राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2024-25
राजस्थान अर्थव्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन
● आर्थिक समीक्षा :- किसी भी देश व राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करना।
● अर्थव्यवस्था के गत वर्ष के आँकड़ों का अध्ययन जिसमें संसाधन, आधारभूत संरचना, पूँजी, सेवा का स्तर कैसा हो आदि का अध्ययन किया जाता है।
● आर्थिक समीक्षा में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा देश व राज्य के आर्थिक विकास एवं क्रियान्वित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर विहंगम दृष्टि डालने का प्रयास किया जाता है।
Note :- आमतौर पर केन्द्रीय व राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत करने के 1 दिन पहले वित्त विभाग द्वारा आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की जाती है।
● 19 फरवरी , 2025 को राज्य की आर्थिक समीक्षा 2024-25 प्रस्तुत की गई।
● आर्थिक समीक्षा 2024-25 में इस बार कुल 10 अध्याय हैं जो राजस्थान के सभी क्षेत्रों की वर्तमान सामाजिक- आर्थिक स्थिति का विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं।
राज्य की अर्थव्यवस्था में मुख्य संकेतक
● राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास की व्याख्या विभिन्न आर्थिक संकेतकों, जैसे-सकल राज्य घरेलू उत्पाद, शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय आदि के माध्यम से की जाती है। ये संकेतक राज्य की अर्थव्यवस्था की समग्र प्रगति को प्रदर्शित करते हैं।
राजस्थान की रूपरेखा
● राजस्थान, 3,42,239 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत है।
● रणनीतिक रूप से यह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से घिरा हुआ है, साथ ही इसकी एक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है।
● इसके विषमकोणीय चतुर्भज आकार की सीमा पश्चिम से पूर्व तक 869 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर तक फैली हुई है।
● राज्य का दक्षिणी क्षेत्र कच्छ की खाड़ी से लगभग 225 किलोमीटर और अरब सागर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है।
● स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार 1 मार्च, 2024 में राजस्थान की जनसंख्या लगभग 8.19 करोड़ अनुमानित है।
● जनसंख्या के आधार पर यह देश का सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है।
समावेशी विकास के लिए दस संकल्प
● संशोधित बजट 2024-25 में 'सबका साथ, सबका विकास-सभी के लिए समावेशी विकास’ के सिद्धांतों पर आधारित समावेशी विकास के लक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
● इस सिद्धांत की परिकल्पना "अमृत कालखंड विकसित राजस्थान @2047 के तहत् पाँच वर्षीय कार्ययोजना के रूप में की गई है।
● इस कार्ययोजना में राज्य में लागू किए जाने वाले 10 संकल्प शामिल हैं।
350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था
● राजस्थान का लक्ष्य वर्ष 2029 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करना है।
राज्य की अर्थव्यवस्था एक नजर में
● राजस्थान की अर्थव्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि और संरचनात्मक सुधारों को दर्शाती है, जिसे सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और प्रति व्यक्ति आय (पीसीआई) के आँकड़ों से स्पष्ट होता है।
● प्रचलित कीमतों पर जीएसडीपी वर्ष 2024-25 में ₹17.04 लाख करोड़ अनुमानित है, जो वर्ष 2023-24 में ₹15.22 लाख करोड़ से 12.02 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाता है।
● स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीएसडीपी वर्ष 2023-24 में ₹8.41 लाख करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में ₹9.06 लाख करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है, जो 7.82 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाता है।
● प्रति व्यक्ति आय जीवन स्तर का एक महत्त्वपूर्ण संकेतक है, जो वर्ष 2024-25 में प्रचलित कीमतों पर गत वर्ष से 11.04 प्रतिशत बढ़कर ₹1,85,053 और स्थिर (2011-12) कीमतों पर 6.88 प्रतिशत बढ़कर ₹96,638 होने का अनुमान है।
● ये संकेतक राज्य की संतुलित आर्थिक प्रगति और अपने नागरिकों के हित में सुधार के लिए इसकी प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं।
आर्थिक विकास के मुख्य सूचक | ||||
क्र.सं. | विवरण | इकाई | 2023-24 | 2024-25 |
1. | सकलराज्य घरेलूउत्पाद (अ) स्थिर(वर्ष2011-12) कीमतोंपर (ब) प्रचलितकीमतों पर |
रु. करोड़ |
840599 1521510 |
906294 1704339 |
2. | सकलराज्य घरेलू उत्पाद वृद्धिदर (अ) स्थिर(वर्ष2011-12) कीमतोंपर (ब) प्रचलितकीमतों पर |
प्रतिशत |
7.88 12.17 |
7.82 12.02 |
3. | सकल राज्य मूल्य वर्द्धन में क्षेत्रवार योगदान स्थिर (वर्ष2011-12) कीमतों पर (अ) कृषि (ब) उद्योग (स) सेवाएँ |
प्रतिशत |
26.85 28.53 44.62 |
26.54 28.39 45.07 |
4. | सकलराज्यमूल्यवर्द्धनमें क्षेत्रवारयोगदान प्रचलितकीमतों पर (अ) कृषि (ब) उद्योग (स) सेवाएँ |
प्रतिशत |
26.78 27.90 45.32 |
26.92 27.16 45.92 |
5. | शुद्ध राज्यघरेलू उत्पाद (अ) स्थिर(वर्ष2011-12) कीमतों पर (ब) प्रचलितकीमतों पर |
रु. करोड़ |
737182 1358742 |
796352 1524950 |
6. | प्रति व्यक्तिआय (अ) स्थिर2011-12कीमतों पर (ब) प्रचलितकीमतों पर |
रु. |
90414 166647 |
96638 185053 |
7. | औद्योगिकउत्पादनसूचकांक आधारवर्ष2011-12 = 100 | सूचकांक | 153.46 | 157.31 (प्रावधिक) |
8. | अधिष्ठापितक्षमता(ऊर्जा) | मेगावॉट | 24784 | 26325 दिसंबर , 2024 तक |
9. | थोक मूल्यसूचकांक (दिसंबर , 2024 तक ) प्रतिशतपरिवर्तन |
| 388.09 -0.09% | 396.54 2.18% |
10. | कुल खाद्यान्न उत्पादन | लाख मेंटन | 241.86(अंतिम) | 267.67(अग्रिम) |
11. | वाणिज्यिकबैंक साख(30 सितम्बर तक ) | ₹ करोड़ | 537597 | 611546 |
टिप्पणी: वर्ष 2023-24 संशोधित अनुमान I एवं वर्ष 2024-25 में अग्रिम अनुमान |
राजस्थान की प्रमुख विशेषताओं का अखिल भारत सेतुलनात्मक विवरण | ||||
सूचक | वर्ष | इकाई | राजस्थान | भारत |
(i) भौगोलिक क्षेत्रफल | 2011 | लाख वर्ग किमी. | 3.42 | 32.87 |
(ii) जनसंख्या | 2011 | करोड़ | 6.85 | 121.09 |
(iii) दशकीय वृद्धि दर | 2001-2011 | प्रतिशत | 21.3 | 17.7 |
(iv) जनसंख्या घनत्व | 2011 | जनसंख्या प्रति वर्ग किमी. | 200 | 382 |
(v) कुल जनसंख्या से शहरी जनसंख्या का प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत |
2011 |
प्रतिशत |
24.9 75.1 |
31.2 68.8 |
(vi) अनुसूचित जाति की जनसंख्या | 2011 | प्रतिशत | 17.8 | 16.6 |
(vii) अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या | 2011 | प्रतिशत | 13.5 | 8.6 |
(viii) लिंगानुपात | 2011 | महिलाएँ (प्रति हजार पुरुष) | 928 | 943 |
(ix) बाल लिंगानुपात (0-6 वर्ष) | 2011 | बालिकाएँ (प्रति हजार बालक) | 888 | 919 |
(x) साक्षरता दर | 2011 | प्रतिशत | 66.1 | 73 |
(xi) साक्षरता दर (पुरुष) | 2011 | प्रतिशत | 79.2 | 80.9 |
(xii) साक्षरता दर(महिला) | 2011 | प्रतिशत | 52.1 | 64.6 |
(xiii) कार्य सहभागिता दर | 2011 | प्रतिशत | 43.6 | 39.8 |
(xiv) अशोधित जन्म दर | 2020* | प्रति हजार मध्य-वर्ष जनसंख्या | 23.5 | 19.5 |
(xvi)अशोधित मृत्यु दर | 2020* | प्रति हजार मध्य-वर्ष जीवित जन्म | 5.6 | 6.0 |
शिशु मृत्यु दर | 2020* | प्रति हजार जीवित जन्म | 32 | 28 |
(xvii) मातृ मृत्यु अनुपात | 2018-20* | प्रति लाख जीवित जन्म | 113 | 97 |
(xviii) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा | 2016-20* | वर्ष | 69.4 | 70.0 |
एस.आर.एस बुलेटिन: भारत का महारजिस्ट्रार कार्यालय
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें