-->

पदार्थों का भौतिक व रासायनिक परिवर्तन

पदार्थों का भौतिक व रासायनिक परिवर्तन

दैनिक जीवन में हमारे आस-पास की वस्तुओं, सजीवों तथा हमारे शरीर में भी विभिन्न प्रकार के परिवर्तन देखे जा सकते हैं। 

- वस्तुओं या पदार्थों में होने वाले परिवर्तन सामान्यतया दो प्रकार के होते हैं-

1. भौतिक परिवर्तन (Physical Changes)

2. रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes)

1. भौतिक परिवर्तन :-

- ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के केवल भौतिक गुणों (भौतिक अवस्था-ठोस/द्रव/गैस, आकार/आकृति, क्षेत्रफल, आयतन, घनत्व, द्रव्यमान, लम्बाई/चौड़ाई/ऊँचाई, ताप, दाब, पृष्ठीय क्षेत्रफल आदि।)

 में परिवर्तन होता है, रासायनिक गुण अपरिवर्तित रहते हैं, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

भौतिक परिवर्तन की विशेषताएँ –

(i)  भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के भौतिक गुणों जैसे रंग, आकार, अवस्था, ताप आदि में परिवर्तन होता है।

(ii)  भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के रासायनिक गुण अपरिवर्तित रहते हैं।

(iii)  भौतिक परिवर्तन में नए पदार्थों का निर्माण नहीं होता है।

(iv)  भौतिक परिवर्तन अस्थायी होता है।

(v)  भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय (Reversible) होते हैं।

2. रासायनिक परिवर्तन –

- ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुणों के साथ-साथ रासायनिक गुणों में भी परिवर्तन हो जाता है 'रासायनिक परिवर्तन' कहलाता है।

रासायनिक परिवर्तन की विशेषताएँ –

(i)  पदार्थ के भौतिक गुणों के साथ-साथ रासायनिक गुण भी बदल जाते हैं।

(ii)  रासायनिक परिवर्तन से नए पदार्थों का निर्माण होता है।

(iii)  रासायनिक परिवर्तन स्थायी होते हैं।

(iv)  रासायनिक परिवर्तन अनुत्क्रमणीय (Irreversible) होते हैं।

किण्वन (Fermentation) के उदाहरण – 

- दूध का दही में परिवर्तन

- अंगूर से शराब का निर्माण

- पनीर/ब्रेड का निर्माण

- गोबर गैस (Bio Gas) का निर्माण

नोट : मोमबत्ती के जलते समय रासायनिक परिवर्तन होता है, जिससे CO2मुक्त होती है तथा ठोस मोम द्रव अवस्था में आ जाता है अर्थात् मोमबत्ती का जलना, भौतिक एवं रासायनिक दोनों परिवर्तनों का उदाहरण है।

नोट :  रासायनिक परिवर्तन में नये पदार्थ के निर्माण के अतिरिक्त अन्यपरिवर्तन भी हो सकते हैं– 

- ऊष्मा का उत्सर्जन अवशोषण

- बुलबुलों के रूप में गैस का उत्सर्जन (सिरके में बेकिंग सोडा मिलाने पर)

- गंध में परिवर्तन (किण्वन)

- ओजोन का अपघटन (2O3  3O2)

भौतिक परिवर्तन (Physical Changes) के उदाहरण

रासायनिक परिवर्तन (ChemicalChanges) के उदाहरण

कागज के टुकड़े करना

किसी पदार्थ का दहन

(कोयला, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, लकड़ी, कागज आदि।)

शक्कर, नमक का पानी में घुलना

लोहे पर जंग लगना

संघनन, आसवन, ऊर्ध्वपातन, गलन, हिमन, क्वथनांक

दूध से दही बनना, दूध का फटना

विद्युत बल्ब का जलना

सब्जी का पकना, फलों का पकना

सोने, लोहे, काँच, मोम आदि का पिघलना

श्वसन क्रिया

काँच का टूटना

पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण

लोहे का चुम्बक में बदलना

भोज्य पदार्थों का पचना

एल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना

चाँदी का काला पड़ना

पानी की अवस्था परिवर्तन करना जैसे जल से बर्फ, बर्फ से पानी, पानी से वाष्प, वाष्प से पानी आदि

वायु में मैग्नीशियम (Mg) तार का जलना

प्रिज्म से गुजरने पर श्वेत प्रकाश का सात रंगों में विभक्त होना

अम्लीकृत जल का विद्युत अपघटन

जल का बर्फ बनना

कार्बन डाई ऑक्साइड को चूने के पानी से गुजारना

आयोडीन का उदात्तीकरण

काटने के पश्चात् सेब (Apple) का भूरे रंग में बदलना

क्रिस्टलीकरण

हाथों पर मेहंदी रचना

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें