-->

आउटपुट डिवाइस (Output Device)

आउटपुट डिवाइस (Output Device)

Output Device (आउटपुट डिवाइस) :-

● जिस उपकरण की सहायता से CPU से आने वाली सूचनाओं या परिणामों को हम प्राप्त कर सकते हैं। उस डिवाइस को हम आउटपुट डिवाइस कहते हैं। कम्प्यूटर से प्राप्त परिणाम दो प्रकार के होते हैं-

   1. Soft Copy (सॉफ्टकॉपी आउटपुट)       

   2. Hard Copy (हार्डकॉपी आउटपुट)

1. Soft Copy :     

● यदि परिणाम से प्राप्त सूचनाओं को किसी प्रोग्राम माध्यम से Screen पर देखा जा सके जिसे बार-बार परिवर्तित भी किया जा सके, जो कम्प्यूटर या मेमोरी के अन्दर स्टोर रहती हो या दिखाई देती हो उसे सॉफ्ट कॉपी कहते हैं।

2. Hard Copy :

● जिन परिणामों या आउटपु़ट को किसी कागज के माध्यम से या अन्य माध्यम से अपने हाथों से स्पर्श कर सके, इसे हार्ड कॉपी कहते है।

Monitor (मॉनिटर)

 

● Output उपकरणों में सबसे अधिक काम आने वाला उपकरण मॉनिटर है। यह Main Output Device है। User Monitor के द्वारा ही कम्प्यूटर से संवाद करता है। कम्प्यूटर पर हो रहे कार्यों को मॉनिटर पर ही दर्शाया जाता है। मॉनिटर को VDU (Visual Display Unit) भी कहते हैं। 

● सामान्यतः प्रदर्शित रंगों के आधार पर मॉनिटर को तीन भागों में बाँटा गया है- 

1. Monochrome (मोनोक्रोम)- यह दो शब्द मोनो (एकल/ Single) तथा क्रोम (रंग) से मिलकर बना है। इस प्रकार के मॉनिटर आउटपुट को Black & White रूप में प्रदर्शित करते हैं।

2. Gray Scale (ग्रे स्केल)- यह विशेष प्रकार के मोनो क्रोम मॉनिटर होते हैं जो Gray Shade में आउटपुट प्रदर्शित करते हैं।

3. Color Monitor (रंगीन मॉनिटर)- RGB (Red Green Blue) विकरणों के आउटपुट को प्रदर्शित करता है। 

● RGB के सिद्धान्त के कारण ऐसे मॉनिटर उच्च Resolution पर Graphics को प्रदर्शित करते हैं। 

● Computer के मेमोरी की क्षमता के अनुसार ऐसे मॉनिटर 16 से लेकर 16 लाख तक के रंगों में आउटपुट प्रदर्शित करने की क्षमता रखते हैं।

मॉनिटर के प्रकार :-

1. CRT (Cathode Ray Tube) 

2. LCD (Liquid Crystal Display) 

3. LED (Light Emitting Diode) 

4. TFT (Thin Film Transistor)

5. Plasma Monitor

1. CRT (Cathode Ray Tube)  

● अधिकतर कम्प्यूटर में इस प्रकार का मॉनिटर काम में लिया जाता है। यह Television के समान ही कार्य करता है, इस प्रकार के मॉनिटर में ज्यादातर CRT (Cathod Ray Tube) Monitor काम में लेते है। CRT Monitor में Phosphor Coated Screen होती है। 

● जब इलेक्ट्रॉन इस Screen पर गिरते हैं तो Screen पर रोशनी दिखाई देती हैं। इसकी Picture quality अच्छी होती है।

● Black & White Monitor को Monochrome कहते है। Monochrome Monitor में इलेक्ट्रॉन की एक किरण उत्पन्न होती है, जबकि रंगीन कम्प्यूटर में RGB (Red, Green, Blue) की तीन किरणें उत्पन्न होती है। 

● CRT Monitor में सबसे पीछे एक Tube होती है जिसे CRT (Cathode Ray Tube) कहते है। इसमें एक Filament लगा रहता है, जो गर्म होता है। CRT के आगे की तरफ तीन Electron Guns होती हैं, जिनमें से तीन अलग-अलग रंग निकलते हैं, इसमें आगे की तरफ एक Focusing Device होता है। यह Focusing Device Rays को एक सीधी रेखा में बनाए रखता है। इससे आगे की तरफ Magnetic Deflection Coil होती है, जो Rays के direction को Decide करती है जो कि आगे की तरफ Phosphor Coated Screen पर गिरती हैं जिससे यह Screen Glow करती है।

2. LCD (Liquid Crystal Display)- 

● यह एक Digital Display System है। जिसमें काँच की दो परतों के मध्य पारदर्शी द्रवीय पदार्थ होता है। 

● LCD की बाहरी परत Tin Oxide द्वारा Coated होती है। 

● LCD Monitor अधिकांशतः लैपटॉप कम्प्यूटर में काम में लिए जाते हैं, इस तरह की Screen Lap Top के अतिरिक्त Calculator, Videogame व Digital Camera में काम ली जाती है। 

3LED (Light Emmitting Diode)-

● यह स्क्रीन फ्लैट पैनल डिस्प्ले मॉनिटर होता है, इस स्क्रीन पर इमेज को दिखाने के लिए पिक्सेल के रूप में लाइट एमिटिंग डायोड का उपयोग किया जाता है। इस स्क्रीन में ज्यादा ब्राइटनेस होती है, जिससे कि आसानी से इमेज को अच्छे से देखा जा सकें तथा कम पॉवर की आवश्यकता होती है। 

4TFT (Thin Film Transistor)-

● यह फ्लैट स्क्रीन का ही एक रूप है जो आजकल मॉनिटर तथा अन्य डिवाइस में अधिक प्रयोग किया जाता रहा है। 

● यह हल्का और साइज में पतला होता है। यह LCD का ही अन्य रूप हो सकता है। 

6. Plasma Monitor- 

● प्लाज्मा मॉनिटर मोटाई में बिल्कुल पतला होता है जो शीशे (Glass) के दो शीट के बीच में गैस Neon या Xenon होता है। जब गैस को छोटे-छोटे Electrodes के Grid के माध्यम से विद्युतीकरण (Electrified) किया जाता हैं, तब यह चमकता है। 

● ग्रिड के विभिन्न बिन्दुओं पर जब एक विशेष माप कर वॉल्टेज दिया जाता है तब यह पिक्सेल के रूप में कार्य करता है तथा कोई आकृति (Image) प्रदर्शित होती है।  

Monitor की विशेषताएँ :-

● स्क्रीन पर बने हुए छोटे-छोटे Dots, Pixels कहलाते हैं। यहाँ Pixel शब्द Picture Element का संक्षिप्त रूप है। स्क्रीन पर इकाई क्षेत्रफल में पिक्सेल्स की संख्या Resolution को व्यक्त करती हैं। स्क्रीन पर जितने अधिक पिक्सेल्स होंगे, स्क्रीन का Resolution भी उतना ही अधिक होगा अर्थात् चित्र उतना ही स्पष्ट होगा। एक डिस्प्ले रेजॉल्यूशन माना 640 by 840 है तो इसका अर्थ है कि स्क्रीन 640 डॉट के स्तम्भ (Column) और 840 डॉट की पंक्तियों (Rows) से बनी है। मॉनिटर का आकार विकर्ण से मापा जाता है। 

1. Refresh Rate- 

कम्प्यूटर मॉनिटर लगातार कार्य करता रहता है। यद्यपि इसका अनुभव हम साधारण आँखों से नहीं कर पाते हैं। कम्प्यूटर स्क्रीन पर इमेज बाएँ से दाएँ तथा ऊपर से नीचे इलेक्ट्रॉन गन के द्वारा परिवर्तित होती रहती है, परन्तु इसका अनुभव हम तभी कर पाते हैं जब स्क्रीन 'क्लिक' करती है। प्रायः क्लीयर (स्क्रीन का Refresh का होना) का अनुभव हम तब कर पाते हैं जब स्क्रीन तेजी से परिवर्तित नहीं होती है। मॉनिटर की रिफ्रेश रेट (Refresh Rate) को हर्ट्ज में नापा जाता है।

2. Dot Pitch-

डॉट पिच एक प्रकार की मापन तकनीक है, जो कि दर्शाती है कि प्रत्येक पिक्सेल  (Pixel) के मध्य कितना Vertical अन्तर है।  

3. Bit Mapping- 

ग्राफिक्स आउटपुट Display करने के लिए जो तकनीक काम में लायी जाती है, वह बिट मैपिंग (Bit Mapping) कहलाती है। इस तकनीक में बिट मैप ग्राफिक्स का प्रत्येक पिक्सेल ऑपरेटर द्वारा स्क्रीन पर नियन्त्रित होता है। इससे ऑपरेटर किसी भी आकृति की ग्राफिक्स स्क्रीन पर बना सकता है।

4. Aspect ratio – 

मॉनिटर स्क्रीन की चौड़ाई व ऊँचाई का जो अनुपात होता है, उसे Aspect ratio कहते हैं। 

5. Resolution– मॉनिटर की स्क्रीन पर प्रदर्शित Horizontal व Vertical पिक्सेल  के गुणनफल को Resolution कहा जाता है। Resolution  इकाई क्षेत्रफल में उपस्थित बिन्दुओं या पिक्सेल्स की संख्या होती है।  

Printer (प्रिंटर)

● यह एक आउटपुट डिवाइस है तथा इसकी सहायता से सूचनाओं को Print Form में लिया जाता है यह एक Hard Copy device है। इसे निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत कर सकते हैं- 

1. Impact Printer

● Type Writer के सिद्धान्त पर बना हुआ Device है जो Ribbon या Paper पर प्रहार करके अक्षर छापता है यह Striking Theory पर काम करता है।

I. Character Printer- एक बार में एक Character Print करता है।

II. Line Printer- एक बार में एक पूरी लाइन Print करता है।

Dot Matrix Printers-

● यह एक Impact Printer है तथा यह Character Printer की श्रेणी में आता है, इसके Printer Head में अनेक Pins का एक Matrix बनता है तथा प्रत्येक Pin के Ribbon व Paper पर स्पर्श से एक डॉट बनता है तथा अनेक डॉट मिलकर एक Character या Image बनते है। एक बार में किसी एक Particular Character को Print करने वाली Pins ही Printer Head से बाहर निकलकर डॉट को छापती है। 

● कुछ Dot Matrix Printer लाइनों को दाएँ से बाएँ तथा बाएँ से दाएँ दोनों दिशाओं में प्रिन्ट करने की क्षमता रखते हैं। इन प्रिन्टर्स की गति 30 से 600 Character/Second हो सकती है। अनेक Dots मिलकर एक Character बनाता है। दोनों तरफ चलने वाले Printer Bi-Directional Printer कहलाते हैं।  

● विशेषताएँ

1 D.M.P. अधिक महँगे नहीं होते हैं। 

2 इनकी printing Speed Fast होती है। 

3 ये ज्यादा समय तक काम आते हैं। 

4 इनकी पेपर Printing Quality Better नहीं होती है।

5 इनका प्रति पेपर प्रिन्टिंग मूल्य सबसे कम है। 

6 इनमें किसी भी प्रकार की आकृति प्रिन्ट की जा सकती है।

7 ये आवाज ज्यादा करते हैं।

8 केवल Black & White Printing की जा सकती है।

9 Font की Size Change की जा सकती है। 

Daisy Wheel Printer-

● Daisy Wheel Printer एक प्रकार का Impact Printer है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से टेक्स्ट प्रिंटिंग के लिए किया जाता था। यह एक पुराने तकनीक वाला प्रिंटर है इसमें एक गोलाकार डिस्क (Wheel) होता है, जिसमें प्रत्येक पंखे पर एक अक्षर या चिन्ह होता है, जो कागज पर प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है।            

● इसकी बनावट गुलबहार फूल के समान है, इसलिए इसे डेजी व्हील प्रिंटर कहा जाता है।

 

-  इसके प्रत्येक पंखुड़ी में केरेक्टर या सिम्बल होते हैं।

-  डेजी व्हील अपने Accuracy और अच्छे प्रिंट क्वालिटी के कारण जाना जाता है, जिसके कारण इसको Letter quality printer भी कहा जाता है।

Chain Printer–

● एक प्रकार का Impact Printer होता है, जिसे ट्रैक प्रिंटर भी कहा जाता है। यह एक पुरानी प्रिंटिंग तकनीक है जो मुख्य रूप से उच्च गति वाली प्रिंटिंग के लिए उपयोग की जाती थी। इस प्रिंटर में एक विशेष प्रकार की प्रिंटिंग चेन का उपयोग होता है, जिसमें विभिन्न अक्षरों और चिह्नों के रूप में कई "लिंक" होते हैं। 

● चेन प्रिंटर में मेटल या प्लास्टिक की एक घूमने वाली चेन होती है एवं उसके प्रत्येक कड़ियों पर कैरेक्टर होते हैं, जिसके कारण पेज पर प्रिंट प्राप्त होता था। 

Drum Printer–

● एक प्रकार का Impact Printerहै, जो लाइन प्रिंटिंग तकनीक पर आधारित होता है। यह प्रिंटर मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर प्रिंटिंग कार्यों के लिए उपयोग किया जाता था, जहां तेज गति और विश्वसनीयता की आवश्यकता होती थी। ड्रम प्रिंटर का नाम इस कारण पड़ा क्योंकि इसमें ड्रम नामक एक गोलाकार घटक होता है।  

● ड्रम का आकार बेलनाकार होता था जो एक घूर्णन में एक लाइन छापता था।           

Band Printer–

● एक प्रकार का Impact Printer है, जो लाइन प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करता है। यह एक पुराने तकनीकी प्रिंटर है, जो प्रिंटिंग बैंड के माध्यम से प्रिंटिंग करता है। Band Printer को अक्सर रिबन प्रिंटर या इम्पैक्ट रिबन प्रिंटर भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें प्रिंटिंग के लिए एक रिबन या बैंड का उपयोग किया जाता है, जिस पर अक्षर या चिह्न उभरे होते हैं।                            

2. Non-Impact Printer

● ये रिबन पर प्रहार नहीं करते हैं तथा इनमें रासायनिक inkjet अथवा प्रकाशीय विधि से अक्षर छापता है। 

Inkjet Printer :-

● यह एक Non-impact Printer है तथा Character Printer की श्रेणी में आता है। इसमें प्रिन्टिंग के लिए Ink काम में ली जाती है जो कि Cartridge में भरी होती है। इनमें छोटे-छोटे Nozzels होते हैं जिससे Ink की बूँदों को Spray करके Character व आकृतियाँ  छापी जाती है। इसमें एक Magnetic Plate होती है जो Ink के direction को decide करती है। Print Head के Nozzel में Ink की बूँदों को आवेशित करके कागज पर उचित दिशा में छोड़ा जाता है। इस प्रिन्टर का आउटपुट अधिक स्पष्ट होता है। ये आवाज कम करते हैं। 

Laser Printer-

● लेजर प्रिंटर नॉन-इम्पैक्ट पेज प्रिंटर है। लेजर प्रिंटर का उपयोग कम्प्यूटर सिस्टम में 1970 के दशक से हो रहा है। पहले ये मेनफ्रेम कम्प्यूटर में प्रयोग किए जाते थे। ये प्रिंटर आजकल अधिक लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये अपेक्षाकृत अधिक तेज और उच्च क्वालिटी में टैक्स्ट और ग्राफिक्स छापने में सक्षम हैं।

● लेजर प्रिंटर पृष्ठ पर आकृति (Images) को ज़ेरोग्राफी (Xerography) तकनीक से छापता है। ज़ेरोग्राफी (Xerography) तकनीक का विकास ज़ेरॉक्स (Xerox) मशीन (फोटोकॉपीयर मशीन) के लिए हुआ था। ज़ेरोग्राफी एक फोटोग्राफी जैसी तकनीक है, जिसमें फिल्म, एक आवेशित पदार्थ का लेपन युक्त ड्रम (Drum) होता है। यह ड्रम फोटो-संवेदित होता है। इसके द्वारा कागज पर आउटपुट को छापा जाता है। 

● कम्प्यूटर से प्राप्त आउटपुट, लेजर-स्रोत से लेजर किरण के रूप में उत्सर्जित होता है। यह किरण लेन्सों से एक घूमते हुए बहुभुजाकार (Polygon shaped) दर्पण पर फोकस की जाती है। इसमें  ड्रम घूमता है तो आवेशित स्थानों पर टोनर (Toner-एक विशेष स्याही का पाउडर) चिपका लेता है। इसके बाद यह टोनर कागज पर स्थानान्तरित हो जाता है जिससे आउटपुट कागज पर छप जाता है। यह आउटपुट अस्थायी होता है, टोनर को स्थायी रूप से कागज पर सील (Seal) करने के लिए इसे गर्म रोलर से गुजारा जाता है।

● अधिकतर लेजर प्रिंटर्स में एक अतिरिक्त माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor), रैम (RAM) और रोम (ROM) होते हैं। रोम (ROM) में फॉण्ट(Font) और पृष्ठ को व्यवस्थित करने के प्रोग्राम संगृहीत रहते हैं। लेजर प्रिंटर सर्वश्रेष्ठ आउटपुट छापता है। प्रायः यह 300 Dpi से लेकर 600 तक या उससे भी अधिक रेजॉल्यूशन की छपाई करता है।

● रंगीन लेजर प्रिंटर उच्च क्वालिटी का रंगीन आउटपुट देता है। इसमें विशेष टोनर होता है, जिसमें विविध रंगों के कण उपलब्ध रहते हैं।लेजर प्रिंटर महँगे होते हैं, लेकिन इनकी छापने की गति उच्च होती है। प्लास्टिक की शीट या अन्य किसी शीट पर भी ये प्रिंटर आउटपुट को छाप सकते हैं। 

● इनका उपयोग छपाई की ऑफसेट मशीन के मास्टर Resolution कॉपी छापने में होता है जिनसे आउटपुट की प्रतिलिपियाँ अधिक संख्या में छापी जाती है।

● विशेषताएँ -

(1) इनकी Printing Speed सबसे अधिक होती हैं।

(2) इनकी Printing Quality सबसे अच्छी होती हैं।

(3) ज्यादातर Designing में काम आता है।

(4) इनकी Printing Cost ज्यादा होती है।

(5) Black & White तथा Colour दोनों ही प्रकार की प्रिन्टिंग की जा सकती है।

(6) इनका रख-रखाव कठिन है।

Thermal Printer-

● यह प्रिंटर कागज पर अक्षर को प्रिंट करने के लिए ऊष्मा या गर्म तत्त्वों का प्रयोग करता है। इस प्रिंटर में स्याही को पिघलाकर कागज पर प्रिंट किया जाता है। थर्मल प्रिंटर में एक विशेष कागज का प्रयोग किया जाता है।

Plotter (प्लॉटर)

● यह एक Output Device है जो Charts Drawing, Maps, 3D रेखाचित्र, Graph तथा अन्य प्रकार के Hard Copy Print करने के काम में लेते हैं। इसमें Arms होते हैं, जिसमें Pens लगे होते हैं वे Arms Move करती हैं तथा जहाँ पेपर लगे होते हैं वहाँ Image Create हो जाती है।

● प्लॉटर दो प्रकार के होते हैं–

1. Flat Bed Plotter          2. Drum Plotter

1. Flat Bed Plotter- 

इस Plotter में कागज के स्थिर अवस्था में एक Bed या Tray में रखा जाता है। एक Arm पर Pen चढ़ा रहता हैं, जो मोटर में कागज पर ऊपर-नीचे (Y-अक्ष) और दाएँ-बाएँ (X-अक्ष) गतिशील होता है। कम्प्यूटर पेन को X-Y अक्ष की दिशाओं में नियंत्रित करता है और कागज पर आकृति चित्रित करता है।

2. Drum Plotter

यह एक ऐसी आउटपुट डिवाइस है, जिसमें पेन (Pen) प्रयुक्त होते हैं, जो गतिशील होकर कागज की सतह पर आकृति तैयार करते हैं। कागज एक ड्रम पर चढ़ा रहता है, जो आगे खिसकता जाता है। पेन (Pen) कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित होता है। कई पेन प्लॉटरों में फाइबर टिप्ड पेन (Fiber tipped pen) होते हैं। यदि उच्च क्वालिटी की आवश्यकता हो तो तकनीकी ड्राफ्टिंग पेन (Technical Drafting Pen) प्रयोग किया जाता हैं। पेन (Pen) की गति एक बार में एक इंच (inch) के हजारवें हिस्से के बराबर होती हैं। कई रंगीन प्लॉटर में चार या चार से अधिक पेन (Pen) होते हैं। प्लॉटर एक सम्पूर्ण चित्र (Drawing) को कुछ इंच प्रति सेकण्ड की दर से प्लॉट करता है।

Multimedia Projector (प्रोजेक्टर)

● यह Video संकेतों को Input के रूप में ग्रहण करता है तथा लेंस का प्रयोग कर Screen पर उसके अनुसार Image को प्रदर्शित करता है। सभी प्रकार के Projector बहुत ही तेज रोशनी का प्रयोग Image को प्रदर्शित करने में करते हैं। आधुनिक Projectors में Manual Settings के द्वारा Image इत्यादि को सुधारने की क्षमता होती है। आजकल इसका प्रयोग Conference तथा Presentation इत्यादि में किया जाता हैं।

Speaker (स्पीकर)

● यह कम्प्यूटर की एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है जिसके द्वारा कम्प्यूटर की आवाज को या उसमें चल रहे किसी ऑडियो, वीडियो की आवाज को बाहर सुनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें