाता ऊंचाई ऊँचाई
छटांक छटाँक ढूंढ़ना ढूँढना
सांकल साँकल पांच पाँच
दांत दाँत ऊंघना ऊँघना
आंधी आँधी छांह छाँह
सांझ साँझ झांसी झाँसी
रंगाई रँगाई कंटीला कँटीला
बांह बाँह गंवार गँवार
जांघ जाँघ फँफूद फफूँद
धुँआ धुआँ दाँया दायाँ
कुँआ कुआँ बाँया बायाँ
दाँए दाएँ बाँए बाएँ
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
इकाईयाँ इकाइयाँ बहूएँ बहुएँ
दवाईयाँ दवाइयाँ वधूएँ वधुएँ
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
जजीविषू जिजीविषु तितीर्षू तितीर्षु
मुमुक्षू मुमुक्षु युयुत्सू युयुत्सु
पिपासू पिपासु चिकीर्षू चिकीर्षु
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अभ्यारण्य अभयारण्य भान्जा भानजा
अतिश्योक्ति अतिशयोक्ति भान्जी भानजी
बद्रीनाथ बदरीनाथ चर्मोत्कर्ष चरमोत्कर्ष
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
याज्ञवलक्य याज्ञवल्क्य ज्योत्सना ज्योत्स्ना
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
साम्राज्ञी म्राज्ञी बारात बरात
आधीन अधीन हस्ताक्षेप हस्तक्षेप
अहर्निशा अहर्निश यदृच्छाया यदृच्छया
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
बज़ार बाज़ार बदाम बादाम
अगामी आगामी बकायदा बाकायदा
अजमाइश आजमाइश अविष्कार आविष्कार
अप्लावित आप्लावित विशिष्द्वैत विशिष्टाद्वैत
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अहिल्या अहल्या छिपकिली छिपकली
कारीगिरी कारीगरी सिद्धिनाथ सिद्धनाथ
द्वारिका द्वारका गिलहिरी गिलहरी
प्रदर्शिनी प्रदर्शनी रचनात्मिक रचनात्मक
तिरिस्कार तिरस्कार निशिशेष निशाशेष
घिनचक्कर घनचक्कर तिरिस्कृत तिरस्कृत
भगीरथी भागीरथी नृत्यंगना नृत्यांगना
महात्म्य माहात्म्य अगामी आगामी
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
दृढ़वती दृढ़वत दरिद्री दरिद्र
दृढ़निश्चयी दृढ़निश्चय हतोत्साही हतोत्साह
कृतघ्नी कृतघ्न सत्यव्रती सत्यव्रत
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अप्सरी अप्सरा सुलोचनी सुलोचना
दिगंबरी दिगबंरा त्रिनयनी त्रिनयना
अनाथी अनाथा अश्वी अश्वा
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
फिटकरी फिटकिरी बाइबल बाइबिल
किरकरी किरकिरी साइकल साइकिल
गिटकरी गिटकिरी बिसमल बिसमिल
टिटहरी टिटिहरी शांतमय शांतिमय
अड़यल अड़ियल गिरधर गिरिधर
ऊर्जस्वत ऊर्जस्वित आध्यात्मक आध्यात्मिक
मैथलीशरण मैथिलीशरण उन्नतशील उन्नतिशील
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
बोधीवृक्ष बोधिवृक्ष रूढ़ीवादी रूढ़िवादी
अनील अनिल बहुब्रीहि बहुव्रीहि
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
आइना आईना हनिमून हनीमून
इसाई ईसाई आलपिन आलपीन
तकनीकि तकनीकी सुनिल सुनील
संबंधि संबंधी रहिम रहीम
पितांबर पीतांबर बिमार बीमार
दिवार दीवार करिम करीम
द्रविभूत द्रवीभूत महिना महीना
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मुकूट मुकुट युसूत्सा युयुत्सा
मुमूक्षा मुमुक्षा बुभूक्षा बुभुक्षा
मुकूंद मुकुंद कुसूम कुसुम
कुमूद कुमुद कुटूंब कुटुंब
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
चक्षुरोग चक्षूरोग उहापोह ऊहापोह
हु-बु-हु हुु-बु-हू अनुकुल अनुकूल
शहतुत शहतूत आहुति आहूति
शुर्पणखा शूर्पणखा मुमुर्षा मुमूर्षा
शुश्रुषा शुश्रूषा मुहुर्त मुहूर्त
जुलुस जुलूस नुपुर नूपुर
अनुभुति अनुभूति कुतुहल कुतूहल
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अहसास एहसास अहसान एहसान
अलान एलान अहतियात एहतियात
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
झौंपड़ी झोंपड़ी पड़ौसी पड़ोसी
त्यौहार त्योहार न्यौछावर न्योछावर
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
प्रकोपित प्रकुपित प्रमोदित प्रमुदित
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
विश्वमित्र विश्वामित्र अष्टवक्र अष्टावक्र
निराशपूर्ण निराशापूर्ण विजयदशमी विजयादशमी
मित्रवरुण मित्रावरुण सत्यनाश सत्यानाश
छुछुंदर छछूँदर छूआछूत छुआछूत
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मनोचिकित्सा मनश्चिकित्सा हरिशचंद्र हरिश्चंद्र
मनोचिकित्सक मनश्चिकित्सक मनोचेतना मनश्चेतना
प्रात:चर्या प्रातश्चर्या ज्याेतिर्छवि ज्याेतिश्छवि
दु:चक्र दुश्चक्र पुन:च पुनश्च
शोडशी षोडशी पुरुस्कार पुरस्कार
श्रेयकर श्रेयस्कर अध:तल अधस्तल
कैलाश कैलास अंत:तल अंतस्तल
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
शीर्साषन शीर्षासन प्रसंशा प्रशंसा
सुश्रुषा शुश्रूषा नृसंश नृशंस
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अनिष्ठ अनिष्ट अंत्येष्ठि अंत्येष्टि
अभीष्ठ अभीष्ट अनावृष्ठि अनावृष्टि
अतिवृष्ठि अतिवृष्टि उत्कृष्ठ उत्कृष्ट
संिश्लष्ठ संिश्लष्ट विशिष्ठ विशिष्ट
शिष्ठाचार शिष्टाचार परिशिष्ठ परिशिष्ट
वरिष्ट वरिष्ठ गरिष्ट गरिष्ठ
कनिष्ट कनिष्ठ वसिष्ट वसिष्ठ
यथेष्ठ यथेष्ट पौष्ठिक पौष्टिक
ज्येष्ट ज्येष्ठ षष्ठि षष्टि
संगोष्टी संगोष्ठी षष्टी षष्ठी
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मेगनाद मेघनाद शाबास शाबाश
बीबी बीवी विध्वंश विध्वंस
श्मसान श्मशान शारांश सारांश
दस्तकत दस्तख़त संगटन संगठन
सुनशान सुनसान नक्शलवादी नक्सलवादी
अभ्यस्थ अभ्यस्त सिंघासन सिंहासन
नानकटाई नानख़ताई जुख़ाम जुकाम
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
चिड़ना चिढ़ना संघठन संघटन
सीधा-साधा सीधा-सादा शत्रुधन शत्रुघ्न
धनाड्य धनाढ्य मिष्ठान्न मिष्टान्न
हकीख़त हकीकत महान कृपा महती कृपा
महान इच्छा महतीच्छा कसौठी कसौटी
अक्षुण्य अक्षुण्ण प्रालब्ध प्रारब्ध
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
उपलक्ष उपलक्ष्य धातव्य ध्यातव्य
राजाभिषेक राज्याभिषेक ईर्षा ईर्ष्या
मूर्छा मूर्च्छा राधेशाम राधेश्याम
चिंगारी चिनगारी राजसू राजसूय
स्तनपान स्तन्यपान वगैरा वगैरह
उज्वल उज्ज्वल जगधात्री जगद्धात्री
जगबंधु जगद्बंधु समुनयन समुन्नयन
समुचय समुच्चय उनयन उन्नयन
तदंतर तदनंतर पद्वार्ता पद्यवार्ता
उच्छृंखल उच्छृंखल तरुछाया तरुच्छाया
प्रतिछवि प्रतिच्छवि छत्रछाया छत्रच्छाया
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अनूवादित अनूदित अंतर्ध्यान अंतर्धान
अवन्नति अवनति प्रज्जवलित प्रज्वलित
कृत्यकृत्य कृतकृत्य आवश्यकीय आवश्यक
श्राप शाप निश्चयता निश्चय
हक्कदार हकदार अंतर्रात्मा अंतरात्मा
बुद् धवार बुधवार भविष्यत् वाणी भविष्यवाणी
निश्च्छल निश्छल गोवद् र्धन गोवर्धन
षष्ठम् षष्ठ शहरीय शहरी
शिफारिश सिफारिश क्रियाक्रम क्रियाकर्म
सांय सायं सांयकाल सायंकाल
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
महत्व महत्त्व सत्व सत्त्व
तत्व तत्त्व व्युत्पति व्युत्पत्ति
उतीर्ण उत्तीर्ण पश्चाताप पश्चात्ताप
महत्वपूर्ण महत्त्वपूर्ण तत्वावधान तत्त्वावधान
उतर उत्तर उतेजक उत्तेजक
उतुंग उत्तुंग
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
कर्त्ता कर्ता भर्त्ता भर्ता
कर्त्तव्य कर्तव्य वार्त्तालाप वार्तालाप
हर्त्ता हर्ता उपभोक्त्ता उपभोक्ता
दात्ता दाता व्याख्यात्ता व्याख्याता
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
ग्रहीत गृहीत अनुग्रहीत अनुगृहीत
श्रृंग शृंग संग्रहीत संगृहीत
श्रृंगार शृंगार श्रृंखला शृंखला
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
द्रष्टि दृष्टि स्रष्टि सृष्टि
व्रष्टि वृष्टि सृष्टा स्रष्टा
दृष्टव्य द्रष्टव्य दृष्टा द्रष्टा
अनुगृह अनुग्रह बृज ब्रज
जागृत जाग्रत बृटिश ब्रिटिश
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
रिण ऋण रितु ऋतु
रिषि ऋषि रिक्थ ऋक्थ
रिद् ध ऋदि्ध रितंभरा ऋतंभरा
रिद् धि-सिद् धि ऋदि्ध-सिदि्ध रिणी ऋणी
उरिण उऋण रिषभ ऋषभ
नरसिंह नृसिंह पैत्रिक पैतृक
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
अजस्त्र अजस्र स्त्राव स्राव
सहस्त्राक्ष सहस्राक्ष स्त्रोत स्रोत
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
उर्त्तीण उत्तीर्ण आर्दश आदर्श
उर्त्कष उत्कर्ष तर्जुबा तजुर्बा
शार्गीद शागिर्द सौर्हद सौहार्द
अर्थवेद अथर्वेद धर्नुविद् या धनुर्विद्या
मुर्हरम मुहर्रम प्रर्वतक प्रवर्तक
पुर्नरचना पुनर्रचना नार्गाजुन नागार्जुन
पुर्नभरण पुनर्भरण र्क्वाटर क्वार्टर
आर्शीवाद आशीर्वाद दुव्यर्सन दुर्व्यसन
दुव्यर्वहार दुर्व्यवहार दुव्यर्वस्था दुर्व्यवस्था
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मुरारी मुरारि युधिष्ठर युधिष्ठिर
त्रिपुरारी त्रिपुरारि हिरण्यशीपु हिरण्यकशिपु
धन्वंतरी धन्वंतरि वराहमीहिर वराहमिहिर
भतृहरी भर्तृहरि परसाराम परशुराम
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
मंततर मतांतर नृत्यंगना नृत्यांगना
तत्त्वाधान तत्त्वावधान स्वलंबन स्वावलंबन
जाग्रद् वस्था जाग्रतावस्था सत्यर्थी सत्यार्थी
विचारधीन विचाराधीन अन्यन्य अन्यान्य
अंत्यक्षरी अंत्याक्षरी पूण्यर्थ पुण्यार्थ
प्राप्तिच्छा प्राप्तीच्छा मुनिंद्र मुनींद्र
रविंद्र रवींद्र कविंद्र कवींद्र
क्षितिश क्षितीश रजनिश रजनीश
हरिश हरीश गिरिश गिरीश
महतिच्छा महतीच्छा मरुद्ययान मरूद्यान
मंजुषा मंजूषा भानुदय भानूदय
बहुद् देश्य बहूद् देश्य अतिश्योक्ति अतिशयोक्ति
फेनोज्वल फेनोज्ज्वल अभ्यार्थी अभ्यर्थी
अध्यावसाय अध्यवसाय प्रत्यार्पण प्रत्यर्पण
गत्यार्थ गत्यर्थ गत्यावरोध गत्यवरोध
जात्याभिमान जात्यभिमान गत्यानुसार गत्यनुसार
व्याभिचारी व्यभिचारी अत्युष्मा अत्यूष्मा
स्त्रिपयोगी स्त्र्युपयोगी उपरोक्त उपर्युक्त
अत्योक्ति अत्युक्ति पुनरोत्थान पुनरुत्थान
पुनरोक्ति पुनरुक्ति रीत्यानुसार रीत्यनुसार
पुनरूत्पादन पुनरुत्पादन पुनरावलोकन पुनरवलोकन
निराभिमान निरभिमान दुरावस्था दुरवस्था
तदानुकूल तदनुकूल तदंतर तदनंतर
तदोपरांत तदुपरांत सदोपदेश सदुपदेश
शरदोत्सव शरदुत्सव षड़यंत्र षड्यंत्र
सत्गुरु सद् गुरु जगबंधु जगद् बंधु
जगधात्री जगद् धात्री तड़ित् ज्योति तड़िज्ज्योति
जगत् जीवन जगज्जीवन यावत् जीवन यावज्जीवन
शरत्चंद्र शरच्चंद्र अंतर्चेतना अंतश्चेतना
नभमंडल नभोमंडल वयवृद् ध वयोवृद् ध
अतैव अतएव पयादि पयआदि
सम्यक्ज्ञान सम्यग्ज्ञान सम्यक्दर्शन सम्यग्दर्शन
मनोकष्ट मन:कष्ट मनोसाधना मन:साधना
मनोस्थिति मन:स्थिति वयोक्रम वय:क्रम
वयोप्राप्त वय:प्राप्त अधोपतन अध:पतन
शिरोपीड़ा शिर:पीड़ा पयोपान पय:पान
इतिपूर्व इति:पूर्व मनोचिकित्सक मनश्चिकित्सक
मनअनुकूल मनोनुकूल नयनोभिराम नयनाभिराम
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
साम्राज्ञी सम्राज्ञी यौवनावस्था युवावस्था
अवन्नति अवनति भरिणी भरणी
लाजवती लाजवंती सुलोचिनी सुलोचना
हतभागिनी हतभाग्या चातकिनी चातकी
कोमलांगिनी कोमलांगी दिगंबरी दिगंबरा
कृशांगिनी कृशांगी जमुना यमुना
सिंघासन सिंहासन नर्बदा नर्मदा
श्वेतांगिनी श्वेतांगी भागीरथ भगीरथ
कृतघ्नी कृतघ्न भगीरथी भागीरथी
अट्टारी अट्टालिका चिंगारी चिनगारी
अप्सरी अप्सरा अलम अमल
अहिल्या अहल्या अहसान एहसान
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
तृष्ण तृष्णा अय्याश ऐय्याश
अहोरात्रि अहोरात्र एकलौता इकलौता
दिवारात्रि दिवारात्र एकतारा इकतारा
नवरात्रि नवरात्र चाक्षूरोग चक्षूरोग
सहस्त्र सहस्र ऊखली ओखली
स्त्राव स्राव समुन्द्र समुद्र
स्त्रौत स्रोत उपलक्ष उपलक्ष्य
अजस्त्र अजस्र शांतमय शांतिमय
आधीन अधीन आखरी आखिरी
सीधा-साधा सीधा-सादा अतिश्योक्ति अतिशयोक्ति
रिद्धि-सिद्धि ऋद्धि-सिद्धि राजाभिषेक राज्याभिषेक
हिरण्यकश्यप हिरण्यकशिपु धाराशाही धराशाही
अभ्यारण्य अभयारण्य श्राप शाप
निशिकर निशाकर मोहर मुहर
दृढ़वती दृढ़वत भान्जा भानजा
दृढ़निश्चयी दृढ़निश्चय केरला केरल
नौरत्न नवरत्न कर्नाटका कर्नाटक
उत्कर्षता उत्कर्ष स्तनपान स्तन्यपान
मार्दवता मार्दव दूधपान दुग्धपान
कृत्यकृत्य कृतकृत्य पदवार्ता पद्मावार्ता
सरवर सरोवर भागवत्गीता भगवद्गीता
प्रलयकर प्रलयंकर निरपराधी निरपराध
अभ्यस्थ अभ्यस्त संसद्सदस्य संसत्सदस्य
कुमद कुमुद यावत्जीवन यावज्जीवन
नींबू नीबू जगत्जीवन जगज्जीवन
शत्रुधन शत्रुघ्न शरत्चंद्र शरच्चंद्र
विध्न विघ्न पूज्यनीय पूजनीय
दरअसल में दरअसल मान्यनीय माननीय
दुरावस्था दुरवस्था गणमान्य गण्यमान/गण्यमान्य
अज्ञानता अज्ञान मानवर मान्यवर
सदृश्य सदृश/सादृश्य दुर्भिक्षा दुर्भिक्ष
आवश्यकीय आवश्यकता पैत्रक पैतृक
बेफिजूल फजूल/फिजूल अभ्यार्थी अभ्यर्थी
दार्शनीय दर्शनीय तदोपरांत तदुपरांत
आत्मक आत्मिक शरदोत्सव शरदुत्सव
आध्यात्मक आध्यात्मिक पुनरावलोकन पुनरवलोकन
रामा राम तदंतर तदनंतर
पार्वतीय पर्वतीय अंतर्चेतना अंतश्चेतना
बुद्धा बुद्ध निराभिमान निरभिमान
गुप्ता गुप्त पुनरूत्थान पुनरुत्थान
योगा योग नभमंडल नभोमंडल
अशोका अशोक अनाधिकार अनधिकार
महाराष्ट्रा महाराष्ट्र प्रज्जवलित प्रज्वलित
सत्मार्ग सन्मार्ग अज़माइश आज़माइश
सन्मुख सम्मुख अट्टारी अट्टालिका
उल्लेखित उल्लिखित अतिथी अतिथि
जगत्बंधु जगद्बंधु अत्याधिक अत्यधिक
जगत्धात्री जगद्धात्री अवमर्स अवमर्श
षड़यंत्र षड्यंत्र अनेकों अनेक
षडदर्शन षड्दर्शन अलोकिक अलौकिक
मनोकामना मनःकामना अनुगृह अनुग्रह
मनोस्थिति मनःस्थिति अनुग्रहित अनुगृहीत
अधोपतन अधःपतन औदार्यता औदार्य, उदारता
शिरोपीड़ा शिरःपीड़ा अन्तकरण अन्तः करण
इतिपूर्व इतिःपूर्व अन्तरगत अन्तर्गत
अतैव अतएव अन्ताक्षरी अन्त्याक्षरी
यशेच्छा यशइच्छा अध्यन अध्ययन
अधःगति अधोगति गत्यावरोध गत्यवरोध
अम्रत अमृत ध्रणा घृणा
अभीनेता अभिनेता चन्चल चंचल
अभिष्ट अभीष्ट चाहरदीवारी चहारदीवारी
अन्योन्य अन्यान्य चाहिये चाहिए
अज्ञानता अज्ञान छिमा क्षमा
अभिष्टित अभीष्ट चांद चाँद
अपरान्ह अपराह्न चारुताई चारुता (सुन्दरता)
आत्मातत्त्व आत्मतत्त्व चिन्ह चिह्न
आधीन अधीन छदम छद्म
आमात्य अमात्य नोकरी नौकरी
आरण्य अरण्य जबरजस्ती ज़बरदस्ती
आल्हाद आह्लाद जागृत जाग्रत
आर्शिवाद आशीर्वाद ज़ुखाम ज़ुकाम
आधिक्यता आधिक्य ज्ञानूदय ज्ञानोदय
आमूलतः मूलतः, आमूल जोत्सना ज्योत्स्ना
आद्र आर्द्र (नम) झूँठ झूठ
इक्षा ईक्षा (दृष्टि) झौंपड़ी झोंपड़ी
इप्सित ईप्सित पुरष्कार पुरस्कार
ईतवार इतवार तुफ़ान तूफ़ान
ईर्षा ईर्ष्या तोल तौल
ऋषी ऋषि त्रण तृण
संग्रहीत संगृही तत्रिष्णा तृष्णा
एक्य ऐक्य त्यौहार त्योहार
एकत्रित एकत्र दावागिन दावाग्नि
ऐशवर्य ऐश्वर्य दरिद्री दरिद्र
ऐक्यता एकता या ऐक्य दिपावली दीपावली
ओचित्य औचित्य दीयासलाई दियासलाई
ओत्सुक्य औत्सुक्य दुख दुःख
ओद्योगिक औद्योगिक दुरावस्था दुरवस्था
औगुण अवगुण प्रतिलिपी प्रतिलिपि
अहरनिस अहर्निश द्रढ़ दृढ़
कनिष्ट कनिष्ठ देहिक दैहिक
कर्त्तव्य कर्तव्य धराशाई धराशायी
अन्तरीक्ष अन्तरिक्ष धातू धातु
कालन्दी कालिन्दी धूवाँ धुआँ
कविन्द्र कवीन्द्र ध्वनी ध्वनि
कृतिज्ञ कृतज्ञ नर्क नरक
कवियत्री कवयित्री निधी निधि
कालीदास कालिदास नीमग्न निमग्न
कार्पण्यता कार्पण्य, कृपणता निराशपूर्ण निराशापूर्ण
कृशांगिनी कृशांगी न्यूनधिक न्यूनाधिक
कुतुहल कौतुहल, कुतूह निःसंतान निस्संतान
कुमुदनी कुमुदिनी निरव नीरव
क्षुब्द क्षुब्ध नेत्रत्व नेतृत्व
क्षत्रीय क्षत्रिय तिलांजली तिलांजलि
गर्भीणी गर्भिणी पकोड़ी पकौड़ी
गायका गायिका परिक्षा परीक्षा
गीध गिद्ध परिक्षण परीक्षण
गोपित गुप्त परुश परुष (कठोर)
ग्यान ज्ञान पड़ोसन पड़ोसिन
पत्नि पत्नी यशगान यशोगान
परलोकिक पारलौकिक यौवनावस्था युवावस्था
पिंजड़ा पिंजरा रचयता, रचियता रचयिता
पिसाच पिशाच रविन्द्र रवीन्द्र
पिशाचिनी पिशाची रवी रवि
पारितोशिक पारितोषिक सदृश्य सदृश
पूर्ती पूर्ति रितु ऋतु
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
पौरुषत्व पुरुषत्व, पौरुष रुठ रूठ
प्रशाद प्रसाद रूद्र रुद्र
प्रगती, प्रगिति प्रगति रेड़ियो रेडिओ
प्रफुल्लित प्रफुल्ल लछमी लक्ष्मी
प्रकृती प्रकृति लिपी लिपि
निरोग नीरोग लिखेगें लिखेंगे
प्रमाणिक प्रामाणिक लीजिये, लिजिये लीजिए
प्रेशण प्रेषण भाणजा भानजा
प्रत्योपकार प्रत्युपकार व्रतान्त वृत्तान्त
प्रादुभाव प्रादुर्भाव विरहणी विरहिणी
प्रलहाद प्रह्लाद विस्मरन विस्मरण
प्रगट प्रकट वीना वीणा
बदाम बादाम वेदेही वैदेही
बिन्दू बिन्दु बिभीषण विभीषण
बाल्मीकी वाल्मीकि विश्वासनीय विश्वसनीय
बाहुल्यता बाहुल्य,बहुलता वेश्य वैश्य
ब्रहस्पति बृहस्पति हेतू हेतु
ब्राम्हण ब्राह्मण व्रद्धि वृद्धि
भाग्यमान भाग्यवान शारांस, शारांश सारांश
भाष्कर भास्कर शुसोभित सुशोभित
भीरुताई भीरुता शताब्दि शताब्दी
भुपेन्द्र भूपेन्द्र मुकन्द मुकुन्द
भूमी भूमि शान्तमय शान्तिमय
भृष्टाचार भ्रष्टाचार शिरमणि शिरोमणि
भैय्या भैया शिफ़ारिश सिफ़ारिश
मन्त्रि मन्त्री श्रृंगार शृंगार
मन्त्रीमण्डल मन्त्रिमण्डल श्रद्धामान् श्रद्धावान्
मणी मणि षट्मुख षण्मुख
मधू मधु षस्टी षष्ठी
शर्बत शरबत राजाभिषेक राज्याभिषेक
मरीचका मरीचिका संसोधन संशोधन
महत्व महत्त्व संस्कर्ण संस्करण
महाबलि महाबली सन्धी सन्धि
मिष्ठान्न मिष्टान्न समिक्षा समीक्षा
मुहल्ला मोहल्ला सहस्त्र सहस्र
मैथलीशरण मैथिलीशरण संन्यासनी संन्यासिनी
मुहुर्त मुहूर्त सदोपदेश सदुपदेश
मैतृ मैत्री सन्यासी संन्यासी
मोत मौत सृष्टी सृष्टि
म्रग मृग सशंकित शंकित
यक्ष यक्ष सम्रद्धि समृद्धि
याज्ञवल्क याज्ञवल्क्य सप्ताहिक साप्ताहिक
सिंदुर सिंदूर सुरज सूरज
सामिग्री सामग्री सुन्दरताई सुन्दरता
सुई सूई सुक्ष्म सूक्ष्म
सौभाव स्वभाव हदय हृदय
सैन्न सेना होगें होंगे
सोभित शोभित हतोत्साहित हतोत्साह
सेनिक सैनिक हिताहीत हिताहित
सकुशलतापूर्वक कुशलतापूर्वक हितैशी हितैषी
स्त्रोत स्रोत हिरन हरिण/हिरण
अशुद्ध शुद्ध
सकुशलपूर्वक सकुशल अथवा कुशलपूर्वक
सानंदपूर्वक सानंद अथवा आनंदपूर्वक
सादरपूर्वक सादर अथवा आदरपूर्वक
सविनयपूर्वक सविनय अथवा विनयपूर्वक
सकुशलता सकुशल अथवा कुशलता
सशक्तिशाली सशक्ति अथवा शक्तिशाली
सादृश्यता सादृश्य अथवा सदृश
अन्य शुद्ध शब्द–
उज्ज्वल, प्रोज्ज्वल, प्रज्वलन, प्रज्वलित, अत्यधिक, गत्यवरोध, तदुपरान्त, मृत्यूपरान्त, उपर्युक्त, तदनुकूल, सदुपदेश, अत्युक्ति, पुनरुत्पादन, पुनरुज्जीवित, वृत्त्यनुप्रास, संसत्सदस्य, दुरवस्था, आद्युपान्त, निरलंकृत, निरभिमान, निरुत्साह, शांतिमय, महात्मागण, दृढव्रत, पूजनीय, सौंदर्य, माधुर्य, औदार्य, नैपुण्य, गण्यमान्य, अनूदित, हतोत्साह, ऐक्य, हतभाग्या, शूर्पणखा, अहल्या, अलौकिक, मौलिक, औद्योगिक, कौतुहल, औपन्यासिक, भौतिक, प्रौढ, औरत, पड़ोसी, खेतिहर, एकता, एव, एषणा, फेंकना, ऐक्य, कैंटीन, ऐक्शन, सैनिक, ऊहापोह, अतिथि, केंद्रीय, निमीलित, वाल्मीकि, शुद्धीकरण, निजीकरण, शक्तीकरण, निरीक्षण, बेईमान, उन्मीलित, गुरु, रुज, रुचि, रुधिर, रुचिर, मारुति, रूठ, रूई, रूप, शुरू, दुरूह, रूह, आध्यात्मिक, आवश्यकता, आरण्यक, आनुपातिक, आपराधिक, अन्त्याक्षरी, आगामी, आह्लाद, आहार, माहात्म्य, व्यावसायिक, प्रामाणिक, व्यावहारिक, आभिजात्य, चहारदीवारी, बरात, दुरवस्था, पुनरवलोकन, याज्ञवल्क्य, मैथिलिशरण, परिस्थिति, द्वारका, प्रदर्शनी, लिखित, शिविर, दवाई, हलवाई, लिखाई, मिठाई, कार्रवाई, सच्चाई, शुभकामनाएँ, आवश्यकताएँ, गीतांजलि, कृशांगी, हरीतिमा, हथनी, सौदामिनी, प्रियदर्शिनी, नीहारिका, गायिका, सर्पिणी, श्वेतांगी, तन्वंगी, कामिनी, चूहिया, स्वामिभक्त, अभिश्प्त, माननीय, सर्वोत्तम, निरपराध, दुपहर, अनधिकार इत्यादि।
अशुद्ध शुद्ध
(पुल्लिंग और स्त्रीलिंग) (पुल्लिंग और स्त्रीलिंग)
कवियता और कवियत्री कवयिता और कवयित्री
रचियता और रचियत्री रचयिता और रचयित्री
जननिय और जनियत्री जनयिता और जनयित्री
अशुद्ध शुद्ध अशुद्ध शुद्ध
एक इक : एकहरा इकहरा एकलौता इकलौता
दो दु : दोधारी दुधारी दोगुना दुगुना
तीन ती : तीनराहा तिराहा तीनरंगा तिरंगा
चार चौ : चारराहा चौराहा चारगुना चौगुना
हाथ हथ : हाथकड़ी हथकड़ी हाथघड़ी हथघड़ी
घोड़ा घुड़ : घोड़ादौड़ घुड़दौड़ घोड़सवार घुड़सवार
पानी पन : पानीवाड़ी पनवाड़ी पानीडुब्बी पनडुब्बी
घाट घट : घाटवार घटवार पानीघाट पनघट
बाट बट : बाटमार बटमार बाटखरा बटखरा
छोटा छुट : छोटाभैया छुटभैया छोटापन छुटपन
सोना सुन : सोनाहरा सुनहरा सोनाहला सुनहला
भीख भिख : भीखमंगा भिखमंगा भीखमंगिन भिखमंगिन
पक्षी पक्षि : पक्षीराज पक्षिराज पक्षीमात्र पक्षिमात्र
मंत्री मंत्रि : मंत्रीपरिषद् मंत्रिपरिषद् मंत्रीमंडल मंत्रिमंडल
प्राणी प्राणि : प्राणीमात्र प्राणिमात्र प्राणीविज्ञान प्राणिविज्ञान
योगी योगि : योगीराज योगिराज योगीवर योगिवर
राजा राज : राजापुत्र राजपुत्र राजापथ राजपथ
महात्मा महात्म : महात्मागण महात्मगण महात्माजन महात्मजन
दुरात्मा दुरात्म : दुरात्मागण दुरात्मगण दुरात्माजन दुरात्मजन
नेता नेतृ : नेताजन नेतृजन नेतागण नेतृगण
माता मातृ : माताभक्ति मातृभक्ति माताभूमि मातृभूमि
पिता पितृ : पिताभक्ति पितृभक्ति पिताहीन पितृहीन
रात्रि रात्र : अहोरात्रि अहोरात्र दिवारात्रि दिवारात्र
नवरात्रि नवरात्र मध्यरात्रि मध्यरात्र
अधिकारी अधिकारि : अधिकारीगण अधिकारिगण अधिकारीवर्गअधिकारिवर्ग
विद्यार्थी विद्यार्थि : विद्यार्थीवर्ग विद्यार्थिवर्ग विद्यार्थीगण विद्यार्थिगण
संन्यासी संन्यासि : संन्यासीवृंद संन्यासिवृंद संन्यासीगण संन्यासिगण
अभ्यर्थी अभ्यर्थि : अभ्यर्थीगण अभ्यर्थिगण अभ्यर्थीवर्ग अभ्यर्थिवर्ग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें