भारतीय संविधान का निर्माण एवं संविधान सभा
● संविधान निर्माण की सर्वप्रथम माँग बाल गंगाधर तिलक द्वारा 1895 ई. में ‘स्वराज विधेयक' द्वारा की गई।
● वर्ष 1922 में गाँधीजी ने संविधान सभा और संविधान निर्माण की माँग की।
● अगस्त, 1928 में नेहरू रिपोर्ट बनाई गई जिसकी अध्यक्षता पं. मोतीलाल नेहरू ने की। इसके अन्तर्गत ब्रिटिश भारत का पहला लिखित संविधान बनाया गया जिसमें मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों तथा अखिल भारतीय संघ एवम् डोमिनियन स्टेट के प्रावधान रखे गए।
● वर्ष 1929 में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन हुआ जिसमें पूर्ण स्वराज्य की माँग की गई।
● वर्ष 1934 में मानवेन्द्रनाथ रॉय ने व्यक्तिगत रूप से संविधान सभा के गठन की माँग की।
● वर्ष 1936 में कांग्रेस का फैजपुर अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के मंच से पहली बार चुनी हुई संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण की माँग की गई।
● वर्ष 1940 में सैद्धांतिक रूप से ब्रिटिश सरकार के द्वारा संविधान सभा की माँग को स्वीकार करते हुए ‘अगस्त प्रस्ताव’ भारत भेजा गया।
● मार्च, 1942 में दूसरे विश्व युद्व से उपजी परिस्थितियों के उपरान्त ब्रिटिश सरकार द्वारा क्रिप्स मिशन भारत भेजा गया जो कि एक सदस्यीय था। इसने युद्ध के बाद भारत में उत्तरदायी शासन की माँग को मानने का वचन दिया। गाँधीजी ने इस मिशन को 'पोस्ट डेटेड चैक' की संज्ञा दी अर्थात् यह एक ऐसा दिवालिया बैंक है जो भविष्य में कभी भी फेल हो सकता है।
● मार्च, 1946 में कैबिनेट मिशन भारत भेजा गया जिसकी अध्यक्षता 'सर पैथिक लॉरेन्स' ने की तथा दो अन्य सदस्य सर स्टैफर्ड क्रिप्स और ए. वी. अलेक्जेण्डर थे।
► कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा का गठन (1946) :-
● कैबिनेट मिशन के अनुसार संविधान सभा का गठन अंशत: निर्वाचित एवं अंशत: नामित सदस्यों से होना था।
● सदस्यों का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रूप से प्रांतों की विधायिका से होना था।
● संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 389 निश्चित की गई, जिनमें से 292 ब्रिटिश प्रांतों से व 4 चीफ कमिश्नरी [अजमेर-मेरवाड़ा, दिल्ली, कुर्ग (कर्नाटक), ब्लूचिस्तान] एवं 93 सदस्य देशी रियासतों से होंगे।
● सीटों का बँटवारा जनसंख्या के आधार पर किया गया। औसतन 10 लाख की जनसंख्या पर एक सीट का निर्धारण किया गया।
● देशी रियासतों के प्रतिनिधि इनके प्रमुख द्वारा नामित किए जाने थे।
► संविधान सभा का गठन :-
● कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई-अगस्त, 1946 में संविधान सभा के 296 सीटों पर चुनाव हुए जिनमें से 208 सीटों पर कांग्रेस, 73 सीटों पर मुस्लिम लीग एवं 15 सीटें अन्य सदस्यों ने प्राप्त की।
► संविधान सभा की कार्यवाही :-
● 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई।
● प्रथम बैठक में कुल 207 सदस्य उपस्थित हुए जिनमें 10 महिलाएँ शामिल थी।
● डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को आचार्य कृपलानी के प्रस्ताव पर संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
● 11 दिसम्बर को दूसरी बैठक में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सर्वसम्मति से स्थायी अध्यक्ष चुन लिया गया।
● एच.सी.मुखर्जी एवं वी.टी. कृष्णामाचारी संविधान सभा के उपाध्यक्ष बनाए गए।
● संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार बी.एन. राव एवं सचिव एच.वी.आर. आयंगर बनाए गए।
● विभाजन के पश्चात् संविधान सभा के सीटों की स्थिति
प्रांत | सीटें |
भारतीय प्रांत | 229 |
देशी रियासतें | 70 |
कुल | 299 |
► उद्देश्य प्रस्ताव (Objective Resolution) :-
● 13 दिसंबर, 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
● संविधान सभा के द्वारा 22 जनवरी, 1947 को उद्देश्य प्रस्ताव को पारित किया गया।
● उद्देश्य प्रस्ताव में उल्लेख था कि भारत एक स्वतंत्र एवं संप्रभु गणराज्य है तथा इसके संविधान की समस्त शक्तियाँ एवं सत्ता का स्रोत भारत की जनता है।
► संविधान सभा में 15 महिला सदस्य थी, जो अग्रलिखित हैं :-
1. सरोजिनी नायडू
2. सुचेता कृपलानी
3. राजकुमारी अमृत कौर
4. विजयालक्ष्मी पंडित
5. हंसा मेहता
6. दुर्गाबाई देशमुख
7. बेगम एजाज रसूल (एकमात्र मुस्लिम सदस्य)
8. कमला चौधरी
9. दक्षायनी वेलायुद्यन (एकमात्र दलित महिला)
10. मालती चौधरी
11. पूर्णिमा बनर्जी
12. एनी मस्किनी (कोच्ची व त्रावणकोर संघ रियासत से मनोनीत)
13. अम्मू स्वामीनाथन
14. लीला रॉय
15. रेणुका रे
नोट : एनी मस्किनी संविधान सभा की एकमात्र महिला सदस्या थी जिसने देशी रियासतों का प्रतिनिधित्व किया।
► संविधान सभा की समितियाँ :-
1. संघ शक्ति समिति – पं. जवाहरलाल नेहरू।
2. संघीय संविधान समिति – पं.जवाहरलाल नेहरू।
3. प्रांतीय संविधान समिति – सरदार पटेल।
4. प्रारूप समिति – डॉ. बी.आर. अम्बेडकर।
5. मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों संबंधी परामर्श समिति – सरदार पटेल।
नोट : इस समिति की दो उप-समितियाँ थीं-
A. मौलिक अधिकार उप-समिति – जे.बी. कृपलानी।
B. अल्पसंख्यक उप-समिति – एच.सी. मुखर्जी।
6. प्रक्रिया नियम समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
7. राज्यों के लिए समिति (राज्यों से समझौता करने वाली) – पं. जवाहरलाल नेहरू।
8. संचालन समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
► प्रारूप समिति (Drafting Committee) :-
● इस समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था।
● 30 अगस्त, 1947 को प्रारूप समिति की प्रथम बैठक हुई एवं इसी बैठक में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को अध्यक्ष बनाया गया।
● इस समिति में सात सदस्य थे :-
1. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (अध्यक्ष)
2. एन. गोपाल स्वामी आयंगर।
3. अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर।
4. डॉक्टर के.एम. मुंशी।
5. सैय्यद मोहम्मद सादुल्लाह।
6. एन. माधव राव (बी.एल. मित्र के त्याग-पत्र के पश्चात्)
7. टी.टी. कृष्णामाचारी (डी.पी. खेतान की मृत्यु के पश्चात्)
► भारतीय संविधान सभा ने दो प्रकार से कार्य किया :-
(1) जब संविधान निर्माण का कार्य किया जाता तो इसकी अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद करते थे।
(2) जब यह विधायिका के रूप में कार्य करती थी तो इसकी अध्यक्षता गणेश वासुदेव मावलंकर द्वारा की जाती थी।
● 24 जनवरी 1950 को संविधान पर 284 लोगों ने हस्ताक्षर किए।
● हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति पं. जवाहरलाल नेहरू थे।
● राजस्थान से हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति बलवंत सिंह मेहता थे तथा राजस्थान से 12 सदस्य भेजे गए। 11 सदस्य देशी रियासतों से तथा 1 चीफ कमीश्नरी अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र से है।
● 26 नवंबर, 1949 को अपनाए गए संविधान में प्रस्तावना, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं।
● प्रस्तावना को पूरे संविधान को लागू करने के बाद लागू किया गया।
● 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया।
● संविधान सभा की कुल 11 बैठकें हुई जो 165 दिन चली।
● संविधान सभा की अन्तिम बैठक 24 जनवरी, 1950 को हुई।
► अन्य तथ्य :-
● संविधान सभा ने देश के लिए संविधान के निर्माण तथा कानूनों को लागू करने के अलावा अनेक कार्य भी किए -
1. इसने 16 मई, 1949 में राष्ट्रमंडल में भारत की सदस्यता का सत्यापन किया।
2. इसने 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया।
3. 14 सितम्बर, 1949 को हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकृत किया गया।
4. इसने 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय गान को अपनाया।
5. इसने 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय गीत को अपनाया।
6. इसने 24 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना।
7. भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा तथा लगभग 64 लाख रुपये खर्च हुए।
8. भारतीय संविधान की चित्रकारी का कार्य नन्दलाल बोस ने किया।
9. भारतीय संविधान के लेखक – प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
10. संविधान सभा के मुख्य प्रारूपकार – एस.एन. मुखर्जी
11. संविधान सभा का प्रतीक चिह्न – हाथी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें